Deuteronomy · chapter 32 · verse 16
Deuteronomy 32:16 in Hindi
उन्हों ने पराए देवताओं को मानकर उस में जलन उपजाई; और घृणित कर्म करके उसको रिस दिलाई।।
Unhom ne paraae devataaom ko maanakar us mem jalan upajaaee; aur ghrunit karm karake usako ris dilaaee..
Deuteronomy 32:16 in English
- King James Version (KJV)
- They provoked him to jealousy with strange [gods], with abominations provoked they him to anger.
- World English Bible (WEB)
- They moved him to jealousy with strange gods. They provoked him to anger with abominations.
- American Standard Version (ASV)
- They moved him to jealousy with strange [gods]; With abominations provoked they him to anger.
- Bible in Basic English (BBE)
- The honour which was his they gave to strange gods; by their disgusting ways he was moved to wrath.
- Darby Translation (DBY)
- They moved him to jealousy with strange gods, With abominations did they provoke him to anger.
- Webster's Bible (WBS)
- They provoked him to jealousy with strange [gods] , with abominations they provoked him to anger.
- Young's Literal Translation (YLT)
- They make Him zealous with strangers, With abominations they make Him angry.
Read in context
- 14गायों का दही, और भेड़- बकरियों का दूध, मेम्नों की चर्बी, बकरे और बाशान की जाति के मेढ़े, और गेहूं का उत्तम से उत्तम आटा भी; और तू दाखरस का मधु पिया करता था।।
- 15परन्तु यशूरून मोटा होकर लात मारने लगा; तू मोटा और हृष्ट- पुष्ट हो गया, और चर्बी से छा गया है; तब उस ने अपने सृजनहार ईश्वर को तज दिया, और अपने उद्धारमूल चट्टान को तुच्छ जाना।।
- 16उन्हों ने पराए देवताओं को मानकर उस में जलन उपजाई; और घृणित कर्म करके उसको रिस दिलाई।।
- 17उन्हों ने पिशाचों के लिये जो ईश्वर न थे बलि चढ़ाए, और उनके लिये वे अनजाने देवता थे, वे तो नये नये देवता थे जो थोड़े ही दिन से प्रकट हुए थे, और जिन से उनके पुरखा कभी डरे नहीं।
- 18जिस चट्टान से तू उत्पन्न हुआ उसको तू भूल गया, और ईश्वर जिस से तेरी उत्पत्ति हुई उसको भी तू भूल गया है।।
Cross references
- Psalm 78:58 भजन संहिता 78:58क्योंकि उन्हों ने ऊंचे स्थान बनाकर उसको रिस दिलाई, और खुदी हुई मुर्तियों के द्वारा उस में जलन उपजाई।
- 1 Corinthians 10:22 1 कुरिन्थियों 10:22क्या हम प्रभु को रिस दिलाते हैं? क्या हम उस से शक्तिमान हैं?
- 1 Kings 14:22 1 राजा 14:22और यहूदी लोग वह करने लगे जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है, और अपने पुरखाओं से भी अधिक पाप करके उसकी जलन भड़काई।
- Leviticus 18:27 लैव्यव्यवस्था 18:27क्योंकि ऐसे सब घिनौने कामों को उस देश के मनुष्य तो तुम से पहिले उस में रहते थे वे करते आए हैं, इसी से वह देश अशुद्ध हो गया है।
- Deuteronomy 5:9 व्यवस्थाविवरण 5:9तू उनको दण्डवत् न करना और न उनकी उपासना करना; क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा जलन रखनेवाला ईश्वर हूं, और जो मुझ से बैर रखते हैं उनके बेटों, पोतों, और परपोतों को पितरों का दण्ड दिया करता हूं,
- 2 Kings 23:13 2 राजा 23:13और जो ऊंचे स्थान इस्राएल के राजा सुलैमान ने यरूशलेम की पूर्व ओर और विकारी नाम पहाड़ी की दक्खिन अलंग, अश्तोरेत नाम सीदोनियों की घिनौनी देवी, और कमोश नाम मोआबियों के घिनौने देवता, और मिल्कोम नाम अम्मोनियों के घिनौने देवता के लिये बनवाए थे, उनको राजा ने अशुठ्ठ कर दिया।
- Deuteronomy 7:25 व्यवस्थाविवरण 7:25उनके देवताओं की खुदी हुई मूर्त्तियां तुम आग में जला देना; जो चांदी वा सोना उन पर मढ़ा हो उसका लालच करके न ले लेना, नहीं तो तू उसके कारण फन्दे में फंसेगा; क्योंकि ऐसी वस्तुएं तुम्हारे परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में घृणित हैं।
- Nahum 1:1–2 नहूम 1:1–2नीनवे के विषय में भारी वचन। एल्कोशी नहूम के दर्शन की पुस्तक।। यहोवा जल उठनेवाला और बदला लेनेवाला ईश्वर है; यहोवा बदला लेनेवाला और जलजलाहट करनेवाला है; यहोवा अपने द्रोहियों से बदला लेता है, और अपने शत्रुओं का पाप नहीं भूलता।