Amos · chapter 5 · verse 16
Amos 5:16 in Hindi
इस कारण सेनाओं का परमेश्वर, प्रभु यहोवा यों कहता है, अब चौकों में रोना- पीटना होगा; और सब सड़कों में लोग हाय, हाय, करेंगे! वे किसानों को शोक करने के लिये, और जो लोग विलाप करने कें निपुण हैं, उन्हें रोने- पीटने को बुलाएंगे।
Is kaaran senaaom kaa parameshvar, prabhu yahovaa yom kahataa hai, ab chaukom mem ronaa- peetanaa hogaa; aur sab sadakom mem log haay, haay, karenge! Ve kisaanom ko shok karane ke liye, aur jo log vilaap karane kem nipun haim, unhem rone- peetane ko bulaaenge.
Amos 5:16 in English
- King James Version (KJV)
- Therefore the LORD, the God of hosts, the Lord, saith thus; Wailing [shall be] in all streets; and they shall say in all the highways, Alas! alas! and they shall call the husbandman to mourning, and such as are skilful of lamentation to wailing.
- World English Bible (WEB)
- Therefore the LORD, the God of Armies, the Lord, says: “Wailing will be in all the wide ways. They will say in all the streets, ‘Alas! Alas!’ They will call the farmer to mourning, and those who are skillful in lamentation to wailing.
- American Standard Version (ASV)
- Therefore thus saith Jehovah, the God of hosts, the Lord: Wailing shall be in all the broad ways; and they shall say in all the streets, Alas! alas! and they shall call the husbandman to mourning, and such as are skilful in lamentation to wailing.
- Bible in Basic English (BBE)
- So these are the words of the Lord, the God of armies, the Lord: There will be weeping in all the open spaces; and in all the streets they will say, Sorrow! sorrow! and they will get in the farmer to the weeping, and the makers of sad songs to give cries of grief.
- Darby Translation (DBY)
- Therefore thus saith Jehovah, the God of hosts, the Lord: Wailing shall be in all broadways; and they shall say in all the streets, Alas! alas! And they shall call the husbandman to mourning, and such as are skilful of lamentation to wailing.
- Webster's Bible (WBS)
- Therefore the LORD, the God of hosts, the Lord, saith thus; Wailing [shall be] in all streets; and they shall say in all the highways, Alas! alas! and they shall call the husbandman to mourning, and such as are skillful in lamentation to wailing.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Therefore, thus said Jehovah, God of Hosts, the Lord, In all broad places [is] lamentation, And in all out-places they say, 'Alas, alas,' And called the husbandman to mourning, And to lamentation the skilful of wailing.
Read in context
- 14हे लोगो, बुराई को नहीं, भलाई को ढूंढ़ो, ताकि तुम जीवित रहो; और तुम्हारा यह कहना सच ठहरे कि सेनाओं का परमेश्वर यहोवा तुम्हारे संग है।
- 15बुराई से बैर और भलाई से प्रीति रखो, और फाटक में न्याय को स्थिर करो; क्या जाने सेनाओं का परमेश्वर यहोवा यूसुफ से बचे हुओं पर अनुग्रह करे।।
- 16इस कारण सेनाओं का परमेश्वर, प्रभु यहोवा यों कहता है, अब चौकों में रोना- पीटना होगा; और सब सड़कों में लोग हाय, हाय, करेंगे! वे किसानों को शोक करने के लिये, और जो लोग विलाप करने कें निपुण हैं, उन्हें रोने- पीटने को बुलाएंगे।
- 17और सब दाख की बारियों में रोना- पीटना होगा, क्योंकि यहोवा यों कहता है, मैं तुम्हारे बीच में से होकर जाऊंगा।
- 18हाय तुम पर, जो यहोवा के दिन की अभिलाषा करते हो! यहोवा के दिन से तुम्हारा क्या लाभ होगा? वह जो उजियाले का नहीं, अन्धियारे का दिन होगा।
Cross references
- Joel 1:11 योएल 1:11हे किसानो, लज्जित हो, हे दाख की बारी के मालियों, गेहूं और जव के लिये हाय, हाय करो; क्योंकि खेती मारी गई है।
