Ezekiel · chapter 48 · verse 19
Ezekiel 48:19 in Hindi
और इस्राएल के सारे गोत्रों में से जो नगर में परिश्रम करें, वे उसकी खेती किया करें।
Aur israael ke saare gotrom mem se jo nagar mem parishram karem, ve usakee khetee kiyaa karen.
Ezekiel 48:19 in English
- King James Version (KJV)
- And they that serve the city shall serve it out of all the tribes of Israel.
- World English Bible (WEB)
- Those who labor in the city, out of all the tribes of Israel, shall cultivate it.
- American Standard Version (ASV)
- And they that labor in the city, out of all the tribes of Israel, shall till it.
- Bible in Basic English (BBE)
- It will be farmed by workers of the town from all the tribes of Israel.
- Darby Translation (DBY)
- And they that serve the city shall serve it out of all the tribes of Israel.
- Webster's Bible (WBS)
- And they that serve the city shall serve it out of all the tribes of Israel.
- Young's Literal Translation (YLT)
- even [to] him who is serving the city, they serve it out of all the tribes of Israel.
Read in context
- 17और नगर के पास उत्तर, दक्खिन, पूर्व, पच्छिम, चराइयां हों जो अढ़ाई अढ़ाई सौ बांस चौड़ी हों।
- 18और अर्पण किए हुए पवित्र भाग के पास की लम्बाई में से जो कुछ बचे, अर्थात पूर्व और पच्छिम दोनों ओर दस दस बांस जो अर्पण किए हुए भाग के पास हो, उसकी उपज नगर में परिश्रम करने वालों के खाने के लिये हो।
- 19और इस्राएल के सारे गोत्रों में से जो नगर में परिश्रम करें, वे उसकी खेती किया करें।
- 20सारा अर्पण किया हुआ भाग पच्चीस हजार बांस लम्बा और पच्चीस हजार बांस चौड़ा हो; तुम्हें चौकोना पवित्र भाग अर्पण करना होगा जिस में नगर की विशेष भूमि हो।
- 21और जो भाग रह जाए, वह प्रधान को मिले। पवित्र अर्पण किए हुए भाग की, और नगर की विशेष भूमि की दोनों ओर अर्थात उनकी पूर्व और पच्छिम अलंगों के पच्चीस पच्चीस हजार बांस की चौड़ाई के पास, जो ओर गोत्रों के भागों के पास रहे, वह प्रधान को मिले। और अर्पण किया हुआ पवित्र भाग और भवन का पवित्र स्थान उनके बीच में हो।
Cross references
- 1 Kings 4:7–23 1 राजा 4:7–23और सुलैमान के बारह भणडारी थे, जो समस्त इस्राएलियों के अधिकारी हो कर राजा और उसके घराने के लिये भोजन का प्रबन्ध करते थे। एक एक पुरुष प्रति वर्ष अपने अपने नियुक्त महीने में प्रबन्ध करता था। और उनके नाम ये थे, अर्थात एप्रैम के पहाड़ी देश में बेन्हूर। और माकस, शाल्बीम बेतशेमेश और एलोनबेथानान में बेन्देकेर था। अरुब्बोत में बेन्हेसेद जिसके अधिकार में सौको और हेपेर का समस्त देश था। दोर के समस्त ऊंचे देश में बेनबीनादाब जिसकी स्त्री सुलैमान की बेटी नापत थी। और अहीलूद का पुत्र बाना जिसके अधिकार में तानाक, मगिद्दो और बेतशान का वह सब देश था, जो सारतान के पास और यिज्रेल के नीचे और प्रेतशान