Amos · chapter 3 · verse 6
Amos 3:6 in Hindi
क्या किसी नगर में नरसिंगा फूंकने पर लोग न थरथराएंगे? क्या यहोवा के बिना भेजे किसी नगर में कोई विपत्ति पड़ेगी?
Kyaa kisee nagar mem narasingaa phoonkane par log na tharatharaaenge? Kyaa yahovaa ke binaa bheje kisee nagar mem koee vipatti padegee?
Amos 3:6 in English
- King James Version (KJV)
- Shall a trumpet be blown in the city, and the people not be afraid? shall there be evil in a city, and the LORD hath not done [it]?
- World English Bible (WEB)
- Does the trumpet alarm sound in a city, without the people being afraid? Does evil happen to a city, and the LORD hasn’t done it?
- American Standard Version (ASV)
- Shall the trumpet be blown in a city, and the people not be afraid? shall evil befall a city, and Jehovah hath not done it?
- Bible in Basic English (BBE)
- If the horn is sounded in the town will the people not be full of fear? will evil come on a town if the Lord has not done it?
- Darby Translation (DBY)
- Shall a trumpet be blown in the city, and the people not be afraid? Shall there be evil in a city, and Jehovah not have done [it]?
- Webster's Bible (WBS)
- Shalt a trumpet be blown in the city, and the people not be afraid? shall there be evil in a city, and the LORD hath not done [it] ?
- Young's Literal Translation (YLT)
- Is a trumpet blown in a city, And do people not tremble? Is there affliction in a city, And Jehovah hath not done [it]?
Read in context
- 4क्या सिंह बिना अहेर पाए वन में गरजेंगे? क्या जवान सिंह बिना कुछ पकड़े अपनी मांद में से गुर्राएगा?
- 5क्या चिड़िया बिना फन्दा लगाए फंसेगी? क्या बिना कुछ फंसे फन्दा भूमि पर से उचकेगा?
- 6क्या किसी नगर में नरसिंगा फूंकने पर लोग न थरथराएंगे? क्या यहोवा के बिना भेजे किसी नगर में कोई विपत्ति पड़ेगी?
- 7इसी प्रकार से प्रभु यहोवा अपने दास भविष्यद्वक्ताओं पर अपना मर्म बिना प्रकट किए कुछ भी न करेगा।
- 8सिंह गरजा; कौन न डरेगा? परमेश्वर यहोवा बोला; कौन भविष्यवाणी न करेगा?
Cross references
- Isaiah 45:7 यशायाह 45:7मैं उजियाले का बनानेवाला और अन्धियारे का सृजनहार हूं, मैं शान्ति का दाता और विपत्ति को रचता हूं, मैं यहोवा ही इन सभों का कर्त्ता हूं।
- Isaiah 14:24–27 यशायाह 14:24–27सेनाओं के यहोवा ने यह शपथ खाई है, नि:सन्देह जैसा मैं ने ठाना है, वैसा ही हो जाएगा, और जैसी मैं ने युक्ति की है, वैसी ही पूरी होगी, कि मैं अश्शूर को अपने ही देश में तोड़ दूंगा, और अपने पहाड़ों पर उसे कुचल डालूंगा; तब उसका जूआ उनकी गर्दनों पर से और उसका बोझ उनके कंधों पर से उतर जाएगा। यही युक्ति सारी पृथ्वी के लिये ठहराई गई है; और यह वही हाथ है जो सब जातियों पर बढ़ा हुआ है। क्योंकि सेनाओं के यहोवा ने युक्ति की है और कौन उसका टाल सकता है? उसका हाथ बढ़ाया गया है, उसे कौन रोक सकता है?
- Zephaniah 1:16 सपन्याह 1:16वह गढ़वाले नगरों और ऊंचे गुम्मटों के विरूद्ध नरसिंगा फूंकने और ललकारने का दिन होगा।
- Genesis 50:20 उत्पत्ति 50:20यद्यपि तुम लोगों ने मेरे लिये बुराई का विचार किया था; परन्तु परमेश्वर ने उसी बात में भलाई का विचार किया, जिस से वह ऐसा करे, जैसा आज के दिन प्रगट है, कि बहुत से लोगों के प्राण बचे हैं।
- 2 Corinthians 5:11 2 कुरिन्थियों 5:11सो प्रभु का भय मानकर हम लोगों को समझाते हैं और परमेश्वर पर हमारा हाल प्रगट है; और मेरी आशा यह है, कि तुम्हारे विवेक पर भी प्रगट हुआ होगा।
- Jeremiah 10:7 यिर्मयाह 10:7हे सब जातियों के राजा, तुझ से कौन न डरेगा? क्योंकि यह तेरे योग्य है; अन्यजातियों के सारे बुध्दिमानों में, और उनके सारे राज्यों में तेरे समान कोई नहीं है।
- Acts 2:23 प्रेरितों के काम 2:23उसी को, जब वह परमेश्वर की ठहराई हुई मनसा और होनहार के ज्ञान के अनुसार पकड़वाया गया, तो तुम ने अधर्मियों के हाथ से उसे क्रूस पर चढ़वाकर मार डाला।
- Jeremiah 6:1 यिर्मयाह 6:1हे बिन्यामीनियो, यरूशलेम में से अपना अपना सामान लेकर भागो! तकोआ में नरसिंगा फूंको, और बेथ्क्केरेम पर झण्डा ऊंचा करो; क्योंकि उत्तर की दिशा से आनेवाली विपत्ति बड़ी और विनाश लानेवाली है।
- Jeremiah 4:5 यिर्मयाह 4:5यहूदा में प्रचार करो और यरूशलेम में यह सुनाओ; पूरे देश में नरसिंगा फूंको; गला खोलकर ललकारो और कहो, आओ, हम इकट्ठे हों ओर गढ़वाले नगरों में जाएं!
- Ezekiel 33:3 यहेजकेल 33:3तब यदि वह यह देख कर कि इस देश पर तलवार चला चाहती है, नरसिंगा फूंक कर लोगों को चिता दे,
- Jeremiah 5:22 यिर्मयाह 5:22यहोवा की यह वाणी है, क्या तुम लोग मेरा भय नहीं मानते? क्या तुम मेरे सम्मुख नहीं थरथराते? मैं ने बालू को समुद्र का सिवाना ठहराकर युग युग का ऐसा बान्ध ठहराया कि वह उसे लांध न सके; और चाहे उसकी लहरें भी उठें, तौभी वे प्रबल न हो सकें, या जब वे गरजें तौभी उसको न लांध सकें।
- Acts 4:28 प्रेरितों के काम 4:28कि जो कुछ पहिले से तेरी सामर्थ और मति से ठहरा था वही करें।