2 Samuel · chapter 7 · verse 19
2 Samuel 7:19 in Hindi
परन्तु तौभी, हे प्रभु यहोवा, यह तेरी दृष्टी में छोटी सी बात हुई; क्योंकि तु ने अपने दास के घराने के विषय आगे के बहुत दिनों तक की चर्चा की है, और हे प्रभु यहोवा, यह तो मनुष्य का नियम है!
Parantu taubhee, he prabhu yahovaa, yah teree drushtee mem chhotee see baat huee; kyonki tu ne apane daas ke gharaane ke vishay aage ke bahut dinom tak kee charchaa kee hai, aur he prabhu yahovaa, yah to manushy kaa niyam hai!
2 Samuel 7:19 in English
- King James Version (KJV)
- And this was yet a small thing in thy sight, O Lord GOD; but thou hast spoken also of thy servant’s house for a great while to come. And [is] this the manner of man, O Lord GOD?
- World English Bible (WEB)
- This was yet a small thing in your eyes, Lord GOD, but you have spoken also of your servant’s house for a great while to come; and this among men, Lord GOD!
- American Standard Version (ASV)
- And this was yet a small thing in thine eyes, O Lord Jehovah; but thou hast spoken also of thy servant’s house for a great while to come; and this [too] after the manner of men, O Lord Jehovah!
- Bible in Basic English (BBE)
- And this was only a small thing to you, O Lord God; but your words have even been about the far-off future of your servant's family, O Lord God!
- Darby Translation (DBY)
- And yet this hath been a small thing in thy sight, Lord Jehovah; but thou hast spoken also of thy servant's house for a great while to come. And is this the manner of man, Lord Jehovah?
- Webster's Bible (WBS)
- And this was yet a small thing in thy sight, O LORD God; but thou hast spoken also of thy servant's house for a great while to come. And [is] this the manner of man, O LORD God?
- Young's Literal Translation (YLT)
- And yet this [is] little in Thine eyes, Lord Jehovah, and Thou dost speak also concerning the house of Thy servant afar off; and this [is] the law of the Man, Lord Jehovah.
Read in context
- 17इन सब बातों और इस दर्शन के अनुसार नातान ने दाऊद को समझा दिया।
- 18तब दाऊद राजा भीतर जाकर यहोवा के सम्मुख बैठा, और कहने लगा, हे प्रभु यहोवा, क्या कहूं, और मेरा घराना क्या है, कि तू ने मुझे यहां तक पहुंचा दिया है?
- 19परन्तु तौभी, हे प्रभु यहोवा, यह तेरी दृष्टी में छोटी सी बात हुई; क्योंकि तु ने अपने दास के घराने के विषय आगे के बहुत दिनों तक की चर्चा की है, और हे प्रभु यहोवा, यह तो मनुष्य का नियम है!
- 20दाऊद तुझ से और क्या कह सकता है? हे प्रभु यहावा, तू तो अपने दास को जानता है!
- 21तू ने अपने वचन के निमित्त, और अपने ही मन के अनुसार, यह सब बड़ा काम किया है, कि तेरा दास उसको जान ले।
Cross references
- Isaiah 55:8–9 यशायाह 55:8–9क्योंकि यहोवा कहता है, मेरे विचार और तुम्हारे विचार एक समान नहीं है, न तुम्हारी गति और मेरी गति एक सी है। क्योंकि मेरी और तुम्हारी गति में और मेरे और तुम्हारे सोच विचारों में, आकाश और पृथ्वी का अन्तर है।।
- 1 Chronicles 17:17 1 इतिहास 17:17और हे परमेश्वर! यह तेरी दृष्टि में छोटी सी बात हुई, क्योंकि तू ने अपने दास के घराने के विषय भविष्य के बहुत दिनों तक की चर्चा की है, और हे यहोवा परमेश्वर! तू ने मुझे ऊंचे पद का मनुष्य सा जाना है।
- 2 Samuel 7:11–16 2 शमूएल 7:11–16वरन उस समय से भी जब मैं अपनी प्रजा इस्राएल के ऊपर न्यायी ठहराता था; और मैं तुझे तेरे समस्त शत्रुओं से विश्राम दूंगा। और यहोवा तुझे यह भी बताता है कि यहोवा तेरा घर बनाए रखेगा। जब तेरी आयु पूरी हो जाएगी, और तू अपने पुरखाओं के संग सो जाएगा, तब मैं तेरे निज वंश को तेरे पीछे खड़ा करंके उसके राज्य को स्थिर करूंगा। मेरे नाम का घर वही बनवाएगा, और मैं उसकी राजगद्दी को सदैव स्थिर रखूंगा। मैं उसका पिता ठहरूंगा, और वह मेरा पुत्रा ठहरेगा। यदि वह अधर्म करे, तो मैं उसे मनुष्यों के योग्य दण्ड से, और आदमियों के योग्य मार से ताड़ना दूंगा। परन्तु मेरी करूणा उस पर से ऐसे न हटेगी, जैसे मैं ने शाऊल पर से हटाकर उसको तेरे आगे से दूर किया। वरन तेरा घराना और तेरा राज्य मेरे साम्हने सदा अटल बना रहेगा; तेरी गद्दी सदैव बनी रहेगी।
- Psalm 36:7 भजन संहिता 36:7हे परमेश्वर तेरी करूणा, कैसी अनमोल है! मनुष्य तेरे पंखो के तले शरण लेते हैं।
- Ephesians 3:19–20 इफिसियों 3:19–20और मसीह के उस प्रेम को जान सको जो ज्ञान से परे है, कि तुम परमेश्वर की सारी भरपूरी तक परिपूर्ण हो जाओ।। अब जो ऐसा सामर्थी है, कि हमारी बिनती और समझ से कहीं अधिक काम कर सकता है, उस सामर्थ के अनुसार जो हम में कारर्य करता है,
- Numbers 16:9 गिनती 16:9क्या यह तुम्हें छोटी बात जान पड़ती है, कि इस्त्राएल के परमेश्वर ने तुम को इस्त्राएल की मण्डली से अलग करके अपने निवास की सेवकाई करने, और मण्डली के साम्हने खड़े होकर उसकी भी सेवा टहल करने के लिये अपने समीप बुला लिया है;
- 2 Samuel 12:8 2 शमूएल 12:8फिर मैं ने तेरे स्वामी का भवन तुझे दिया, और तेरे स्वामी की पत्नियां तेरे भाग के लिये दीं; और मैं ने इस्राएल और सहूदा का घराना तुझे दिया था; और यदि यह थोड़ा था, तो मैं तुझे और भी बहुत कुछ देनेवाला था।
- Ephesians 2:7 इफिसियों 2:7कि वह अपनी उस कृपा से जो मसीह यीशु में हम पर है, आनेवाले समयों में अपने अनुग्रह का असीम धन दिखाए।
- Numbers 16:13 गिनती 16:13क्या यह एक छोटी बात है, कि तू हम को ऐसे देश से जिस में दूध और मधु की धाराएं बहती है इसलिये निकाल लाया है, कि हमें जंगल में मार डाले, फिर क्या तू हमारे ऊपर प्रधान भी बनकर अधिकार जताता है?