Colossians · chapter 3 · verse 23
Colossians 3:23 in Hindi
और जो कुछ तुम करते हो, तन मन से करो, यह समझकर कि मनुष्यों के लिये नहीं परन्तु प्रभु के लिये करते हो।
Aur jo kuchh tum karate ho, tan man se karo, yah samajhakar ki manushyom ke liye naheem parantu prabhu ke liye karate ho.
Colossians 3:23 in English
- King James Version (KJV)
- And what soever ye do, do [it] heartily, as to the Lord, and not unto men;
- World English Bible (WEB)
- And whatever you do, work heartily, as for the Lord and not for men,
- American Standard Version (ASV)
- whatsoever ye do, work heartily, as unto the Lord, and not unto men;
- Bible in Basic English (BBE)
- Whatever you do, do it readily, as to the Lord and not to men;
- Darby Translation (DBY)
- Whatsoever ye do, labour at it heartily, as [doing it] to the Lord, and not to men;
- Webster's Bible (WBS)
- And whatever ye do, do [it] heartily, as to the Lord, and not to men;
- Young's Literal Translation (YLT)
- and all, whatever ye may do — out of soul work — as to the Lord, and not to men,
Read in context
- 21हे बच्चेवालो, अपने बालकों को तंग न करो, न हो कि उन का साहस टूट जाए।
- 22हे सेवको, जो शरीर के अनुसार तुम्हारे स्वामी हैं, सब बातों में उन की आज्ञा का पालन करो, मनुष्यों को प्रसन्न करनेवालों की नाईं दिखाने के लिये नहीं, परन्तु मन की सीधाई और परमेश्वर के भय से।
- 23और जो कुछ तुम करते हो, तन मन से करो, यह समझकर कि मनुष्यों के लिये नहीं परन्तु प्रभु के लिये करते हो।
- 24क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हें इस के बदले प्रभु से मीरास मिलेगी: तुम प्रभु मसीह की सेवा करते हो।
- 25क्योंकि जो बुरा करता है, वह अपनी बुराई का फल पाएगा; वहां किसी का पक्षपात नहीं।
Cross references
- Colossians 3:17 कुलुस्सियों 3:17और वचन से या काम से जो कुछ भी करो सब प्रभु यीशु के नाम से करो, और उसके द्वारा परमेश्वर पिता का धन्यवाद करो।।
- Ephesians 6:6–7 इफिसियों 6:6–7और मनुष्यों को प्रसन्न करनेवालों की नाई दिखाने के लिये सेवा न करो, पर मसीह के दासों की नाई मन से परमेश्वर की इच्छा पर चलो। और उस सेवा को मनुष्यों की नहीं, परन्तु प्रभु की जानकर सुइच्छा से करो।
- Romans 14:8 रोमियों 14:8क्योंकि यदि हम जीवित हैं, तो प्रभु के लिये जीवित हैं; और यदि मरते हैं, तो प्रभु के लिये मरते हैं; सो हम जीएं या मरें, हम प्रभु ही के हैं।
- 2 Chronicles 31:21 2 इतिहास 31:21और जो जो काम उस ने परमेश्वर के भवन की उपासना और व्यवस्था और आज्ञा के विषय अपने परमेश्वर की खोज में किया, वह उस ने अपना सारा मन लगाकर किया और उस में कृतार्थ भी हुआ।
- Ecclesiastes 9:10 सभोपदेशक 9:10जो काम तुझे मिले उसे अपनी शक्ति भर करना, क्योंकि अधोलोक में जहां तू जानेवाला है, न काम न युक्ति न ज्ञान और न बुद्धि है।।
- 1 Peter 2:15 1 पतरस 2:15क्योंकि परमेश्वर की इच्छा यह है, कि तुम भले काम करने से निर्बुद्धि लोगों की अज्ञानता की बातों को बन्द कर दो।
- 1 Peter 2:13 1 पतरस 2:13प्रभु के लिये मनुष्यों के ठहराए हुए हर एक प्रबन्ध के आधीन में रहो, राजा के इसलिये कि वह सब पर प्रधान है।
- Psalm 119:10 भजन संहिता 119:10मैं पूरे मन से तेरी खोज मे लगा हूं; मुझे तेरी आज्ञाओं की बाट से भटकने न दे!
- Romans 14:6 रोमियों 14:6जो किसी दिन को मानता है, वह प्रभु के लिये मानता है: जो खाता है, वह प्रभु के लिये खाता है, क्योंकि परमेश्वर का धन्यवाद करता है, और जा नहीं खाता, वह प्रभु के लिये नहीं खाता और परमेश्वर का धन्यवाद करता है।
- 1 Peter 1:22 1 पतरस 1:22सो जब कि तुम ने भाईचारे की निष्कपट प्रीति के निमित्त सत्य के मानने से अपने मनों को पवित्र किया है, तो तन मन लगा कर एक दूसरे से अधिक प्रेम रखो।
- Psalm 119:34 भजन संहिता 119:34मुझे समझ दे, तब मैं तेरी व्यवस्था को पकड़े रहूंगा और पूर्ण मन से उस पर चलूंगा।
- Jeremiah 3:10 यिर्मयाह 3:10इतने पर भी उसकी विश्वासघाती बहिन यहूदा पूर्ण मन से मेरी ओर नहीं फिरी, परन्तु कपट से, यहोवा की यही वाणी है।