Deuteronomy · chapter 32 · verse 21
Deuteronomy 32:21 in Hindi
उन्हों ने ऐसी वस्तु मानकर जो ईश्वर नहीं हैं, मुझ में जलन उत्पन्न की; और अपनी व्यर्थ वस्तुओं के द्वारा मुझे रिस दिलाई। इसलिये मैं भी उनके द्वारा जो मेरी प्रजा नहीं हैं उनके मन में जलन उत्पन्न करूंगा; और एक मूढ़ जाति के द्वारा उन्हें रिस दिलाऊंगा।।
Unhom ne aisee vastu maanakar jo eeshvar naheem haim, mujh mem jalan utpann kee; aur apanee vyarth vastuom ke dvaaraa mujhe ris dilaaee. Isaliye maim bhee unake dvaaraa jo meree prajaa naheem haim unake man mem jalan utpann karoongaa; aur ek moodh jaati ke dvaaraa unhem ris dilaaoongaa..
Deuteronomy 32:21 in English
- King James Version (KJV)
- They have moved me to jealousy with [that which is] not God; they have provoked me to anger with their vanities: and I will move them to jealousy with [those which are] not a people; I will provoke them to anger with a foolish nation.
- World English Bible (WEB)
- They have moved me to jealousy with that which is not God. They have provoked me to anger with their vanities. I will move them to jealousy with those who are not a people. I will provoke them to anger with a foolish nation.
- American Standard Version (ASV)
- They have moved me to jealousy with that which is not God; They have provoked me to anger with their vanities: And I will move them to jealousy with those that are not a people; I will provoke them to anger with a foolish nation.
- Bible in Basic English (BBE)
- They have given my honour to that which is not God, moving me to wrath with their false worship: I will give their honour to those who are not a people, moving them to wrath by a foolish nation,
- Darby Translation (DBY)
- They have moved me to jealousy with that which is no God; They have exasperated me with their vanities; And I will move them to jealousy with that which is not a people; With a foolish nation will I provoke them to anger.
- Webster's Bible (WBS)
- They have moved me to jealousy with [that which is] not God; they have provoked me to anger with their vanities: and I will move them to jealousy with [those who are] not a people; I will provoke them to anger with a foolish nation.
- Young's Literal Translation (YLT)
- They have made Me zealous by 'no-god,' They made Me angry by their vanities; And I make them zealous by 'no-people,' By a foolish nation I make them angry.
Read in context
- 19इन बातों को देखकर यहोवा ने उन्हें तुच्छ जाना, क्योंकि उसके बेटे- बेटियों ने उसे रिस दिलाई थी।।
- 20तब उस ने कहा, मैं उन से अपना मुख छिपा लूंगा, और देखूंगा कि उनका अन्त कैसा होगा, क्योंकि इस जाति के लोग बहुत टेढ़े हैं और धोखा देनेवाले पुत्रा हैं।
