Esther · chapter 9 · verse 5
Esther 9:5 in Hindi
और यहूदियों ने अपने सब शत्रुओं को तलवार से मारकर और घात करके नाश कर डाला, और अपने वैरियों से अपनी इच्छा के अनुसार बर्ताव किया।
Aur yahoodiyom ne apane sab shatruom ko talavaar se maarakar aur ghaat karake naash kar daalaa, aur apane vairiyom se apanee ichchhaa ke anusaar bartaav kiyaa.
Esther 9:5 in English
- King James Version (KJV)
- Thus the Jews smote all their enemies with the stroke of the sword, and slaughter, and destruction, and did what they would unto those that hated them.
- World English Bible (WEB)
- The Jews struck all their enemies with the stroke of the sword, and with slaughter and destruction, and did what they wanted to those who hated them.
- American Standard Version (ASV)
- And the Jews smote all their enemies with the stroke of the sword, and with slaughter and destruction, and did what they would unto them that hated them.
- Bible in Basic English (BBE)
- So the Jews overcame all their attackers with the sword and with death and destruction, and did to their haters whatever they had a desire to do.
- Darby Translation (DBY)
- And the Jews smote all their enemies with the stroke of the sword and slaughter and destruction, and did what they would to those that hated them.
- Webster's Bible (WBS)
- Thus the Jews smote all their enemies with the stroke of the sword, and slaughter, and destruction, and did what they would to those that hated them.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And the Jews smite among all their enemies — a smiting of the sword, and slaughter, and destruction — and do with those hating them according to their pleasure,
Read in context
- 3वरन प्रान्तों के सब हाकिमों और अधिपतियों और प्रधानों और राजा के कर्मचारियों ने यहूदियों की सहायता की, क्योंकि उनके मन में मोर्दकै का भय समा गया था।
- 4मोर्दकै तो राजा के यहां बहुत प्रतिष्ठित था, और उसकी कीर्त्ति सब प्रान्तों में फैल गई; वरन उस पुरूष मोर्दकै की महिमा बढ़ती चली गई।
- 5और यहूदियों ने अपने सब शत्रुओं को तलवार से मारकर और घात करके नाश कर डाला, और अपने वैरियों से अपनी इच्छा के अनुसार बर्ताव किया।
- 6और शूशन राजगढ़ में यहूदियों ने पांच सौ मनुष्यों को घात करके नाश किया।
- 7और उन्हों ने पर्शन्दाता, दल्पोन, अस्पाता,
Cross references
- Psalm 18:34–40 भजन संहिता 18:34–40वह मेरे हाथों को युद्ध करना सिखाता है, इसलिये मेरी बाहों से पीतल का धनुष झुक जाता है। तू ने मुझ को अपने बचाव की ढाल दी है, तू अपने दहिने हाथ से मुझे सम्भाले हुए है, और मेरी नम्रता ने महत्व दिया है। तू ने मेरे पैरों के लिये स्थान चौड़ा कर दिया, और मेरे पैर नहीं फिसले। मैं अपने शत्रुओं का पीछा करके उन्हें पकड़ लूंगा; और जब तब उनका अन्त न करूं तब तक न लौटूंगा। मैं उन्हें ऐसा बेधूंगा कि वे उठ न सकेंगे; वे मेरे पांवों के नीचे गिर पड़ेंगे। क्योंकि तू ने युद्ध के लिये मेरी कमर में शक्ति का पटुका बान्धा है; और मेरे विरोधियों को मेरे सम्मुख नीचा कर दिया। तू ने मेरे शत्रुओं की पीठ मेरी ओर फेर दी, ताकि मैं उनको काट डालूं जो मुझ से द्वेष रखते हैं।
- Psalm 149:6–9 भजन संहिता 149:6–9उनके कण्ठ से ईश्वर की प्रशंसा हो, और उनके हाथों में दोधारी तलवारें रहें, कि वे अन्यजातियों से पलटा ले सकें; और राज्य राज्य के लोगों को ताड़ना दें, और उनके राजाओं को सांकलों से, और उनके प्रतिष्ठित पुरूषों को लोहे की बेड़ियों से जकड़ रखें, और उनको ठहराया हुआ दण्ड दें! उसके सब भक्तों की ऐसी ही प्रतिष्ठा होगी। याह की स्तुति करो।
- Jeremiah 18:21 यिर्मयाह 18:21इसलिये उनके लड़केबालों को भूख से मरने दे, वे तलवार से कट मरें, और उनकी स्त्रियां निर्वश और विधवा हो जाएं। उनके पुरूष मरी से मरें, और उनके जवान लड़ाई में तलवार से मारे जाएं।
- Psalm 20:7–8 भजन संहिता 20:7–8किसी को रथों को, और किसी को घोड़ों का भरोसा है, परन्तु हम तो अपने परमेश्वर यहोवा ही का नाम लेंगे। वे तो झुक गए और गिर पड़े परन्तु हम उठे और सीधे खड़े हैं।।
- Psalm 18:47–48 भजन संहिता 18:47–48धन्य है मेरा पलटा लेनेवाला ईश्वर! जिस ने देश देश के लोगों को मेरे वंश में कर दिया है; और मुझे मेरे शत्रुओं से छुड़ाया है; तू मुझ को मेरे विरोधियों से ऊंचा करता, और उपद्रवी पुरूष से बचाता है।।
- 2 Thessalonians 1:6 2 थिस्सलुनीकियों 1:6क्योंकि परमेश्वर के निकट यह न्याय है, कि जो तुम्हें क्लेश देते हैं, उन्हें बदले में क्लेश दे।