Exodus · chapter 27 · verse 3
Exodus 27:3 in Hindi
और उसकी राख उठाने के पात्रा, और फावड़ियां, और कटोरे, और कांटे, और अंगीठियां बनवाना; उसका कुल सामान पीतल का बनवाना।
Aur usakee raakh uthaane ke paatraa, aur phaavadiyaam, aur katore, aur kaante, aur angeethiyaam banavaanaa; usakaa kul saamaan peetal kaa banavaanaa.
Exodus 27:3 in English
- King James Version (KJV)
- And thou shalt make his pans to receive his ashes, and his shovels, and his basons, and his fleshhooks, and his firepans: all the vessels thereof thou shalt make [of] brass.
- World English Bible (WEB)
- You shall make its pots to take away its ashes; and its shovels, its basins, its meat hooks, and its fire pans. You shall make all its vessels of bronze.
- American Standard Version (ASV)
- And thou shalt make its pots to take away its ashes, and its shovels, and its basins, and its flesh-hooks, and its firepans: all the vessels thereof thou shalt make of brass.
- Bible in Basic English (BBE)
- And make all its vessels, the baskets for taking away the dust of the fire, the spades and basins and meat-hooks and fire-trays, of brass.
- Darby Translation (DBY)
- And thou shalt make its pots to cleanse it of the fat, its shovels, and its bowls, and its forks, and its firepans; for all the utensils thereof thou shalt employ copper.
- Webster's Bible (WBS)
- And thou shalt make its pans to receive its ashes, and its shovels, and its basins, and its flesh-hooks, and its fire-pans: all its vessels thou shalt make [of] brass.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And thou hast made its pots to remove its ashes, and its shovels, and its bowls, and its forks, and its fire-pans, even all its vessels thou dost make of brass.
Read in context
- 1फिर वेदी को बबूल की लकड़ी की, पांच हाथ लम्बी और पांच हाथ चौड़ी बनवाना; वेदी चौकोर हो, और उसकी ऊंचाई तीन हाथ की हो।
- 2और उसके चारों कोनों पर चार सींग बनवाना; वे उस समेत एक ही टुकडे के हों, और उसे पीतल से मढ़वाना।
- 3और उसकी राख उठाने के पात्रा, और फावड़ियां, और कटोरे, और कांटे, और अंगीठियां बनवाना; उसका कुल सामान पीतल का बनवाना।
- 4और उसके पीतल की जाली एक झंझरी बनवाना; और उसके चारों सिरों में पीतल के चार कड़े लगवाना।
- 5और उस झंझरी को वेदी के चारों ओर की कंगनी के नीचे ऐसे लगवाना, कि वह वेदी की ऊंचाई के मध्य तक पहुंचे।
Cross references
- 1 Kings 7:45 1 राजा 7:45और कटोरे बने। ये सब पात्रा जिन्हें हीराम ने यहोवा के भवन के निमित्त राजा सुलैमान के लिये बनाया, वह झलकाये हुए पीतल के बने।
- 1 Kings 7:40 1 राजा 7:40और हीराम ने हौदियों, फावड़ियों, और कटोरों को भी बनाया। सो हीराम ने राजा सुलैमान के लिये यहोवा के भवन में जितना काम करना था, वह सब निपटा दिया,
- 1 Samuel 2:13–14 1 शमूएल 2:13–14और याजकों की रीति लोगों के साथ यह थी, कि जब कोई मनुष्य मेलबलि चढ़ाता था तब याजक का सेवक मांस पकाने के समय एक त्रिशूली कांटा हाथ में लिये हुए आकर, उसे कड़ाही, वा हांडी, वा हंडे, वा तसले के भीतर डालता था; और जितना मांस कांटे में लग जाता था उतना याजक आप लेता था। यों ही वे शीलो में सारे इस्राएलियों से किया करते थे जो वहां आते थे।
- 2 Kings 25:15 2 राजा 25:15और करछे और कटोरियां जो सोने की थीं, और जो कुछ चान्दी का था, वह सब सोना, चान्दी, जल्लादों का प्रधान ले गया।
- Numbers 4:14 गिनती 4:14तब जिस सामान से वेदी पर की सेवा टहल होती है वह सब, अर्थात् उसके करछे, कांटे, फावड़ियां, और कटोरे आदि, वेदी का सारा सामान उस पर रखें; और उसके ऊपर सूइसों की खालों का ओहार बिछाकर वेदी में डण्डों को लगाएं।
- 2 Chronicles 4:11 2 इतिहास 4:11और हूराम ने हण्डों, फावड़ियों, और कटोरों को बनाया। और हूराम ने राजा सुलैमान के लिये परमेश्वर के भवन में जो काम करना था उसे निपटा दिया:
- Exodus 38:3 निर्गमन 38:3और उस ने वेदी का सारा सामान, अर्थात् उसकी हांड़ियों, फावड़ियों, कटोरों, कांटों, और करछों को बनाया। उसका सारा सामान उस ने पीतल का बनाया।
- 1 Chronicles 28:17 1 इतिहास 28:17और चोखे सोने के कांटों, कटोरों और प्यालों और सोने की कटोरियों के लिये एक एक कटोरी का सोना तौलकर, और चान्दी की कटोरियों के लिये एक एक कटोरी की चान्दी तौलकर,
- Leviticus 16:12 लैव्यव्यवस्था 16:12और जो वेदी यहोवा के सम्मुख है उस पर के जलते हुए कोयलों से भरे हुए धूपदान को लेकर, और अपनी दोनों मुटि्ठयों को फूटे हुए सुगन्धित धूप से भरकर, बीचवाले पर्दे के भीतर ले आकर
- Exodus 24:6 निर्गमन 24:6और मूसा ने आधा लोहू तो लेकर कटारों में रखा, और आधा वेदी पर छिड़क दिया।
- 2 Chronicles 4:16 2 इतिहास 4:16फिर हूराम- अबी ने हण्डों, फावड़ियों, कांटों और इनके सब सामान को यहोवा के भवन के लिये राजा सुलैमान की आज्ञा से झलकाए हुए पीतल के बनवाए।
- Jeremiah 52:18–20 यिर्मयाह 52:18–20और हांड़ियों, फावड़ियों, कैंचियों, कटोरों, घूपदानों, निदान पीतल के और सब पात्रों को, जिन से लोग सेवा टहल करते थे, वे ले गए। और तसलों, करछों, कटोरियों, हांड़ियों, दीवटों, धूपदानों, और कटोरों में से जो कुछ सोने का था, उनके सोने को, और जो कुछ चान्दी का था उनकी चान्दी को भी जल्लादों का प्रधान ले गया। दोनों खम्भे, एक हौज और पीतल के बारहों बैल जो पायों के नीचे थे, इन सब को तो सुलैमान राजा ने यहोवा के भवन के लिये बनवाया था, और इन सब का पीतल तौल से बाहर था।