- 21उन्हों ने ऐसी वस्तु मानकर जो ईश्वर नहीं हैं, मुझ में जलन उत्पन्न की; और अपनी व्यर्थ वस्तुओं के द्वारा मुझे रिस दिलाई। इसलिये मैं भी उनके द्वारा जो मेरी प्रजा नहीं हैं उनके मन में जलन उत्पन्न करूंगा; और एक मूढ़ जाति के द्वारा उन्हें रिस दिलाऊंगा।।
- 22क्योंकि मेरे कोप की आग भड़क उठी है, जो पाताल की तह तक जलती जाएगी, और पृथ्वी अपनी उपज समेत भस्म हो जाएगी, और पहाड़ों की नेवों में भी आग लगा देगी।।
- 23मैं उन पर विपत्ति पर विपत्ति भेजूंगा; और उन पर मैं अपने सब तीरों को छोडूंगा।।
Cross references
- Romans 10:19 रोमियों 10:19फिर मैं कहता हूं। क्या इस्त्राएली नहीं जानते थे? पहिले तो मूसा कहता है, कि मैं उन के द्वारा जो जाति नहीं, तुम्हारे मन में जलन उपजाऊंगा, मैं एक मूढ़ जाति के द्वारा तुम्हें रिस दिलाऊंगा।
- Romans 9:25 रोमियों 9:25जैसा वह होशे की पुस्तक में भी कहता है, कि जो मेरी प्रजा न थी, उन्हें मैं अपनी प्रजा कहूंगा, और जो प्रिया न थी, उसे प्रिया कहूंगा।
- Romans 11:11–14 रोमियों 11:11–14सो मैं कहता हूं क्या उन्हों ने इसलिये ठोकर खाई, कि गिर पड़ें? कदापि नहीं: परन्तु उन के गिरने के कारण अन्यजानियों को उद्धार मिला, कि उन्हें जलन हो। सो यदि उन का गिरना जगत के लिये धन और उन की घटी अन्यजातियों के लिये सम्पत्ति का कारण हुआ, तो उन की भरपूरी से कितना न होगा।। मैं तुम अन्यजातियों से यह बातें कहता हूं: जब कि मैं अन्याजातियों के लिये प्रेरित हूं, तो मैं अपनी सेवा की बड़ाई करता हूं। ताकि किसी रीति से मैं अपने कुटुम्बियों से जलन करवाकर उन में से कई एक का उद्धार कराऊं।
- 1 Kings 16:26 1 राजा 16:26क्योंकि देश देश के सब देवता मूर्तियां ही हैं; परन्तु यहोवा ही ने स्वर्ग को बनाया है।
- 1 Kings 16:13 1 राजा 16:13हे उसके दास इस्राएल के वंश, हे याकूब की सन्तान तुम जो उसके चुने हुए हो!
- Psalm 78:58 भजन संहिता 78:58क्योंकि उन्हों ने ऊंचे स्थान बनाकर उसको रिस दिलाई, और खुदी हुई मुर्तियों के द्वारा उस में जलन उपजाई।
- Psalm 31:6 भजन संहिता 31:6जो व्यर्थ वस्तुओं पर मन लगाते हैं, उन से मैं घृणा करता हूं; परन्तु मेरा भरोसा यहोवा ही पर है।
- Jonah 2:8 योना 2:8जो लोग धोखे की व्यर्थ वस्तुओं पर मन लगाते हैं, वे अपने करूणानिधान को छोड़ देते हैं।
- Deuteronomy 32:16 व्यवस्थाविवरण 32:16उन्हों ने पराए देवताओं को मानकर उस में जलन उपजाई; और घृणित कर्म करके उसको रिस दिलाई।।
- Jeremiah 14:22 यिर्मयाह 14:22क्या अन्यजातियों की मूरतों में से कोई वर्षा कर सकता है? क्या आकाश झड़ियां लगा सकता है? हे हमारे परमेश्वर यहोवा, क्या तू ही इन सब बातों का करनेवाला नहीं है? हम तेरा ही आसरा देखते रहेंगे, क्योंकि इन सारी वस्तुओं का सृजनहार तू ही है।
- Hosea 1:10 होशे 1:10तौभी इस्राएलियों की गिनती समुद्र की बालू की सी हो जाएगी, जिनका मापना- गिनना अनहोना है; और जिस स्थान में उन से यह कहा जाता था कि तुम मेरी प्रजा नहीं हो, उसी स्थान में वे जीवित परमेश्वर के पुत्रा कहलाएंगे।
- 1 Samuel 12:21 1 शमूएल 12:21और मत मुड़ना; नहीं तो ऐसी व्यर्थ वस्तुओं के पीछे चलने लगोगे जिन से न कुछ लाभ पहुंचेगा, और न कुछ छुटकारा हो सकता है, क्योंकि वे सब व्यर्थ ही हैं।