1 Corinthians · chapter 10 · verse 22
1 Corinthians 10:22 in Hindi
क्या हम प्रभु को रिस दिलाते हैं? क्या हम उस से शक्तिमान हैं?
Kyaa ham prabhu ko ris dilaate haim? Kyaa ham us se shaktimaan haim?
1 Corinthians 10:22 in English
- King James Version (KJV)
- Do we provoke the Lord to jealousy? are we stronger than he?
- World English Bible (WEB)
- Or do we provoke the Lord to jealousy? Are we stronger than he?
- American Standard Version (ASV)
- Or do we provoke the Lord to jealousy? are we stronger than he?
- Bible in Basic English (BBE)
- Or may we be the cause of envy to the Lord? are we stronger than he?
- Darby Translation (DBY)
- Do we provoke the Lord to jealousy? are we stronger than he?
- Webster's Bible (WBS)
- Do we provoke the Lord to jealousy? are we stronger than he?
- Young's Literal Translation (YLT)
- do we arouse the Lord to jealousy? are we stronger than He?
Read in context
- 20नहीं, बरन यह, कि अन्यजाति जो बलिदान करते हैं, वे परमेश्वर के लिये नहीं, परन्तु दुष्टात्माओं के लिये बलिदान करते हैं: और मैं नहीं चाहता, कि तुम दुष्टात्माओं के सहभागी हो।
- 21तुम प्रभु के कटोरे, और दुष्टात्माओं के कटोरे दानों में से नहीं पी सकते! तुम प्रभु की मेज और दुष्टात्माओं की मेज दानों के साझी नहीं हो सकते।
- 22क्या हम प्रभु को रिस दिलाते हैं? क्या हम उस से शक्तिमान हैं?
- 23सब वस्तुएं मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब लाभ की नहीं: सब वस्तुएं मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब वस्तुओं से उन्नित नहीं।
- 24कोई अपनी ही भलाई को न ढूंढे, बरन औरों की।
Cross references
- Deuteronomy 32:21 व्यवस्थाविवरण 32:21उन्हों ने ऐसी वस्तु मानकर जो ईश्वर नहीं हैं, मुझ में जलन उत्पन्न की; और अपनी व्यर्थ वस्तुओं के द्वारा मुझे रिस दिलाई। इसलिये मैं भी उनके द्वारा जो मेरी प्रजा नहीं हैं उनके मन में जलन उत्पन्न करूंगा; और एक मूढ़ जाति के द्वारा उन्हें रिस दिलाऊंगा।।
- Deuteronomy 32:16 व्यवस्थाविवरण 32:16उन्हों ने पराए देवताओं को मानकर उस में जलन उपजाई; और घृणित कर्म करके उसको रिस दिलाई।।
- Hebrews 10:31 इब्रानियों 10:31जीवते परमेश्वर के हाथों में पड़ना भयानक बात है।।
- Psalm 78:58 भजन संहिता 78:58क्योंकि उन्हों ने ऊंचे स्थान बनाकर उसको रिस दिलाई, और खुदी हुई मुर्तियों के द्वारा उस में जलन उपजाई।
- Ecclesiastes 6:10 सभोपदेशक 6:10जो कुछ हुआ है उसका नाम युग के आरम्भ से रखा गया है, और यह प्रगट है कि वह आदमी है, कि वह उस से जो उस से अधिक शक्तिमान है झगड़ा नहीं कर सकता है।
- Joshua 24:19 यहोशू 24:19यहोशू ने लोगों से कहा, तुम से यहोवा की सेवा नहीं हो सकती; क्योंकि वह पवित्रा परमेश्वर है; वह जलन रखनेवाला ईश्वर है; वह तुम्हारे अपराध और पाप क्षमा न करेगा।
- Deuteronomy 6:15 व्यवस्थाविवरण 6:15क्योंकि तेरा परमेश्वर यहोवा जो तेरे बीच में है वह जल उठनेवाला ईश्वर है; कहीं ऐसा न हो कि तेरे परमेश्वर यहोवा का कोप तुझ पर भड़के, और वह तुझ को पृथ्वी पर से नष्ट कर डाले।।
- Ezekiel 22:14 यहेजकेल 22:14सो जिन दिनों में तेरा न्याय करूंगा, क्या उन में तेरा हृदय दृढ़ यौर तेरे हाथ स्थिर रह सकेंगे? मुझ यहोवा ने यह कहा है, और ऐसा ही करूंगा।
- Job 40:9–14 अय्यूब 40:9–14क्या तेरा बाहुबल ईश्वर के तुल्य है? क्या तू उसके समान शब्द से गरज सकता है? अब अपने को महिमा और प्रताप से संवार और ऐश्वरर्य और तेज के वस्त्रा पहिन ले। अपने अति क्रोध की बाढ़ को बहा दे, और एक एक घमणडी को देखते ही उसे नीचा कर। हर एक घमणडी को देखकर झुका दे, और दुष्ट लोगों को जहां खड़े हों वहां से गिरा दे। उनको एक संग मिट्टी में मिला दे, और उस गुप्त स्थान में उनके मुंह बान्ध दे। तब मैं भी तेरे विषय में मान लूंगा, कि तेरा ही दहिना हाथ तेरा उद्वार कर सकता है।
- Exodus 34:14 निर्गमन 34:14क्योंकि तुम्हें किसी दूसरे को ईश्वर करके दण्डवत् करने की आज्ञा नहीं, क्योंकि यहोवा जिसका नाम जलनशील है, वह जल उठनेवाला ईश्वर है ही,
- Exodus 20:5 निर्गमन 20:5तू उनको दण्डवत् न करना, और न उनकी उपासना करना; क्योंकि मै तेरा परमेश्वर यहोवा जलन रखने वाला ईश्वर हूं, और जो मुझ से बैर रखते है, उनके बेटों, पोतों, और परपोतों को भी पितरों का दण्ड दिया करता हूं,
- Deuteronomy 4:24 व्यवस्थाविवरण 4:24क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा भस्म करनेवाली आग है; वह जल उठनेवाला परमेश्वर है।।