2 Samuel · chapter 2 · verse 3
2 Samuel 2:3 in Hindi
और दाऊद अपने साथियों को भी एक एक के घराने समेत वहां ले गया; और वे हेब्रोन के गांवों में रहने लगे।
Aur daaood apane saathiyom ko bhee ek ek ke gharaane samet vahaam le gayaa; aur ve hebron ke gaanvom mem rahane lage.
2 Samuel 2:3 in English
- King James Version (KJV)
- And his men that [were] with him did David bring up, every man with his household: and they dwelt in the cities of Hebron.
- World English Bible (WEB)
- David brought up his men who were with him, every man with his household. They lived in the cities of Hebron.
- American Standard Version (ASV)
- And his men that were with him did David bring up, every man with his household: and they dwelt in the cities of Hebron.
- Bible in Basic English (BBE)
- And David took all his men with him, every man with his family: and they were living in the towns round Hebron.
- Darby Translation (DBY)
- And his men that were with him did David bring up, every man with his household; and they dwelt in the cities of Hebron.
- Webster's Bible (WBS)
- And his men that [were] with him did David bring up, every man with his household: and they dwelt in the cities of Hebron.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and his men who [are] with him hath David brought up — a man and his household — and they dwell in the cities of Hebron.
Read in context
- 1इसके बाद दाऊद ने यहोवा से पूछा, कि क्या मैं यहूदा के किसी नगर में जाऊं? यहोवा ने उस से कहा, हां, जा। दाऊद ने फिर पूछा़, किस नगर में जाऊं? उस ने कहा, हेब्रोन में।
- 2तब दाऊद यिज्रेली अहीनोअम, और कमेंली नाबाल की स्त्री अबीगैल नाम, अपनी दोनों पत्नियों समेत वहाँ गया।
- 3और दाऊद अपने साथियों को भी एक एक के घराने समेत वहां ले गया; और वे हेब्रोन के गांवों में रहने लगे।
- 4और यहूदी लोग गए, और वहां दाऊद का अभिषेक किया कि वह यहूदा के घराने का राजा हो।
- 5और दाऊद को यह समाचार मिला, कि जिन्हों ने शाऊल को मिट्टी दी वे गिलाद के याबेश नगर के लोग हैं। तब दाऊद ने दूतों से गिलाद के याबेश के लोगों के पास यह कहला भेजा, कि यहोवा की आशिष तुम पर हो, क्योंकि तुम ने अपने प्रभु शाऊल पर यह कृपा करके उसको मिट्टी दी।
Cross references
- 1 Chronicles 12:1–7 1 इतिहास 12:1–7जब दाऊद सिकलग में कीश के पुत्रा शाऊल के डर के मारे छिपा रहता था, तब ये उसके पास वहां आए, और ये उन वीरों में से थे जो युठ्ठ में उसके सहायक थे। ये धनुर्धारी थे, जो दाहिने- बायें, दोनों हाथों से गोफन के पत्थर और धनुष के तीर चला सकते थे; और ये शाऊल के भाइयों में से बिन्यामीनी थे। मुख्य तो अहीएजेर और दूसरा योआश था जो गिबावासी शमाआ का पुत्रा था; फिर अजमावेत के पुत्रा यजीएल और पेलेत, फिर बराका और अनातोती येहू। और गिबोनी यिशमायाह जो तीसों में से एक वीर और उनके ऊपर भी था; फिर यिर्मयाह, यहजीएल, योहानान, गदेरावासी योजाबाद। एलूजै, यरीमोत, बाल्याह, शमर्याह, हारूपी शपत्याह। एल्काना, यिशिरयाह, अजरेल, योएजेर, याशोबाम, जो सब कोरहवंशी थे। और गदोरवासी यरोहाम के पुत्रा योएला और जबद्याह।
- 1 Samuel 30:1 1 शमूएल 30:1तीसरे दिन जब दाऊद अपने जनों समेत सिकलग पहुंचा, तब उन्हों ने क्या देखा, कि अमालेकियों ने दक्खिन देश और सिकलग पर चढ़ाई की। और सिकलग को मार के फूंक दिया,
- 1 Samuel 27:2–3 1 शमूएल 27:2–3तब दाऊद अपने छ: सौ संगी पुरूषों को लेकर चला गया, और गत के राजा माओक के पुत्रा आकीश के पास गया। और दाऊद और उसके जन अपने अपने परिवार समेत गत में आकीश के पास रहने लगे। दाऊद तो अपनी दो स्त्रियों के साथ, अर्थात् यिज्रेली अहीनोअब, और नाबाल की स्त्री कर्मेली अबीगैल के साथ रहा।
- 1 Samuel 22:2 1 शमूएल 22:2और जितने संकट में पड़े थे, और जितने ऋणी थे, और जितने उदास थे, वे एक उसके पास इकट्ठे हुए; और हव उनका प्रधान हुआ। और कोई चार सौ पुरूष उसके साथ हो गए।।
- 1 Samuel 30:9–10 1 शमूएल 30:9–10तब दाऊद अपनेछ: सौ साथी जनों को लेकर बसोर नाम नाले तक पहुंचा; वहां कुछ लोग छोड़े जाकर रह गए। दाऊद तो चार सौ पुरूषों समेत पीछा किए चला गया; परन्तु दौसौ जो ऐसे थक गए थे, कि बसोर नाले के पार न जा सके वहीं रहे।
- Joshua 21:11–12 यहोशू 21:11–12अर्थात् उन्हों ने उन को यहूदा के पहाड़ी देश में चारों ओर की चराइयों समेत किर्यतर्बा नगर दे दिया, जो अनाक के पिता अर्बा के नाम पर कहलाया और हेब्रोन भी कहलाता है। परन्तु उस नगर के खेत और उसके गांव उन्हों ने यपुन्ने के पुत्रा कालेब को उसकी निज भूमि करके दे दिए।।