Exodus · chapter 4 · verse 14
Exodus 4:14 in Hindi
तब यहोवा का कोप मूसा पर भड़का और उसने कहा, क्या तेरा भाई लेवीय हारून नहीं है? मुझे तो निश्चय है कि वह बोलने में निपुण है, और वह तेरी भेंट के लिये निकला भी आता है, और तुझे देखकर मन में आनन्दित होगा।
Tab yahovaa kaa kop moosaa par bhadakaa aur usane kahaa, kyaa teraa bhaaee leveey haaroon naheem hai? Mujhe to nishchay hai ki vah bolane mem nipun hai, aur vah teree bhent ke liye nikalaa bhee aataa hai, aur tujhe dekhakar man mem aanandit hogaa.
Exodus 4:14 in English
- King James Version (KJV)
- And the anger of the LORD was kindled against Moses, and he said, [Is] not Aaron the Levite thy brother? I know that he can speak well. And also, behold, he cometh forth to meet thee: and when he seeth thee, he will be glad in his heart.
- World English Bible (WEB)
- The LORD’s anger burned against Moses, and he said, “What about Aaron, your brother, the Levite? I know that he can speak well. Also, behold, he is coming out to meet you. When he sees you, he will be glad in his heart.
- American Standard Version (ASV)
- And the anger of Jehovah was kindled against Moses, and he said, Is there not Aaron thy brother the Levite? I know that he can speak well. And also, behold, he cometh forth to meet thee: and when he seeth thee, he will be glad in his heart.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the Lord was angry with Moses, and said, Is there not Aaron, your brother, the Levite? To my knowledge he is good at talking. And now he is coming out to you: and when he sees you he will be glad in his heart.
- Darby Translation (DBY)
- Then the anger of Jehovah was kindled against Moses, and he said, Is not Aaron the Levite thy brother? I know that he can speak well. And also behold, he goeth out to meet thee; and when he seeth thee he will be glad in his heart.
- Webster's Bible (WBS)
- And the anger of the LORD was kindled against Moses, and he said, [Is] not Aaron the Levite thy brother? I know that he can speak well. And also behold, he cometh forth to meet thee: and when he seeth thee, he will be glad in his heart.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And the anger of Jehovah burneth against Moses, and He saith, 'Is not Aaron the Levite thy brother? I have known that he speaketh well, and also, lo, he is coming out to meet thee; when he hath seen thee, then he hath rejoiced in his heart,
Read in context
- 12अब जा, मैं तेरे मुख के संग हो कर जो तुझे कहना होगा वह तुझे सिखलाता जाऊंगा।
- 13उसने कहा, हे मेरे प्रभु, जिस को तू चाहे उसी के हाथ से भेज।
- 14तब यहोवा का कोप मूसा पर भड़का और उसने कहा, क्या तेरा भाई लेवीय हारून नहीं है? मुझे तो निश्चय है कि वह बोलने में निपुण है, और वह तेरी भेंट के लिये निकला भी आता है, और तुझे देखकर मन में आनन्दित होगा।
- 15इसलिये तू उसे ये बातें सिखाना; और मैं उसके मुख के संग और तेरे मुख के संग हो कर जो कुछ तुम्हें करना होगा वह तुम को सिखलाता जाऊंगा।
- 16और वह तेरी ओर से लोगों से बातें किया करेगा; वह तेरे लिये मुंह और तू उसके लिये परमेश्वर ठहरेगा।
Cross references
- Mark 14:13–15 मरकुस 14:13–15उस ने अपने चेलों में से दो को यह कहकर भेजा, कि नगर में जाओ, और एक मनुष्य जल का घड़ा उठाए, हुए तुम्हें मिलेगा, उसके पीछे हो लेना। और वह जिस घर में जाए उस घर के स्वामी से कहना; गुरू कहता है, कि मेरी पाहुनशाला जिस में मैं अपने चेलों के साथ फसह खाऊं कहां है? वह तुम्हें एक सजी सजाई, और तैयार की हुई बड़ी अटारी दिखा देगा, वहां हमारे लिये तैयारी करो।
