Exodus · chapter 36 · verse 5
Exodus 36:5 in Hindi
और कहने लगे, जिस काम के करने की आज्ञा यहोवा ने दी है उसके लिये जितना चाहिये उससे अधिक वे ले आए हैं।
Aur kahane lage, jis kaam ke karane kee aajnyaa yahovaa ne dee hai usake liye jitanaa chaahiye usase adhik ve le aae hain.
Exodus 36:5 in English
- King James Version (KJV)
- And they spake unto Moses, saying, The people bring much more than enough for the service of the work, which the LORD commanded to make.
- World English Bible (WEB)
- They spoke to Moses, saying, “The people have brought much more than enough for the service of the work which the LORD commanded to make.”
- American Standard Version (ASV)
- and they spake unto Moses, saying, The people bring much more than enough for the service of the work which Jehovah commanded to make.
- Bible in Basic English (BBE)
- And said to Moses, The people are giving much more than is needed for the work which the Lord has given us orders to do.
- Darby Translation (DBY)
- and spoke to Moses, saying, The people bring much more than enough for the service of the work that Jehovah commanded to be done.
- Webster's Bible (WBS)
- And they spoke to Moses, saying, The people bring much more than enough for the service of the work, which the LORD commanded to make.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and speak unto Moses, saying, 'The people are multiplying to bring in more than sufficient for the service of the work which Jehovah commanded to make.'
Read in context
- 3और इस्त्राएली जो जो भेंट पवित्रास्थान की सेवकाई के काम और उसके बनाने के लिये ले आए थे, उन्हें उन पुरूषों ने मूसा के हाथ से ले लिया। तब भी लोग प्रति भोर को उसके पास भेंट अपनी इच्छा से लाते रहें;
- 4और जितने बुद्धिमान पवित्रास्थान का काम करते थे वे सब अपना अपना काम छोड़कर मूसा के पास आए,
- 5और कहने लगे, जिस काम के करने की आज्ञा यहोवा ने दी है उसके लिये जितना चाहिये उससे अधिक वे ले आए हैं।
- 6तब मूसा ने सारी छावनी में इस आज्ञा का प्रचार करवाया, कि क्या पुरूष, क्या स्त्री, कोई पवित्रास्थान के लिये और भेंट न लाए, इस प्रकार लोग और भेंट लाने से रोके गए।
- 7क्योंकि सब काम बनाने के लिये जितना सामान आवश्यक था उतना वरन उससे अधिक बनाने वालों के पास आ चुका था।।
Cross references
- 2 Corinthians 8:2–3 2 कुरिन्थियों 8:2–3कि क्लेश की बड़ी परीक्षा में उन के बड़े आनन्द और भारी कंगालपन के बढ़ जाने से उन की उदारता बहुत बढ़ गई। और उनके विषय में मेरी यह गवाही है, कि उन्हों ने अपनी सामर्थ भर बरन सामर्थ से भी बाहर मन से दिया।
- 2 Chronicles 31:6–10 2 इतिहास 31:6–10और जो इस्राएली और यहूदी, यहूदा के नगरों में रहते थे, वे भी बैलों और भेड़- बकरियों का दशमांश, और उन पवित्रा वस्तुओं का दशमांश, जो उनके परमेश्वर यहोवा के निमित्त पवित्रा की गई थीं, लाकर ढेर ढेर करके रखने लगे। इस प्रकार ढेर का लगाना उन्हों ने तीसरे महीने में आरम्भ किया और सातवें महीने में पूरा किया। जब हिजकिरयाह और हाकिमों ने आकर उन ढेरों को देखा, तब यहोवा को और उसकी प्रजा इस्राएल को धन्य धन्य कहा। तब हिजकिरयाह ने याजकों और लेवियों से उन ढेरों के विषय पूछा। और अजर्याह महायाजक ने जो सादोक के घराने का था, उस से कहा, जब से लोग यहोवा के भवन में उठाई हुई भेंटें लाने लगे हैं, तब से हम लोग पेट भर खाने को पाते हैं, वरन बहुत बचा भी करता है; क्योंकि यहोवा ने अपनी प्रजा को आशीष दी है, और जो शेष रह गया है, उसी का यह बड़ा ढेर है।
- 2 Chronicles 24:14 2 इतिहास 24:14जब उन्हों ने वह काम निपटा दिया, तब वे शेष रूपए राजा और यहोयादा के पास ले गए, और उन से यहोवा के भवन के लिये पात्रा बनाए गए, अर्थात् सेवा टहल करने और होमबलि चढ़ाने के पात्रा और धूपदान आदि सोने चान्दी के पात्रा। और जब तक यहोयादा जीवित रहा, तब तक यहोवा के भवन में होमबलि नित्य चढ़ाए जाते थे।
- Philippians 4:17–18 फिलिप्पियों 4:17–18यह नहीं कि मैं दान चाहता हूं परन्तु मैं ऐसा फल चाहता हूं, जो तुम्हारे लाभ के लिये बढ़ता जाए। मेरे पास सब कुछ है, बरन बहुतायत से भी है: जो वस्तुएं तुम ने इपफ्रुदीतुस के हाथ से भेजी थीं उन्हें पाकर मैं तृप्त हो गया हूं, वह तो सुगन्ध और ग्रहण करने के योग्य बलिदान है, जो परमेश्वर को भाता है।
- Philippians 2:21 फिलिप्पियों 2:21क्योंकि सब अपने स्वार्थ की खोज में रहते हैं, न कि यीशु मसीह की।
- Exodus 32:3 निर्गमन 32:3तब सब लोगों ने उनके कानों से सोने की बालियों को तोड़कर उतारा, और हारून के पास ले आए।