Esther · chapter 9 · verse 3
Esther 9:3 in Hindi
वरन प्रान्तों के सब हाकिमों और अधिपतियों और प्रधानों और राजा के कर्मचारियों ने यहूदियों की सहायता की, क्योंकि उनके मन में मोर्दकै का भय समा गया था।
Varan praantom ke sab haakimom aur adhipatiyom aur pradhaanom aur raajaa ke karmachaariyom ne yahoodiyom kee sahaayataa kee, kyonki unake man mem mordakai kaa bhay samaa gayaa thaa.
Esther 9:3 in English
- King James Version (KJV)
- And all the rulers of the provinces, and the lieutenants, and the deputies, and officers of the king, helped the Jews; because the fear of Mordecai fell upon them.
- World English Bible (WEB)
- All the princes of the provinces, the local governors, the governors, and those who did the king’s business helped the Jews, because the fear of Mordecai had fallen on them.
- American Standard Version (ASV)
- And all the princes of the provinces, and the satraps, and the governors, and they that did the king’s business, helped the Jews; because the fear of Mordecai was fallen upon them.
- Bible in Basic English (BBE)
- And all the chiefs and the captains and the rulers and those who did the king's business gave support to the Jews; because the fear of Mordecai had come on them.
- Darby Translation (DBY)
- And all the princes of the provinces, and the satraps, and the governors and officers of the king, helped the Jews; for the fear of Mordecai had fallen upon them.
- Webster's Bible (WBS)
- And all the rulers of the provinces, and the lieutenants, and the deputies, and officers of the king helped the Jews; because the fear of Mordecai fell upon them.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And all heads of the provinces, and the lieutenants, and the governors, and those doing the work that the king hath, are lifting up the Jews, for a fear of Mordecai hath fallen upon them;
Read in context
- 1अदार नाम बारहवें महीने के तेरहवें दिन को, जिस दिन राजा की आज्ञा और नियम पूरे होने को थे, और यहूदियों के शत्रु उन पर प्रबल होने की आशा रखते थे, परन्तु इसके उलटे यहूदी अपने वैरियों पर प्रबल हुए, उस दिन,
- 2यहूदी लोग राजा क्षयर्ष के सब प्रान्तों में अपने अपने नगर में इकट्ठे हुए, कि जो उनकी हानि करने का यत्न करे, उन पर हाथ चलाए। और कोई उनका साम्हना न कर सका, क्योंकि उनका भय देश देश के सब लोगों के मन में समा गया था।
- 3वरन प्रान्तों के सब हाकिमों और अधिपतियों और प्रधानों और राजा के कर्मचारियों ने यहूदियों की सहायता की, क्योंकि उनके मन में मोर्दकै का भय समा गया था।
- 4मोर्दकै तो राजा के यहां बहुत प्रतिष्ठित था, और उसकी कीर्त्ति सब प्रान्तों में फैल गई; वरन उस पुरूष मोर्दकै की महिमा बढ़ती चली गई।
- 5और यहूदियों ने अपने सब शत्रुओं को तलवार से मारकर और घात करके नाश कर डाला, और अपने वैरियों से अपनी इच्छा के अनुसार बर्ताव किया।
Cross references
- Ezra 8:36 एज्रा 8:36तब उन्हों ने राजा की आज्ञाएं महानद के इस पार के अधिकारियों और अधिपतियों को दी; और उन्हों ने इस्राएली लोगों और परमेश्वर के भवन के काम में सहायता की।
