Exodus · chapter 40 · verse 24
Exodus 40:24 in Hindi
और उस ने मिलापवाले तम्बू में मेज़ के साम्हने निवास की दक्खिन अलंग पर दीवट को रखा,
Aur us ne milaapavaale tamboo mem mej ke saamhane nivaas kee dakkhin alang par deevat ko rakhaa,
Exodus 40:24 in English
- King James Version (KJV)
- And he put the candlestick in the tent of the congregation, over against the table, on the side of the tabernacle southward.
- World English Bible (WEB)
- He put the lamp stand in the Tent of Meeting, opposite the table, on the south side of the tabernacle.
- American Standard Version (ASV)
- And he put the candlestick in the tent of meeting, over against the table, on the side of the tabernacle southward.
- Bible in Basic English (BBE)
- The support for the lights he put in the Tent of meeting, opposite the table, on the south side:
- Darby Translation (DBY)
- And he put the candlestick in the tent of meeting, opposite to the table, on the side of the tabernacle southward.
- Webster's Bible (WBS)
- And he put the candlestick in the tent of the congregation, over against the table, on the side of the tabernacle southward.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And he putteth the candlestick in the tent of meeting, over-against the table, on the side of the tabernacle southward,
Read in context
- 22और उस ने मिलापवाले तम्बू में निवास की उत्तर अलंग पर बीच के पर्दे से बाहर मेज़ को लगवाया,
- 23और उस पर उन ने यहोवा के सम्मुख रोटी सजाकर रखी; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
- 24और उस ने मिलापवाले तम्बू में मेज़ के साम्हने निवास की दक्खिन अलंग पर दीवट को रखा,
- 25और उस ने दीपकों को यहोवा के सम्मुख जला दिया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
- 26और उस ने मिलापवाले तम्बू में बीच के पर्दे के साम्हने सोने की वेदी को रखा,
Cross references
- John 1:1 यूहन्ना 1:1आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था।
- John 1:5 यूहन्ना 1:5और ज्योति अन्धकार में चमकती है; और अन्धकार ने उसे ग्रहण न किया।
- Exodus 37:17–24 निर्गमन 37:17–24फिर उस ने चोखा सोना गढ़के पाए और डण्डी समेत दीवट को बनाया; उसके पुष्पकोष, गांठ, और फूल सब एक ही टुकडे के बने। और दीवट से निकली हुई छ: डालियां बनीं; तीन डालियां तो उसकी एक अलंग से और तीन डालियां उसकी दूसरी अलंग से निकली हुई बनीं। एक एक डाली में बादाम के फूल के सरीखे तीन तीन पुष्पकोष, एक एक गांठ, और एक एक फूल बना; दीवट से निकली हुई, उन छहों डालियों का यही ढब हुआ। और दीवट की डण्डी में बादाम के फूल के सामान अपनी अपनी गांठ और फूल समेत चार पुष्पकोष बने। और दीवट से निकली हुई छहों डालियों में से दो दो डालियों के नीचे एक एक गांठ दीवट के साथ एक ही टुकडे की बनी। गांठे और डालियां सब दीवट के साथ एक ही टुकडे की बनीं; सारा दीवट गढ़े हुए चोखे सोने का और एक ही टुकडे का बना। और उस ने दीवट के सातों दीपक, और गुलतराश, और गुलदान, चोखे सोने के बनाए। उस ने सारे सामान समेत दीवट को किक्कार भर सोने का बनाया।।
- John 8:12 यूहन्ना 8:12तब यीशु ने फिर लोगों से कहा, जगत की ज्योति मैं हूं; जो मेरे पीछे हो लेगा, वह अन्धकार में न चलेगा, परन्तु जीवन की ज्योति पाएगा।
- Exodus 25:31–35 निर्गमन 25:31–35फिर चोखे सोने की एक दीवट बनवाना। सोना ढलवाकर वह दीवट, पाये और डण्डी सहित बनाया जाए; उसके पुष्पकोष, गांठ और फूल, सब एक ही टुकडे के बनें; और उसकी अलंगों से छ: डालियां निकलें, तीन डालियां तो दीवट की एक अलंग से और तीन डालियां उसकी दूसरी अलंग से निकली हुई हों; एक एक डाली में बादाम के फूल के समान तीन तीन पुष्पकोष, एक एक गांठ, और एक एक फूल हों; दीवट से निकली हुई छहों डालियों का यही आकार या रूप हो; और दीवट की डण्डी में बादाम के फूल के समान चार पुष्पकोष अपनी अपनी गांठ और फूल समेत हों; और दीवट से निकली हुई छहों डालियों में से दो दो डालियों के नीचे एक एक गांठ हो, वे दीवट समेत एक ही टुकडे के बने हुए हों।
- Exodus 26:35 निर्गमन 26:35और उस पर्दे के बाहर निवास की उत्तर अलग मेज़ रखना; और उसकी दक्खिन अलंग मेज़ के साम्हने दीवट को रखना।
- John 1:9 यूहन्ना 1:9सच्ची ज्योति जो हर एक मनुष्य को प्रकाशित करती है, जगत में आनेवाली थी।
- Revelation 2:5 प्रकाशितवाक्य 2:5सो चेत कर, कि तू कहां से गिरा है, और मन फिरा और पहिले के समान काम कर; और यदि तू मन न फिराएगा, तो मै तेरे पास आकर तेरी दीवट को उस स्थान से हटा दूंगा।
- Psalm 119:105 भजन संहिता 119:105तेरा वचन मेरे पांव के लिये दीपक, और मेरे मार्ग के लिये उजियाला है।
- Revelation 1:20 प्रकाशितवाक्य 1:20अर्थात् उन सात तारों का भेद जिन्हें तू ने मेरे दहिने हाथ में देखा था, और उन सात सोने की दीवटों का भेद: वे सात तारे सातों कलीसियाओं के दूत हैं, और वे सात दीवट सात कलीसियाएं हैं।।