2 Corinthians · chapter 10 · verse 17
2 Corinthians 10:17 in Hindi
परनतु जो घमण्ड करे, वह प्रभु पर घमण्ड करें।
Paranatu jo ghamand kare, vah prabhu par ghamand karen.
2 Corinthians 10:17 in English
- King James Version (KJV)
- But he that glorieth, let him glory in the Lord.
- World English Bible (WEB)
- But “he who boasts, let him boast in the Lord.”
- American Standard Version (ASV)
- But he that glorieth, let him glory in the Lord.
- Bible in Basic English (BBE)
- But whoever has a desire for glory, let his glory be in the Lord.
- Darby Translation (DBY)
- But he that boasts, let him boast in the Lord.
- Webster's Bible (WBS)
- But he that glorieth, let him glory in the Lord.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and he who is boasting — in the Lord let him boast;
Read in context
- 15और हम सीमा से बाहर औरों के परिश्रम पर घमण्उ नहीं करते; परन्तु हमें आशा है, कि ज्यों ज्यों तुम्हारा विश्वास बढ़ता जाएगा त्यों त्यों हम अपनी सीमा के अनुसार तुम्हारे कारण और भी बढ़ते जाएंगे।
- 16कि हम तुम्हारे सिवानों से आगे बढ़कर सुसमाचार सुनाएं, और यह नहीं, कि हम औरों की सीमा के भीतर बने बनाए कामों पर घमण्ड करें।
- 17परनतु जो घमण्ड करे, वह प्रभु पर घमण्ड करें।
- 18क्योंकि जो अपनी बड़ाई करता है, वह नहीं, परन्तु जिस की बड़ाई प्रभु करता है, वही ग्रहण किया जाता है।।
Cross references
- Jeremiah 9:23–24 यिर्मयाह 9:23–24यहोवा यों कहता है, बुध्दिमान अपनी बुध्दि पर घमणड न करे, न वीर अपनी वीरता पर, त धनी अपने धन पर घमणड करे; परन्तु जो घमणड करे वह इसी बात पर घमणड करे, कि वह मुझे जानता और समझता हे, कि मैं ही वह यहोवा हूँ, जो पृथ्वी पर करूणा, न्याय और धर्म के काम करता है; क्योंकि मैं इन्हीं बातों से प्रसन्न रहता हूँ।
- 1 Corinthians 1:31 1 कुरिन्थियों 1:31ताकि जैसा लिखा है, वैसा ही हो, कि जो घमण्ड करे वह प्रभु में घमण्ड करे।।
- James 1:9–10 याकूब 1:9–10दीन भाई अपने ऊंचे पद पर घमण्ड करे। और धनवान अपनी नीच दशा पर: क्योंकि वह घास के फूल की नाई जाता रहेगा।
- Psalm 105:3 भजन संहिता 105:3उसके पवित्रा नाम की बढ़ाई करो; यहोवा के खोजियों का हृदय आनन्दित हो!
- Isaiah 65:16 यशायाह 65:16तब सारे देश में जो कोई अपने को धन्य कहेगा वह सच्चे परमेश्वर का नाम लेकर अपने को धन्य कहेगा, और जो कोई देश में शपथ खाए वह सच्चे परमेश्वर के नाम से शपथ खाएगा; क्योंकि पिछला कष्ट दूर हो गया और वह मेरी आंखों से छिप गया है।।
- Philippians 3:3 फिलिप्पियों 3:3क्योंकि खतनावाले तो हम ही हैं जो परमेश्वर के आत्मा की अगुवाई से उपासना करते हैं, और मसीह यीशु पर घमण्ड करते हैं और शरीर पर भरोसा नहीं रखते।
- Jeremiah 4:2 यिर्मयाह 4:2और यदि तू सच्चाई और न्याय और धर्म से यहोवा के जीवन की शपथ खाए, तो अन्यजातियां उसके कारण अपने आपको धन्य कहेंगी, और उसी पर घमण्ड करेंगी।
- 1 Corinthians 1:29 1 कुरिन्थियों 1:29ताकि कोई प्राणी परमेश्वर के साम्हने घमण्ड न करने पाए।
- Galatians 6:13–14 गलातियों 6:13–14क्योंकि खतना करानेवाले आप तो, व्यवस्था पर नहीं चलते, पर तुम्हारा खतना कराना इसलिये चाहते हैं, कि तुम्हारी शारीरिक दशा पर घमण्ड करें। पर ऐसा न हो, कि मैं और किसी बात का घमण्ड करूं, केवल हमारे प्रभु यीशु मसीह के क्रूस का जिस के द्वारा संसार मेरी दृष्टि में और मैं संसार की दृष्टि में क्रूस पर चढ़ाया गया हूं।
- Romans 5:11 रोमियों 5:11और केवल यही नहीं, परन्तु हम अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा जिस के द्वारा हमारा मेल हुआ है, परमेश्वर के विषय में घमण्ड भी करते हैं।।
- Psalm 106:5 भजन संहिता 106:5कि मैं तेरे चुने हुओं का कल्याण देखूं, और तेरी प्रजा के आनन्द में आनन्दित हो जाऊं; और तेरे निज भाग के संग बड़ाई करने पाऊं।।
- Isaiah 41:16 यशायाह 41:16तू उनको फटकेगा, और पवन उन्हें उड़ा ले जाएगी, और आंधी उन्हें तितर- बितर कर देगी। परन्तु तू यहोवा के कारण मगन होगा; और इस्राएल के पवित्रा के कारण बड़ाई मारेगा।।