- Jeremiah 9:17–20 यिर्मयाह 9:17–20सेनाओं का यहोवा यों कहता है, सोचो, और विलाप करनेवालियों को बुलाओ; बुध्दिमान स्त्रियों को बतलवा भेजो; वे फुत करके हम लोगों के लिये शोक का गीत गाएं कि हमारी आंखों से आंसू बह चलें और हमारी पलकें जल बहाए। सिरयोन से शोक का यह गीत सुन पड़ता है, हम कैसे नाश हो गए! हम क्यों लज्जा में पड़ गए हैं, क्योंकि हम को अपना देश छोड़ना पड़ा और हमारे घर गिरा दिए गए हैं। इसलिये, हे स्त्रियो, यहोवा का यह वचन सुनो, और उसकी यह आज्ञा मानो; तुम अपनी अपनी बेटियों को शोक का गीत, और अपनी अपनी पड़ोसिनों को विलाप का गीत सिखाओ।
- Jeremiah 9:10 यिर्मयाह 9:10मैं पहाड़ों के लिये रो उठूंगा और शोक का गीत गाऊंगा, और जंगल की चराइयों के लिये विलाप का गीत गाऊंगा, क्योंकि वे ऐसे जल गए हैं कि कोई उन में से होकर नहीं चलता, और उन में ढोर का शब्द भी नहीं सुनाई पड़ता; पशु- पक्षी सब भाग गए हैं।
- Revelation 18:15–16 प्रकाशितवाक्य 18:15–16इन वस्तुओं के व्यापारी जो उसके द्वारा धनवान हो गए थे, उस की पीड़ा के डर के मारे दूर खड़े होंगे, और रोते और कलपते हुए कहेंगे। हाय! हाय! यह बड़ा नगर जो मलमल, और बैंजनी, और किरमिजी कपड़े पहिने था, और सोने, और रत्नों, और मोतियों से सजा था,
- Micah 1:8 मीका 1:8इस कारण मैं छाती पीटकर हाय, हाय, करूंगा; मैं लुटा हुआ सा और नंगा चला फिरा करूंगा; मैं गीदड़ों की नाई चिल्लाऊंगा, और शतुर्मुगों की नाईं रोऊंगा।
- Joel 1:8 योएल 1:8जैसे युवती अपने पति के लिये कटि में टाट बान्धे हुए विलाप करती है, वैसे ही तुम भी विलाप करो।
- Isaiah 15:8 यशायाह 15:8इस कारण मोआब के चारों ओर के सिवाने में चिल्लाहट हो रही है, उस में का हाहाकार एगलैम और बेरेलीम में भी सुन पड़ता है।
- Amos 5:27 आमोस 5:27इस कारण मैं तुम को दमिश्क के उस पार बंधुआई में कर दूंगा, सेनाओं के परमेश्वर यहोवा का यही वचन है।।
- Joel 1:14 योएल 1:14उपवास का दिन ठहराओ, महासभा का प्रचार करो। पुरनियों को, वरन देश के सब रहनेवालों को भी अपने परमेश्वर यहोवा के भवन में इकट्ठे करके उसकी दोहाई दो।।
- Isaiah 15:2–5 यशायाह 15:2–5बैत और दीबोन ऊंचे स्थानों पर रोने के लिये चढ़ गए हैं; नबो और मेदबा के ऊपर मोआब हाय हाय करता है। उन सभों के सिर मुड़े हुए, और सभों की दाढ़ियां मुंढ़ी हुई हैं; सड़कों में लोग टाट पहिने हैं; छतों पर और चौकों में सब कोई आंसू बहाते हुए हाय हाय करते हैं। हेशबोन और एलाले चिल्ला रहे हैं, उनका शब्द यहस तक सुनाई पड़ता है; इस कारण मोआब के हथियारबन्द चिल्ला रहे हैं; उसका जी अति उदास है। मेरा मन मोआब के लिये दोहाई देता है; उसके रईस सोअर और एग्लतशलीशिरया तक भागे जाते हैं। देखो, लूहीत की चढ़ाई पर वे रोते हुए चढ़ रहे हैं; सुनो, होरीनैम के मार्ग में वे नाश होने की चिल्लाहट मचा रहे हैं।
- Amos 8:10 आमोस 8:10मैं तुम्हारे पर्वों के उत्सव दूर करके विलाप कराऊंगा, और तुम्हारे सब गीतों को दूर करके विलाप के गीत गवाऊंगा; मैं तुम सब की कटि में टाट बंधाऊंगा, और तुम सब के सिरों को मुंड़ाऊंगा; और ऐसा विलाप कराऊंगा जैसा एकलौते के लिये होता है, और उसका अन्त कठिन दु:ख के दिन का सा होगा।।
- Revelation 18:19 प्रकाशितवाक्य 18:19और अपने अपने सिरों पर धूल डालेंगे, और रोते हुए और कलपते हुए चिल्ला चिल्लाकर कहेंगे, कि हाय! हाय! यह बड़ा नगर जिस की सम्पत्ति के द्वारा समुद्र के सब जहाजवाले धनी हो गए थे घड़ी ही भर में उजड़ गया।
Original words (Hebrew)
- God · H430אֱלֹהִים ʼĕlôhîym
- hosts · H6635צָבָא tsâbâʼ
- Lord · H136אֲדֹנָי ʼĂdônây
- saith · H559אָמַר ʼâmar
- Wailing · H4553מִסְפֵּד miçpêd
- streets · H7339רְחֹב rᵉchôb
- say · H559אָמַר ʼâmar
- highways · H2351חוּץ chûwts
- Alas · H1930הוֹ hôw
- alas · H1930הוֹ hôw
- call · H7121קָרָא qârâʼ
- husbandman · H406אִכָּר ʼikkâr
- mourning · H60אֵבֶל ʼêbel
- skilful · H3045יָדַע yâdaʻ
- lamentation · H5092נְהִי nᵉhîy
- wailing · H4553מִסְפֵּד miçpêd