Ezra · chapter 10 · verse 19
Ezra 10:19 in Hindi
इन्हों ने हाथ मारकर वचन दिया, कि हम अपनी स्त्रियों को निकाल देंगे, और उन्हों ने दोषी ठहरकर, अपने अपने दोष के कारण एक एक मेढ़ा बलि किया।
Inhom ne haath maarakar vachan diyaa, ki ham apanee striyom ko nikaal denge, aur unhom ne doshee thaharakar, apane apane dosh ke kaaran ek ek medhaa bali kiyaa.
Ezra 10:19 in English
- King James Version (KJV)
- And they gave their hands that they would put away their wives; and [being] guilty, [they offered] a ram of the flock for their trespass.
- World English Bible (WEB)
- They gave their hand that they would put away their wives; and being guilty, they offered a ram of the flock for their guilt.
- American Standard Version (ASV)
- And they gave their hand that they would put away their wives; and being guilty, [they offered] a ram of the flock for their guilt.
- Bible in Basic English (BBE)
- And they gave their word that they would put away their wives; and for their sin, they gave an offering of a male sheep of the flock.
- Darby Translation (DBY)
- And they gave their hand to send away their wives; and they offered a ram of the flock, as trespass-offering for their guilt.
- Webster's Bible (WBS)
- And they gave their hands that they would put away their wives; and [being] guilty, [they offered] a ram of the flock for their trespass.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and they give their hand to send out their wives, and, being guilty, a ram of the flock, for their guilt.
Read in context
- 17और पहिले महीने के पहिले दिन तक उन्हों ने उन सब पुरूषों की बात निपटा दी, जिन्हों ने अन्यजाति- स्त्रियों को ब्याह लिया था।
- 18और याजकों की सन्तान में से; ये जन पाए गए जिन्हों ने अन्यजाति- स्त्रियों को ब्याह लिया था, अर्थात् येशू के पुत्रा, योसादाक के पुत्रा, और उसके भाई मासेयाह, एलीआज़र, यारीब और गदल्याह।
- 19इन्हों ने हाथ मारकर वचन दिया, कि हम अपनी स्त्रियों को निकाल देंगे, और उन्हों ने दोषी ठहरकर, अपने अपने दोष के कारण एक एक मेढ़ा बलि किया।
- 20और इम्मेर की सन्तान में से; हनानी और जबद्याह,
- 21और हारीम की सन्तान में से; मासेयाह, एलीयाह, शमायाह, यहीएल और उज्जियाह।
Cross references
- Leviticus 6:6 लैव्यव्यवस्था 6:6और वह यहोवा के सम्मुख अपना दोषबलि भी ले आए, अर्थात् एक निर्दोष मेढ़ा दोषबलि के लिये याजक के पास ले आए, वह उतने ही दाम का हो जितना याजक ठहराए।
- 2 Kings 10:15 2 राजा 10:15जब वह वहां से चला, तब रेकाब का पुत्र यहोनादाब साम्हने से आता हुआ उसको मिला। उसका कुशल उस ने पूछ कर कहा, मेरा मन तो तेरी ओर निष्कपट है सो क्या तेरा मन भी वैसा ही है? यहोनादाब ने कहा, हां, ऐसा ही है। फिर उसने कहा, ऐसा हो, तो अपना हाथ मुझे दे। उसने अपना हाथ उसे दिया, और वह यह कह कर उसे अपने पास रथ पर चढ़ाने लगा, कि मेरे संग चल।
- Galatians 2:9 गलातियों 2:9और जब उन्हों ने उस अनुग्रह को जो मुझे मिला था जान लिया, तो याकूब, और कैफा, और यूहन्ना ने जो कलीसिया के खम्भे समझे जाते थे, मुझ को और बरनबास को दहिना हाथ देकर संग कर लिया, कि हम अन्यजातियों के पास जाएं, और वे खतना किए हुओं के पास।
- 2 Chronicles 30:8 2 इतिहास 30:8अब अपने पुरखाओं की नाई हठ न करो, वरन यहोवा के अधीन होकर उसके उस पवित्रास्थान में आओ जिसे उस ने सदा के लिये पवित्रा किया है, और अपने परमेश्वर यहोवा की उपासना करो, कि उसका भड़का हुआ क्रोध तुम पर से दूर हो जाए।
- Leviticus 6:4 लैव्यव्यवस्था 6:4तो जब वह ऐसा काम करके दोषी हो जाए, तब जो भी वस्तु उस ने लूट, वा अन्धेर करके, वा धरोहर, वा पड़ी पाई हो;
- Lamentations 5:6 विलापगीत 5:6हम स्वयं मिस्र के अधीन हो गए, और अश्शूर के भी, ताकि पेेट भर सकें।
- 1 Chronicles 29:24 1 इतिहास 29:24और सब हाकिमों और शूरवीरों और राजा दाऊद के सब पुत्रों ने सुलैमान राजा की आधीनता अंगीकार की।
- Leviticus 5:15–16 लैव्यव्यवस्था 5:15–16यदि कोई यहोवा की पवित्रा की हुई वस्तुओं के विषय में भूल से विश्वासघात करे और पापी ठहरे, तो वह यहोवा के पास एक निर्दोष मेढ़ा दोषबलि के लिये ले आए; उसका दाम पवित्रास्थान के शेकेल के अनुसार उतने ही शेकेल रूपये का हो जितना याजक ठहराए। और जिस पवित्रा वस्तु के विषय उस ने पाप किया हो, उस में वह पांचवां भाग और बढ़ाकर याजक को दे; और याजक दोषबलि का मेढ़ा चढ़ाकर उसके लिये प्रायश्चित्त करे, तब उसका पाप क्षमा किया जाएगा।।