Ezekiel · chapter 34 · verse 4
Ezekiel 34:4 in Hindi
तुम ने बीमारों को बलवान न किया, न रोगियों को चंगा किया, न घायलों के घावों को बान्धा, न निकाली हुई को फेर लाए, न खोई हुई को खोजा, परन्तु तुम ने बल और जबरदस्ती से अधिकार चलाया है।
Tum ne beemaarom ko balavaan na kiyaa, na rogiyom ko changaa kiyaa, na ghaayalom ke ghaavom ko baandhaa, na nikaalee huee ko pher laae, na khoee huee ko khojaa, parantu tum ne bal aur jabaradastee se adhikaar chalaayaa hai.
Ezekiel 34:4 in English
- King James Version (KJV)
- The diseased have ye not strengthened, neither have ye healed that which was sick, neither have ye bound up [that which was] broken, neither have ye brought again that which was driven away, neither have ye sought that which was lost; but with force and with cruelty have ye ruled them.
- World English Bible (WEB)
- You haven’t strengthened the diseased. You haven’t healed that which was sick. You haven’t bound up that which was broken. You haven’t brought back that which was driven away. You haven’t sought that which was lost, but you have ruled over them with force and with rigor.
- American Standard Version (ASV)
- The diseased have ye not strengthened, neither have ye healed that which was sick, neither have ye bound up that which was broken, neither have ye brought back that which was driven away, neither have ye sought that which was lost; but with force and with rigor have ye ruled over them.
- Bible in Basic English (BBE)
- You have not made the diseased ones strong or made well that which was ill; you have not put bands on the broken or got back that which had been sent away or made search for the wandering ones; and the strong you have been ruling cruelly.
- Darby Translation (DBY)
- The weak have ye not strengthened, nor have ye healed the sick, and ye have not bound up [what was] broken, neither have ye brought again that which was driven away, neither have ye sought for that which was lost; but with harshness and with rigour have ye ruled over them.
- Webster's Bible (WBS)
- The diseased ye have not strengthened, neither have ye healed that which was sick, neither have ye bound up [that which was] broken, neither have ye brought again that which was driven away, neither have ye sought that which was lost; but with force and with cruelty have ye ruled them.
- Young's Literal Translation (YLT)
- The weak ye have not strengthened, And the sick one ye have not healed, And the broken ye have not bound up, And the driven away have not brought back, And the lost ye have not sought, And with might ye have ruled them and with rigour.
Read in context
- 2हे मनुष्य के सन्तान, इस्राएल के चरवाहों के विरुद्ध भविष्यद्वाणी कर के उन चरवाहों से कह, परमेश्वर यहोवा यों कहता हे, हाय इस्राएल के चरवाहों पर जो अपने अपने पेट भरते हैं! क्या चरवाहों को भेड़- बकरियों का पेट न भरना चाहिए?
- 3तुम लोग चर्बी खाते, ऊन पहिनते और मोटे मोटे पशुओं को काटते हो; परन्तु भेड़-बकरियों को तुम नहीं चराते।
- 4तुम ने बीमारों को बलवान न किया, न रोगियों को चंगा किया, न घायलों के घावों को बान्धा, न निकाली हुई को फेर लाए, न खोई हुई को खोजा, परन्तु तुम ने बल और जबरदस्ती से अधिकार चलाया है।