से ले आबेलमहोला तक अर्थात योकमाम की परली ओर तक है। और गिला के रामोत में बेनगेबेर था, जिसके अधिकार में मनश्शेई याईर के गिलाद के गांव थे, अर्थात इसी के अधिकार में बाशान के अर्गोब का देश था, जिस में शहरपनाह और पीतल के बेड़े वाले साठ बड़े बड़े नगर थे। और इद्दा के पुत्र अहीनादाब के हाथ में महनैम था। नप्ताली में अहीमास था, जिसने सुलैमान की बासमत नाम बेटी को ब्याह लिया था। और आशेर और आलोत में हूशै का पुत्र बाना, इस्साकार में पारुह का पुत्र यहोशापात, और बिन्यामीन में एला का पुत्र शिमी था। ऊरी का पुत्र गेबेर गिलाद में अर्थात एमोरियों के राजा सीहान और बाशान के राजा ओग के देश में था, इस समस्त देश में वही भणडारी था। यहूदा और इस्राएल के लोग बहुत थे, वे समुद्र के तीर पर की बालू के किनकों के समान बहुत थे, और खाते-पीते और आनन्द करते रहे। सुलैमान तो महानद से ले कर पलिश्तियों के देश, और मिस्र के सिवाने तक के सब राज्यों के ऊपर प्रभुता करता था और अनके लोग सुलैमान के जीवत भर भेंट लाते, और उसके आधीन रहते थे। और सुलैमान की एक दिन की रसोई में इतना उठता था, अर्थात तीस कोर मैदा, साठ कोर आटा, दस तैयार किए हुए बैल और चराइयों में से बीस बैल और सौ भेड़-बकरी और इन को छोड़
- Ezekiel 45:6 यहेजकेल 45:6फिर नगर के लिये, अर्पण किए हुए पवित्रा भाग के पास, तुम पांच हजार बांस चौड़ी और पच्चीस हाजार बांस लम्बी, विशेष भूमि ठहराना; वह इस्राएल के सारे घराने के लिये हो।
- Nehemiah 11:1–36 नहेमायाह 11:1–36प्रजा के हाकिम तो यरूशलेम में रहते थे, और शेष लोगों ने यह ठहराने के लिये चिटि्ठयां डालीं, कि दस में से एक मनुष्य यरूशलेम में, जो पवित्रा नगर है, बस जाएं; और नौ मनुष्य और और नगरों में बसें। और जिन्हों ने अपनी ही इच्छा से यरूशलेम में वास करना चाहा उन सभों को लोगों ने आशिर्वाद दिया। उस प्रान्त के मुख्य मुख्य पुरूष जो यरूशलेम में रहते थे, वे ये हैं; (परन्तु यहूदा के नगरों में एक एक मनुष्य अपनी निज भूमि में रहता था; अर्थात् इस्राएली, याजक, लेवीय, नतीन और सुलैमान के दासों के सन्तान ) यरूशलेम में तो कुछ यहूदी और बिन्यामीनी रहते थे। यहूदियों में से तो येरेस के वंश का अतायाह जो अज्जिरयाह का पुत्रा था, यह जकर्याह का पुत्रा, यह अमर्याह का पुत्रा, यह शपत्याह का पुत्रा, यह महललेल का पुत्रा था। और मासेयाह जो बारूक का पुत्रा था, यह कोलहोजे का पुत्रा, यह हजायाह का पुत्रा, यह अदायाह का पुत्रा, यह योयारीब का पुत्रा, यह जकर्याह का पुत्रा, यह और यह शीलोई का पुत्रा था। पेरेस के वंश के जो यरूशलेम में रहते थे, वह सब मिलाकर चार सौ अड़सठ शूरवीर थे। और बिन्यामीनियों में से सल्लू जो मशुल्लाम का पुत्रा था, यह योएद का पुत्रा, यह पदायाह का पुत्रा था, यह कोलायाह का पुत्रा यह मासेयाह का पुत्रा, यह इतीएह का पुत्रा, यह यशायाह का पुत्रा था। और उसके बाद गब्यै सल्लै जिनके साथ नौ सौ अट्ठाईस पुरूष थे। इनका रखवाल जिक्री का पुत्रा योएल था, और हस्सनूआ का