- Exodus 4:27 निर्गमन 4:27तब यहोवा ने हारून से कहा, मूसा से भेंट करने को जंगल में जा। और वह गया, और परमेश्वर के पर्वत पर उससे मिला और उसको चूमा।
- 1 Chronicles 21:7 1 इतिहास 21:7और यह बात परमेश्वर को बुरी लगी, इसलिये उस ने इस्राएल को मारा।
- 1 Kings 11:9 1 राजा 11:9तब यहोवा ने सुलैमान पर क्रोध किया, क्योंकि उसका मन इस्राएल के परमेश्वर यहोवा से फिर गया था जिस ने दो बार उसको दर्शन दिया था।
- Philippians 2:21 फिलिप्पियों 2:21क्योंकि सब अपने स्वार्थ की खोज में रहते हैं, न कि यीशु मसीह की।
- 2 Samuel 6:7 2 शमूएल 6:7तब यहोवा का कोप उज्जा पर भड़क उठा; और परमेश्वर ने उसके दोेष के कारण उसको वहां ऐसा मारा, कि वह वहां परमेश्वर के सन्दूक के पास मर गया।
- Luke 9:59–60 लूका 9:59–60उस ने दूसरे से कहा, मेरे पीछे हो ले; उस ने कहा; हे प्रभु, मुझे पहिले जाने दे कि अपने पिता को गाड़ दूं। उस ने उस से कहा, मरे हुओं को अपने मुरदे गाड़ने दे, पर तू जाकर परमेश्वर के राज्य की कथा सुना।
- 1 Thessalonians 3:6–7 1 थिस्सलुनीकियों 3:6–7पर अभी तीमुथियुस ने जो तुम्हारे पास से हमारे यहां आकर तुम्हारे विश्वास और प्रेम का सुसमाचार सुनाया और इस बात को भी सुनाया, कि तुम सदा प्रेम के साथ हमें स्मरण करते हो, और हमारे देखने की लालसा रखते हो, जैसा हम भी तुम्हें देखने की। इसलिये हे भाइयों, हम ने अपनी सारी सकेती और क्लेश में तुम्हारे विश्वास से तुम्हारे विषय में शान्ति पाई।
- 2 Corinthians 2:13 2 कुरिन्थियों 2:13तो मेरे मन में चैन ने मिला, इसलिये कि मैं ने अपने भाई तितुस को नहीं पाया; सो उन से विदा होकर मैं मकिदुनिया को चला गया।
- Acts 15:28 प्रेरितों के काम 15:28पवित्रा आत्मा को, और हम को ठीक जान पड़ा, कि इन आवश्यक बातों को छोड़; तुम पर और बोझ न डालें;
- 1 Samuel 10:1–7 1 शमूएल 10:1–7तब शमूएल ने एक कुप्पी तेल लेकर उसके सिर पर उंडेला, और उसे चूमकर कहा, क्या इसका कारण यह नहीं कि यहोवा ने अपने निज भाग के ऊपर प्रधान होने को तेरा अभिषेक किया है? आज जब तू मेरे पास से चला जाएगा, तब राहेल की कब्र के पास जो बिन्यामीन के देश के सिवाने पर सेलसह में है दो जन तुझे मिलेंगे, और कहेंगे, कि जिन गदिहियों को तू ढूंढने गया था वे मिल हैं; और सुन, तेरा पिता गदहियों की चिन्ता छोड़कर तुम्हारे कारण कुढ़ता हुआ कहता है, कि मैं अपने पुत्रा के लिये क्या करूं? फिर वहां से आगे बढ़कर जब तू ताबोर के बांजवृक्ष के पास पहुंचेगा, तब वहां तीन जन परमेश्वर के पास बेतेल को जाते हुए तुझे मिलेंगे, जिन में से एक तो बकरी के तीन बच्चे, और दूसरा तीन रोटी, और तीसरा एक कुप्पी दाखमधु लिए हुए होगा। और वे तेरा कुशल पूछेंगे, और तुझे दो रोटी देंगे, और तू उन्हें उनके हाथ से ले लेना। तब तू परमेश्वर के पहाड़ पर पहुंचेगा जहां पलिश्तियों की चौकी है; और जब तू वहां नगर में प्रवेश करे, तब नबियों का एक दल ऊंचे स्थान से उतरता हुआ तुझे मिलेगा; और उनके आगे सितार, डफ, बांसुली, और वीणा होंगे; और वे नबूवत करते होंगे। तब यहोवा का आत्मा तुझ पर बल से उतरेगा, और तू उनके साथ होकर नबूवत करने लगेगा, और तू परिवर्तित होकर और ही मनुष्य हो जाएगा। और जब ये चिन्ह तुझे देख पड़ेंगे, तब जो काम करने का अवसर तुझे मिले उस में लग जाना; क्योंकि परमेश्वर तेरे संग रहेगा।
- Exodus 4:17 निर्गमन 4:17और तू इस लाठी को हाथ में लिए जा, और इसी से इन चिन्हों को दिखाना॥
Original words (Hebrew)
- anger · H639אַף ʼaph
- kindled · H2734חָרָה chârâh
- Moses · H4872מֹשֶׁה Môsheh
- said · H559אָמַר ʼâmar
- Aaron · H175אַהֲרוֹן ʼAhărôwn
- Levite · H3881לֵוִיִּי Lêvîyîy
- brother · H251אָח ʼâch
- know · H3045יָדַע yâdaʻ
- speak · H1696דָבַר dâbar
- well · H1696דָבַר dâbar
- forth · H3318יָצָא yâtsâʼ
- meet · H7125קִרְאָה qirʼâh
- seeth · H7200רָאָה râʼâh
- glad · H8055שָׂמַח sâmach
- heart · H3820לֵב lêb