Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Habakkuk · chapter 3 of 3 · 19 verses

Habakkuk 3 in Hindi

हबक्कूक 3

  1. श्ग्यिोनीत की रीति पर हबक्कूक नबी की प्रार्थना।।

    A prayer of Habakkuk the prophet upon Shigionoth.

  2. हे यहेावा, मैं तेरी कीर्त्ति सुनकर डर गया। हे यहोवा, वर्तमान युग में अपने काम को पूरा कर; इसी युग में तू उसको प्रकट कर; क्रोध करते हुए भी दया करना स्मरण कर।।

    O LORD, I have heard thy speech, [and] was afraid: O LORD, revive thy work in the midst of the years, in the midst of the years make known; in wrath remember mercy.

  3. ईश्वर तेमान से आया, पवित्रा ईश्वर परान पर्वत से आ रहा है। उसका तेज आकाश पर छाया हुआ है, और पृथ्वी उसकी स्तुति से परिपूर्ण हो गई है।।

    God came from Teman, and the Holy One from mount Paran. Selah. His glory covered the heavens, and the earth was full of his praise.

  4. उसकी ज्योति सूर्य के तुल्य थी, उसके हाथ से किरणे निकल रही थीं; और इन में उसका सामर्थ छिपा हुआ था।

    And [his] brightness was as the light; he had horns [coming] out of his hand: and there [was] the hiding of his power.

  5. उसके आगे आगे मरी फैलती गई, और उसके पांवों से महाज्वर निकलता गया।

    Before him went the pestilence, and burning coals went forth at his feet.

  6. वह खड़ा होकर पृथ्वी को नाप रहा था; उस ने देखा और जाति जाति के लोग घबरा गए; तब सनातन पर्वत चकनाचूर हो गए, और सनातन की पहाड़ियां झुक गई उसकी गति अनन्त काल से एक सी है।

    He stood, and measured the earth: he beheld, and drove asunder the nations; and the everlasting mountains were scattered, the perpetual hills did bow: his ways [are] everlasting.

  7. मुझे कूशान के तम्बू में रहनेवाले दु:ख से दबे दिखाई पड़े; और मिद्यान देश के डेरे डगमगा गए।

    I saw the tents of Cushan in affliction: [and] the curtains of the land of Midian did tremble.

  8. हे यहोवा, क्या तू नदियों पर रिसियाया था? क्या तेरा क्रोध नदियों पर भड़का था, अथवा क्या तेरी जलजलाहट समुद्र पर भड़की थी, जब तू अपने घोड़ों पर और उद्धार करनेवाले विजयी रथों पर चढ़कर आ रहा था?

    Was the LORD displeased against the rivers? [was] thine anger against the rivers? [was] thy wrath against the sea, that thou didst ride upon thine horses [and] thy chariots of salvation?

  9. तेरा धनुष खोल में से निकल गया, तेरे दण्ड का वचन शाप के साथ हुआ था। तू ने धरती को नदियों से चीर डाला।

    Thy bow was made quite naked, [according] to the oaths of the tribes, [even thy] word. Selah. Thou didst cleave the earth with rivers.

  10. पहाड़ तुझे देखकर कांप उठे; आंधी और जलप्रलय निकल गए; गहिरा सागर बोल उठा और अपने हाथों अर्थात् लहरों को ऊपर उठाया।

    The mountains saw thee, [and] they trembled: the overflowing of the water passed by: the deep uttered his voice, [and] lifted up his hands on high.

  11. तेरे उड़नेवाले तीरों के चलने की जयोति से, और तेरे चमकीले भाले की झलक के प्रकाश से सूर्य और चन्द्रमा अपने अपने स्थान पर ठहर गए।।

    The sun [and] moon stood still in their habitation: at the light of thine arrows they went, [and] at the shining of thy glittering spear.

  12. तू क्रोध में आकर पृथ्वी पर चल निकला, तू ने जाति जाति को क्रोध से नाश किया।

    Thou didst march through the land in indignation, thou didst thresh the heathen in anger.

  13. तू अपनी प्रजा के उद्धार के लिये निकला, हां, अपने अभिषिक्त के संग होकर उद्धार के लिये निकला। तू ने दुष्ट के घर के सिर को घायल करके उसे गल से नेव तक नंगा कर दिया।

    Thou wentest forth for the salvation of thy people, [even] for salvation with thine anointed; thou woundedst the head out of the house of the wicked, by discovering the foundation unto the neck. Selah.

  14. तू ने उसके योद्धाओं के सिरों को उसी की बर्छी से छेदा है, वे मुझ को तितर- बितर करने के लिये बवंडर की आंधी की नाईं आए, और दीन लोगों को घात लगाकर मार डालने की आशा से आनन्दित थे।

    Thou didst strike through with his staves the head of his villages: they came out as a whirlwind to scatter me: their rejoicing [was] as to devour the poor secretly.

  15. तू अपने घोड़ों पर सवार होकर समुद्र से हां, जलप्रलय से पार हो गया।।

    Thou didst walk through the sea with thine horses, [through] the heap of great waters.

  16. यह सब सुनते ही मेरा कलेजा कांप उठा, मेरे ओंठ थरथराने लगे; मेरी हडि्डयां सड़ने लगीं, और मैं खड़े खड़े कांपने लगा। मैं शान्ति से उस दिन की बाट जोहता रहूंगा जब दल बांधकर प्रजा चढ़ाई करे।।

    When I heard, my belly trembled; my lips quivered at the voice: rottenness entered into my bones, and I trembled in myself, that I might rest in the day of trouble: when he cometh up unto the people, he will invade them with his troops.

  17. क्योंकि चाहे अंजीर के वृक्षों में फूल न लगें, और न दाखलताओं में फल लगें, जलपाई के वृक्ष से केवल धोखा पाया जाए और खेतों में अन्न न उपजे, भेड़शालाओं में भेड़- बकरियां न रहें, और न थानों में गाय बैल हों,

    Although the fig tree shall not blossom, neither [shall] fruit [be] in the vines; the labour of the olive shall fail, and the fields shall yield no meat; the flock shall be cut off from the fold, and [there shall be] no herd in the stalls:

  18. तौभी मैं यहोवा के कारण आनन्दित और मगन रहूंगा, और अपने उद्धारकर्त्ता परमेश्वर के द्वारा अति प्रसन्न रहूंगा।।

    Yet I will rejoice in the LORD, I will joy in the God of my salvation.

  19. यहोवा परमेश्वर मेरा बलमूल है, वह मेरे पांव हरिणों के समान बना देता है, वह मुझ को मेरे ऊंचे स्थानों पर चलाता है।।

    The LORD God [is] my strength, and he will make my feet like hinds’ [feet], and he will make me to walk upon mine high places. To the chief singer on my stringed instruments.

All chapters of Habakkuk · Hindi Bible · Habakkuk 3 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.