1 Thessalonians · chapter 2 · verse 18
1 Thessalonians 2:18 in Hindi
इसलिये हम ने (अर्थात् मुझ पौलुस ने) एक बार नहीं, बरन दो बार तुम्हारे पास आना चाहा, परन्तु शैतान हमें रोके रहा।
Isaliye ham ne (arthaat mujh paulus ne) ek baar naheem, baran do baar tumhaare paas aanaa chaahaa, parantu shaitaan hamem roke rahaa.
1 Thessalonians 2:18 in English
- King James Version (KJV)
- Wherefore we would have come unto you, even I Paul, once and again; but Satan hindered us.
- World English Bible (WEB)
- because we wanted to come to you—indeed, I, Paul, once and again—but Satan hindered us.
- American Standard Version (ASV)
- because we would fain have come unto you, I Paul once and again; and Satan hindered us.
- Bible in Basic English (BBE)
- For which reason we made attempts to come to you, even I, Paul, once and again; but Satan kept us from coming.
- Darby Translation (DBY)
- wherefore we have desired to come to you, even I Paul, both once and twice, and Satan has hindered us.
- Webster's Bible (WBS)
- Wherefore we would have come to you, even I Paul, once and again; but Satan hindered us.
- Young's Literal Translation (YLT)
- wherefore we wished to come unto you, (I indeed Paul,) both once and again, and the Adversary did hinder us;
Read in context
- 16और वे अन्यजातियों से उन के उद्धार के लिये बातें करने से हमें रोकते हैं, कि सदा अपने पापों का नपुआ भरते रहें; पर उन पर भयानक प्रकोप आ पहुंचा है।।
- 17हे भाइयों, जब हम थोड़ी देर के लिये मन में नहीं बरन प्रगट में तुम से अलग हो गए थे, तो हम ने बड़ी लालसा के साथ तुम्हारा मुंह देखने के लिये और भी अधिक यत्न किया।
- 18इसलिये हम ने (अर्थात् मुझ पौलुस ने) एक बार नहीं, बरन दो बार तुम्हारे पास आना चाहा, परन्तु शैतान हमें रोके रहा।
- 19भला हमारी आशा, या आनन्द या बड़ाई का मुकुट क्या है? क्या हमारे प्रभु यीशु के सम्मुख उसके आने के समय तुम ही न होगे?
- 20हमारी बड़ाई और आनन्द तुम ही हो।।
Cross references
- Romans 15:22 रोमियों 15:22इसी लिये मैं तुम्हारे पास आने से बार बार रूका रहा।
- Romans 1:13 रोमियों 1:13और हे भाइयों, मैं नहीं चाहता, कि तुम इस से अनजान रहो, कि मैं ने बार बार तुम्हारे पास आना चाहा, कि जैसा मुझे और अन्यजातियों में फल मिला, वैसा ही तुम में भी मिले, परन्तु अब तक रूका रहा।
- Revelation 2:10 प्रकाशितवाक्य 2:10जो दु:ख तुझ को झेलने होंगे, उन से मत डर: क्योंकि देखो, शैतान तुम में से कितनों को जेलखाने में डालने पर है ताकि तुम परखे जाओ; और तुम्हें दस दिन तक क्लेश उठाना होगा: प्राण देने तक विश्वासी रह; तो मैं तुझे जीवन का मुकुट दूंगा।
- Zechariah 3:1–2 जकर्याह 3:1–2फिर उस ने यहोशू महायाजक को यहोवा के दूत के साम्हने खड़ा हुआ मुझे दिखाया, और शैतान उसकी दहिनी ओर उसका विरोध करने को खड़ा था। तब यहोवा ने शैतान से कहा, हे शैतान यहोवा तुझ को घुड़के! यहोवा जो यरूशलेम को अपना लेता है, वही तुझे घुड़के! क्या यह आग से निकाली हुई लुकटी सी नहीं है?
- 2 Corinthians 11:12–14 2 कुरिन्थियों 11:12–14परन्तु जो मैं करता हूं, वही करता रहूंगा; कि जो लोग दांव ढूंढ़ते हैं, उन्हें मैं दांव पाने दूं, ताकि जिस बात में वे घमण्ड करते हैं, उस में वे हमारे ही समान ठहरें। क्योंकि ऐसे लोग झूठे प्रेरित, और छल से काम करनेवाले, और मसीह के प्रेरितों का रूप धरनेवाले हैं। और यह कुछ अचम्भे की बात नहीं क्योंकि शैतान आप भी ज्योतिमर्य स्वर्गदूत का रूप धारण करता है।
- Matthew 4:10 मत्ती 4:10तब यीशु ने उस से कहा; हे शैतान दूर हो जा, क्योंकि लिखा है, कि तू प्रभु अपने परमेश्वर को प्रणाम कर, और केवल उसी की उपासना कर।
- Job 33:14 अय्यूब 33:14क्योंकि ईश्वर तो एक क्या वरन दो बार बोलता है, परन्तु लोग उस पर चित्त नहीं लगाते।
- Revelation 12:9–12 प्रकाशितवाक्य 12:9–12और वह बड़ा अजगर अर्थात् वही पुराना सांप, जो इब्लीस और शैतान कहलाता है, और सारे संसार का भरमानेवाला है, पृथ्वी पर गिरा दिया गया; और उसके दूत उसके साथ गिरा दिए गए। फिर मैं ने स्वर्ग पर से यह बड़ा शब्द आते हुए सुना, कि अब हमारे परमेश्वर का उद्धार, और सामर्थ, और राज्य, और उसके मसीह का अधिकार प्रगट हुआ है; क्योंकि हमारे भाइयों पर दोष लगानेवाला, जो रात दिन हमारे परमेश्वर के साम्हने उन पर दोष लगाया करता था, गिरा दिया गया। और वे मेम्ने के लोहू के कारण, और अपनी गवाही के वचन के कारण, उस पर जयवन्त हुए, और उन्हों ने अपने प्राणों को प्रिय न जाना, यहां तक कि मृत्यु भी सह ली। इस कारण, हे स्वर्गों, और उन में के रहनेवालों मगन हो; हे पृथ्वी, और समुद्र, तुम पर हाय! क्योंकि शैतान बड़े क्रोध के साथ तुम्हारे पास उतर आया है; क्योंकि जानता है, कि उसका थोड़ा ही समय और बाकी है।।
- Colossians 4:18 कुलुस्सियों 4:18मुझ पौलुस का अपने हाथ से लिखा हुआ नमस्कार। मेरी जंजीरों को स्मरण रखना; तुम पर अनुग्रह होता रहे। आमीन।।
Original words (Greek)
- Wherefore · G1352διό dió
- have · G2309θέλω thélō
- come · G2064ἔρχομαι érchomai
- unto · G4314πρός prós
- you · G5209ὑμᾶς hymâs
- even · G3303μέν mén
- I · G1473ἐγώ egṓ
- Paul · G3972Παῦλος Paûlos
- once · G530ἅπαξ hápax
- and · G2532καί kaí
- again · G1364δίς dís
- but · G2532καί kaí
- Satan · G4567Σατανᾶς Satanâs
- hindered · G1465ἐγκόπτω enkóptō
- us · G2248ἡμᾶς hēmâs