- Esther 3:12 एस्तेर 3:12यों उसी पहिले महीने के तेरहवें दिन को राजा के लेखक बुलाए गए, और हामान की आज्ञा के अनुसार राजा के सब अधिपतियों, और सब प्रान्तों के प्रधानों, और देश देश के लोगों के हाकिमों के लिये चिटि्ठयां, एक एक प्रान्त के अक्षरों में, और एक एक देश के लोगों की भाषा में राजा क्षयर्ष के नाम से लिखी गई; और उन में राजा की अंगूठी की छाप लगाई गई।
- Daniel 6:1–2 दानिय्येल 6:1–2दारा को यह अच्छा लगा कि अपने राज्य के ऊपर एक सौ बीस ऐसे अधिपति ठहराए, जो पूरे राज्य में अधिकार रखें। और उनके ऊपर उस ने तीन अध्यक्ष, जिन में से दानिरयेल एक था, इसलिये ठहराए, कि वे उन अधिपतियों से लेखा लिया रकें, और इस रीति राजा की कुछ हानि न होने पाए।
- Daniel 3:2 दानिय्येल 3:2तब नबूकदनेस्सर राजा ने अधिपतियों, हाकिमों, गवर्नरों, जजों, खजांनचियों, न्यायियों, शास्त्रियों, आदि प्रान्त- प्रान्त के सब अधिकारियों को बुलवा भेजा कि वे उस मूरत की प्रतिष्ठा में आएं जो उस ने खड़ी कराई थी।
- Esther 3:2–6 एस्तेर 3:2–6और राजा के सब कर्मचारी जो राजभवन के फाटक में रहा करते थे, वे हामान के साम्हने झुककर दणडवत किया करते थे क्योंकि राजा ने उसके विषय ऐसी ही आज्ञा दी थी; परन्तु मोर्दकै न तो झुकता था और न उसको दणडवत करता था। तब राजा के कर्मचारी जो राजभवन के फाटक में रहा करते थे, उन्हों ने मोर्दकै से पूछा, तू राजा की आज्ञा क्यों उलंघन करता है? जब वे उस से प्रतिदिन ऐसा ही कहते रहे, और उस ने उनकी एक न मानी, तब उन्हों ने यह देखने की इच्छा से कि मोर्दकै की यह बात चलेगी कि नहीं, हामान को बता दिया; उस ने तो उनको बता दिया था कि मैं यहूदी हूँ। जब हामान ने देखा, कि मोर्दकै नहीं झुकता, और न मुझ को दणडवत करता है, तब हामान बहुत ही क्रोधित हुआ। उस ने केवल मोर्दकै पर हाथ चलाना अपनी मर्यादा के नीचे जाना। क्योंकि उन्हों ने हामान को यह बता दिया था, कि मोर्दकै किस जाति का है, इसलिये हामान ने क्षयर्ष के साम्राज्य में रहनेवाले सारे यहूदियों को भी मोर्दकै की जाति जानकर, विनाश कर डालने की युक्ति निकाली।
- Esther 8:9 एस्तेर 8:9सो उसी समय अर्थात् सीवान नाम तीसरे महीने के तेईसवें दिन को राजा के लेखक बुलवाए गए और जिस जिस बात की आज्ञा मोर्दकै ने उन्हें दी थी उसे यहूदियों और अधिपतियों और हिन्दुस्तान से लेकर कूश तक, जो एक सौ सत्ताईस प्रान्त हैं, उन सभों के अधिपतियों और हाकिमों को एक एक प्रान्त के अक्षरों में और एक एक देश के लोगों की भाषा में, और यहूदियों को उनके अक्षरों और भाषा में लिखी गई।
- Esther 8:5 एस्तेर 8:5तब एस्तेर उठकर राजा के साम्हने खड़ी हुई; और कहने लगी कि यदि राजा को स्वीकार हो और वह मुझ से प्रसन्न है और यह बात उसको ठीक जान पड़े, और मैं भी उसको अच्छी लगती हूँ, तो जो चिटि्ठयां हम्मदाता अगागी के पुत्रा हामान ने राजा के सब प्रान्तों के यहूदियों को नाश करने की युक्ति करके लिखाई थीं, उनको पलटने के लिये लिखा जाए।
Original words (Hebrew)
- rulers · H8269שַׂר sar
- provinces · H4082מְדִינָה mᵉdîynâh
- lieutenants · H323אֲחַשְׁדַּרְפַּן ʼăchashdarpan
- deputies · H6346פֶּחָה pechâh
- officers · H6213עָשָׂה ʻâsâh
- king · H4428מֶלֶךְ melek
- helped · H5375נָשָׂא nâsâʼ
- Jews · H3064יְהוּדִי Yᵉhûwdîy
- fear · H6343פַּחַד pachad
- Mordecai · H4782מׇרְדְּכַי Mordᵉkay
- fell · H5307נָפַל nâphal