पुत्रा यहूदा नगर के प्रधान का नायब था। फिर याजकों में से योयारीब का पुत्रा यदायाह और याकीन। और सरायाह जो परमेश्वर के भवन का प्रधान और हिल्किरयाह का पुत्रा था, यह मशुल्लाम का पुत्रा, यह सादोक का पुत्रा, यह मरायोत का पुत्रा, यह अहीतूब का पुत्रा था। और इनके आठ सौ बाईस भाई जो उस भवन का काम करते थे; और अदायाह, जो यरोहाम का पुत्रा था, यह पलल्याह का वुत्रा, यह अम्सी का पुत्रा, यह जकर्याह का पुत्रा, यह पशहूर का पुत्रा, यह मल्किरयाह का पुत्रा था। और इसके दो सौ बयालीस भाई जो पितरों के घरानों के प्रधान थे; और अमशै जो अजरेल का पुत्रा था, यह अहजै का पुत्रा, यह मशिल्लेमोत का पुत्रा, यह इम्मेर का पुत्रा था। और इनके एक सौ अट्ठाईस शूरवीर भाई थे और इनका रखवाल हग्गदोलीम का पुत्रा जब्दीएल था। फिर लेवियों में से शमायाह जो हश्शूब का पुत्रा था, यह अज्रीकाम का पुत्रा, यह हुशब्याह का पुत्रा, यह बुन्नी का पुत्रा था। ओर शब्बत और योजाबाद मुख्य लेवियों में से परमेश्वर के भवन के बाहरी काम पर ठहरे थे। और मत्तन्याह जो मीका का पुत्रा और जब्दी का पोता, और आसाप का परपोता था; वह प्रार्थना में धन्यवाद करनेवालों का मुखिया था, और बकबुक्याह अपने भाइयों में दूसरा पद रखता था; और अब्दा जो शम्मू का पुत्रा, और गालाल का पोता, और यदूतून का परपोता था। जो लेवीय पवित्रा नगर में रहते थे, वह सब मिलाकर दो सौ चौरासी थे। और अक्कूब और तल्मोन नाम द्वारपाल और उनके भाई जो फाटकों के रखवाले थे, एक सौ बहत्तर थे। और शेष इस्राएली याजक और लेवीय, यहूदा के सब नगरों में अपने अपने भाग पर रहते थे। और नतीन लोग ओपेल में रहते; और नतिनों के ऊपर सीहा, और गिश्पा ठहराए गए थे। और जो लेवीय यरूशलेम में रहकर परमेश्वर के भवन के काम में लगे रहते थे, उनका मुखिया आसाप के वंश के गवैयों में का उज्जी था, जो बानी का पुत्रा था, यह हशब्याह का पुत्रा, यह मत्तन्याह का पुत्रा और यह हशब्याह का पुत्रा था। क्योंकि उनके विषय राजा की आज्ञा थी, और गवैयों के प्रतिदिन के प्रयोजन के अनुसार ठीक प्रबन्ध था। और प्रजा के सब काम के लिये मशेजबेल का पुत्रा पतह्माह जो यहूदा के पुत्रा जेरह के वंश में था, वह राजा के पास रहता था। बच गए गांव और उनके खेत, सो कुछ यहूदी किर्यतर्बा, और उनके गांव में, कुछ दीबोन, और उसके गांवों में, कुछ यकब्सेल और उसके गांवों में रहते थे। फिर येशू, मोलादा, बेत्पेलेत; हमर्शूआल, और बेर्शेबा और और उसके गांवों में; और सिकलग और मकोना और उनके गांवों में; एन्निम्मोन, सोरा, यर्मूत, जानोह और अदूल्लाम और उनके गांवों में, लाकीश, और उसके खेतों में अजेका, और उसके गांवों में वे बेर्शेबा से ले हिन्नोम की तराई तक डेरे डाले हुए रहते थे। और बिन्यामीनी गेबा से लेकर मिकमश, अरया और बेतेल और उसके गांवों में; अनातोत, नोब, अनन्याह, हासोर, रामा, गित्तैम, हादीद, सबोईम, नबल्लत, लोद, ओनो और कारीगरों की तराई तक रहते थे। और कितने लेवियों के दल यहूदा और बिन्यामीन के प्रान्तों में बस गए।