2 Samuel · chapter 1 · verse 24
2 Samuel 1:24 in Hindi
हे इस्राएली स्त्रियो, शाऊल के लिये रोओ, वह तो तुम्हें लाल रंग के वस्त्र पहिनाकर सुख देता, और तुम्हारे वस्त्रों के ऊपर सोने के गहने पहिनाता था।
He israaelee striyo, shaaool ke liye roo, vah to tumhem laal rang ke vastr pahinaakar sukh detaa, aur tumhaare vastrom ke oopar sone ke gahane pahinaataa thaa.
2 Samuel 1:24 in English
- King James Version (KJV)
- Ye daughters of Israel, weep over Saul, who clothed you in scarlet, with [other] delights, who put on ornaments of gold upon your apparel.
- World English Bible (WEB)
- You daughters of Israel, weep over Saul, who clothed you delicately in scarlet, who put ornaments of gold on your clothing.
- American Standard Version (ASV)
- Ye daughters of Israel, weep over Saul, Who clothed you in scarlet delicately, Who put ornaments of gold upon your apparel.
- Bible in Basic English (BBE)
- O daughters of Israel, have sorrow for Saul, by whom you were delicately clothed in robes of red, with ornaments of gold on your dresses.
- Darby Translation (DBY)
- Ye daughters of Israel, weep over Saul, who clothed you in scarlet with splendour, Who put ornaments of gold upon your apparel.
- Webster's Bible (WBS)
- Ye daughters of Israel, weep over Saul, who clothed you in scarlet, with [other] delights, who put ornaments of gold upon your apparel.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Daughters of Israel! for Saul weep ye, Who is clothing you [in] scarlet with delights. Who is lifting up ornaments of gold on your clothing.
Read in context
- 22जूझे हुओं के लोहू बहाने से, और शूरवीरों की चर्बी खाने से, योनातन का धनुष लौट न जाता था, और न शाऊल की तलवार छूछी फिर आती थी।
- 23शाऊल और योनातन जीवनकाल में तो प्रिय और मनभाऊ थे, और अपनी मृत्यु के समय अलग न हुए; वे उकाब से भी वेग चलनेवाले, और सिंह से भी अधिक पराक्रमी थ्ो़।
- 24हे इस्राएली स्त्रियो, शाऊल के लिये रोओ, वह तो तुम्हें लाल रंग के वस्त्र पहिनाकर सुख देता, और तुम्हारे वस्त्रों के ऊपर सोने के गहने पहिनाता था।
- 25हाय, युद्ध के बीच शूरवीर कैसे काम आए! हे योनातन, हे ऊंचे स्थानों पर जूझे हुए,
- 26हे मेरे भाई योनातन, मैं तेरे कारण दु:खित हूँ; तू मुझे बहुत मनभाऊ जान पड़ता था; तेरा प्रेम मुझ पर अद्भुत, वरन स्त्रियों के प्रेम से भी बढ़कर था।
Cross references
- 1 Peter 3:3–5 1 पतरस 3:3–5और तुम्हारा सिंगार, दिखावटी न हो, अर्थात् बाल गूंथने, और सोने के गहने, या भांति भांति के कपड़े पहिनना। बरन तुम्हारा छिपा हुआ और गुप्त मनुष्यत्व, नम्रता और मन की दीनता की अविनाशी सजावट से सुसज्जित रहे, क्योंकि परमेश्वर की दृष्टि में इसका मूल्य बड़ा है। और पूर्वकाल में पवित्रा स्त्रियां भी, जो परमेश्वर पर आशा रखती थीं, अपने आप को इसी रीति से संवारती और अपने अपने पति के आधीन रहती थीं।
- 1 Timothy 2:9–10 1 तीमुथियुस 2:9–10वैसे ही स्त्रियां भी संकोच और संयम के साथ सुहावने वस्त्रों से अपने आप को संवारे; न कि बाल गूंथने, और सोने, और मोतियों, और बहुमोल कपड़ों से, पर भले कामों से। क्योंकि परमेश्वर की भक्ति ग्रहण करनेवाली स्त्रियों को यही उचित भी है।
- Isaiah 3:16–26 यशायाह 3:16–26यहोवा ने यह भी कहा है, क्योंकि सिरयोन की स्त्रियां घमण्ड करतीं और सिर ऊंचे किये आंखें मटकातीं और घुंघुरूओं को छमछमाती हुई ठुमुक ठुमुक चलती हैं, इसलिये प्रभु यहोवा उनके सिर को गंजा करेगा, और उनके तन को उघरवाएगा।। उस समय प्रभु घुंघुरूओं, जालियों, चंद्रहारों, झुमकों, कड़ों, घूंघटों, पगड़ियों, पैकरियों, पटुकों, सुगन्धपात्रों, गण्डों, अंगूठियों, नत्थों, सुन्दर वस्त्रों, कुत्तियों, च रों, बटुओं, दर्पणों, मलमल के वस्त्रों, बुन्दियों, दुपट्टों इन सभों की शोभा को दूर करेगा। और सुगन्ध की सन्ती सड़ाहट, सुन्दर कर्घनी की सन्ती बन्धन की रस्सी, गुंथें हुए बालों की सन्ती गंजापन, सुन्दर पटुके की सन्ती टाट की पेटी, और सुन्दरता की सन्ती दाग होंगे। तेरे पुरूष तलवार से, और शूरवीर युद्ध मे मारे जाएंगे। और उसके फाटकों में सांस भरना और विलाप करना होगा; और भूमि पर अकेली बैठी रहेगी।
- Jeremiah 2:32 यिर्मयाह 2:32क्या कुमारी अपने मिड़गार वा दुल्हिन अपनी सजावट भूल सकती है? तौभी मेरी प्रजा ने युगों से मुझे बिसरा दिया है।
- Judges 5:30 न्यायियों 5:30कि क्या उन्हों ने लूट पाकर बांट नहीं ली? क्या एक एक पुरूष को एक एक वरन दो दो कुंवारियां; और सीसरा को रंगे हुए वस्त्रा की लूट, वरन बूटे काढ़े हुए रंगीले वस्त्रा की लूट, और लूटे हुओं के गले में दोनों ओर बूटे काढ़े हुए रंगीले वस्त्रा नहीं मिले?
- Psalm 68:12 भजन संहिता 68:12अपनी अपनी सेना समेत राजा भागे चले जाते हैं, और गृहस्थिन लूट को बांट लेती है।
- Proverbs 31:21 नीतिवचन 31:21वह अपने घराने के लिये हिम से नहीं डरती, क्योंकि उसके घर के सब लोग लाल कपड़े पहिनते हैं।