Acts · chapter 3 · verse 15
Acts 3:15 in Hindi
और तुम ने जीवन के कर्त्ता को मार डाला, जिसे परमेश्वर ने मरे हुओं में से जिलाया; और इस बात के हम गवाह हैं।
Aur tum ne jeevan ke karttaa ko maar daalaa, jise parameshvar ne mare huom mem se jilaayaa; aur is baat ke ham gavaah hain.
Acts 3:15 in English
- King James Version (KJV)
- And killed the Prince of life, whom God hath raised from the dead; whereof we are witnesses.
- World English Bible (WEB)
- and killed the Prince of life, whom God raised from the dead, to which we are witnesses.
- American Standard Version (ASV)
- and killed the Prince of life; whom God raised from the dead; whereof we are witnesses.
- Bible in Basic English (BBE)
- And put to death the Lord of life; whom God gave back from the dead; of which fact we are witnesses.
- Darby Translation (DBY)
- but the originator of life ye slew, whom God raised from among [the] dead, whereof we are witnesses.
- Webster's Bible (WBS)
- And killed the Prince of life, whom God hath raised from the dead; of which we are witnesses.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and the Prince of the life ye did kill, whom God did raise out of the dead, of which we are witnesses;
Read in context
- 13इब्राहीम और इसहाक और याकूब के परमेश्वर, हमारे बापदादों के परमेश्वर ने अपने सेवक यीशु की महिमा की, जिसे तुम ने पकड़वा दिया, और जब पीलातुस ने उसे छोड़ देने का विचार किया, तब तुम ने उसके साम्हने उसका इन्कार किया।
- 14तुम ने उस पवित्रा और धर्मी का इन्कार किया, और बिनती की, कि एक हत्यारे को तुम्हारे लिये छोड़ दिया जाए।
- 15और तुम ने जीवन के कर्त्ता को मार डाला, जिसे परमेश्वर ने मरे हुओं में से जिलाया; और इस बात के हम गवाह हैं।
- 16और उसी के नाम ने, उस विश्वास के द्वारा जो उसके नाम पर है, इस मनुष्य को जिसे तुम देखते हो और जानते भी हो सामर्थ दी है; और निश्चय उसी विश्वास ने जो उसके द्वारा है, इस को तुम सब के साम्हने बिलकुल भला चंगा कर दिया है।
- 17और अब हे भाइयो, मैं जानता हूं कि यह काम तुम ने अज्ञानता से किया, और वैसा ही तुम्हारे सरदारों ने भी किया।
Cross references
- Acts 2:24 प्रेरितों के काम 2:24परन्तु उसी को परमेश्वर ने मृत्यु के बन्धनों से छुड़ाकर जिलाया: क्योंकि यह अनहोना था कि वह उसके वश में रहता।
- Revelation 21:6 प्रकाशितवाक्य 21:6फिर उस ने मुझ से कहा, ये बातें पूरी हो गई हैं, मैं अलफा और ओमिगा, आदि और अन्त हूं: मैं प्यासे को जीवन के जल के सोते में से सेंतमेंत पिलाऊंगा।
- Acts 2:32 प्रेरितों के काम 2:32इसी यीशु को परमेश्वर ने जिलाया, जिस के हम सब गवाह हैं।
- Acts 13:30–32 प्रेरितों के काम 13:30–32परन्तु परमेश्वर ने उसे मरे हुओं में से जिलाया। और वह उन्हें जो उसके साथ गलील से यरूशलेम आए थे, बहुत दिनों तक दिखाई देता रहा; लोगों के साम्हने अब वे भी उसके गवाह हैं। और हम तुम्हें उस प्रतिज्ञा के विषय में, जो बापदादों से की गई थी, यह सुसमाचार सुनाते हैं।
- John 5:26 यूहन्ना 5:26क्योंकि जिस रीति से पिता अपने आप में जीवन रखता है, उसी रीति से उस ने पुत्रा को भी यह अधिकार दिया है कि अपने आप में जीवन रखे।
- 1 Corinthians 15:45 1 कुरिन्थियों 15:45ऐसा ही लिखा भी है, कि प्रथम मनुष्य, अर्थात् आदम, जीवित प्राणी बना और अन्तिम आदम, जीवनदायक आत्मा बना।
- John 1:4 यूहन्ना 1:4उस में जीवन था; और वह जीवन मुनष्यों की ज्योति थी।
- Hebrews 2:10 इब्रानियों 2:10क्योंकि जिस के लिये सब कुछ है, और जिस के द्वारा सब कुछ है, उसे यही अच्छा लगा कि जब वह बहुत से पुत्रों को महिमा में पहुंचाए, तो उन के उद्धार के कर्ता को दुख उठाने के द्वारा सिद्ध करे।
- Revelation 22:17 प्रकाशितवाक्य 22:17और आत्मा, और दुल्हिन दोनों कहती हैं, आ; और सुननेवाला भी कहे, कि आ; और जो प्यासा हो, वह आए और जो कोई चाहे वह जीवन का जल सेंतमेंत ले।।
- 1 John 5:20 1 यूहन्ना 5:20और यह भी जानते हैं, कि परमेश्वर का पुत्रा आ गया है और उस ने हमें समझ दी है, कि हम उस सच्चे को पहचानें, और हम उस में जो सत्य है, अर्थात् उसके पुत्रा यीशु मसीह में रहते हैं: सच्चा परमेश्वर और अनन्त जीवन यही है।
- John 14:6 यूहन्ना 14:6यीशु ने उस से कहा, मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता।
- John 11:25–26 यूहन्ना 11:25–26यीशु ने उस से कहा, पुनरूत्थान और जीवन मैं ही हूं, जा कोई मुझ पर विश्वास करता है वह यदि मर भी जाए, तौभी जीएगा। और जो कोई जीवता है, और मुझ पर विश्वास करता है, वह अनन्तकाल तक न मरेगा, क्या तू इस बात पर विश्वास करती है?