- 5वे चरवाहे के न होने के कारण तितर-बितर हुई; और सब वनपशुओं का आहार हो गईं।
- 6मेरी भेड़-बकरियां तितर-बितर हुई हैं; वे सारे पहाड़ों और ऊंचे ऊंचे टीलों पर भटकती थीं; मेरी भेड़-बकरियां सारी पृथ्वी के ऊपर तितर-बितर हुईं; और न तो कोई उनकी सुधि लेता था, न कोई उन को ढूंढ़ता था।
Cross references
- Matthew 18:12–13 मत्ती 18:12–13तुम क्या समझते हो? यदि किसी मनुष्य की सौ भेड़ें हों, और उन में से एक भटक जाए, तो क्या निन्नानवे को छोड़कर, और पहाड़ों पर जाकर, उस भटकी हुई को न ढूंढ़ेगा? और यदि ऐसा हो कि उसे पाए, तो मैं तुम से सच कहता हूं, कि वह उन निन्नानवे भेड़ों के लिये जो भटकी नहीं थीं इतना आनन्द नहीं करेगा, जितना कि इस भेड़ के लिये करेगा।
- Matthew 9:36 मत्ती 9:36जब उस ने भीड़ को देखा तो उस को लोगों पर तरस आया, क्योंकि वे उन भेड़ों की नाई जिनका कोई रखवाला न हो, व्याकुल और भटके हुए से थे।
- Ezekiel 34:16 यहेजकेल 34:16मैं खोई हुई को ढूंढ़ूंगा, और निकाली हुई को फेर लाऊंगा, और घायल के घाव बान्धूंगा, और बीमार को बलवान् करूंगा, और जो मोटी और बलवन्त हैं उन्हें मैं नाश करूंगा; मैं उनकी चरवाही न्याय से करूंगा।
- Matthew 10:6 मत्ती 10:6परन्तु इस्राएल के घराने ही की खोई हुई भेड़ों के पास जाना।
- Zechariah 11:15–16 जकर्याह 11:15–16तब यहोवा ने मुझ से कहा, अब तू मूढ़ चरवाहे के हथियार ले ले। क्योंकि मैं इस देश में एक ऐसा चरवाहा ठहराऊंगा, जो खोई हुई को न ढूंढेगा, न तितर- बितर को इकट्ठी करेंगा, न घायलों को चंगा करेगा, न जो भली चंगी हैं उनका पालन- पोषण करेगा, वरन मोटियों का मांस खाएगा और उनके खुरों को फाड़ डालेगा।
- 1 Peter 5:2–3 1 पतरस 5:2–3कि परमेश्वर के उस झुंड की, जो तुम्हारे बीच में हैं रखवाली करो; और यह दबाव से नहीं, परन्तु परमेश्वर की इच्छा के अनुसार आनन्द से, और नीच- कमाई के लिये नहीं, पर मन लगा कर। और जो लोग तुम्हें सौंपे गए हैं, उन पर अधिकार न जताओ, बरन झुंड के लिये आदर्श बनो।
- Exodus 1:13–14 निर्गमन 1:13–14तौभी मिस्त्रियों ने इस्राएलियों से कठोरता के साथ सेवकाई करवाई। और उनके जीवन को गारे, ईंट और खेती के भांति भांति के काम की कठिन सेवा से दु:खी कर डाला; जिस किसी काम में वे उन से सेवा करवाते थे उस में वे कठोरता का व्यवहार करते थे।
- Hebrews 12:12 इब्रानियों 12:12इसलिये ढीले हाथों और निर्बल घुटनों को सीधे करो।
- Jeremiah 8:22 यिर्मयाह 8:22क्या गिलाद देश में कुछ बलसान की औषधि नहीं? क्या उस में कोई वैद्य नहीं? यदि है, तो मेरे लोगों के घाव क्यों चंगे नहीं हुए?
- Revelation 17:5–6 प्रकाशितवाक्य 17:5–6और उसके माथे पर यह नाम लिखा था, "भेद बड़ा बाबुल पृथ्वी की वेश्याओं और घृणित वस्तुओं की माता।" और मैं ने उस स्त्री को पवित्रा लोगों के लोहू और यीशु के गवाहों के लोहू पीने से मतवाली देखा और उसे देखकर मैं चकित हो गया।
- Matthew 24:49 मत्ती 24:49और अपने साथी दासों को पीटने लगे, और पियक्कड़ों के साथ खाए पीए।
- Isaiah 56:10 यशायाह 56:10उसके पहरूए अन्धे हैं, वे सब के सब अज्ञानी हैं, वे सब के सब गूंगे कुत्ते हैं जो भूंक नहीं सकते; वे स्वप्न देखनेवाले और लेटे रहकर सोते रहना चाहते हैं।
Original words (Hebrew)
- diseased · H2470חָלָה châlâh
- strengthened · H2388חָזַק châzaq
- healed · H7495רָפָא râphâʼ
- sick · H2470חָלָה châlâh
- up · H2280חָבַשׁ châbash
- broken · H7665שָׁבַר shâbar
- again · H7725שׁוּב shûwb
- away · H5080נָדַח nâdach
- sought · H1245בָּקַשׁ bâqash
- lost · H6אָבַד ʼâbad
- force · H2394חׇזְקָה chozqâh
- cruelty · H6531פֶּרֶךְ perek
- ruled · H7287רָדָה râdâh