Habakkuk · chapter 3 · verse 4
Habakkuk 3:4 in Hindi
उसकी ज्योति सूर्य के तुल्य थी, उसके हाथ से किरणे निकल रही थीं; और इन में उसका सामर्थ छिपा हुआ था।
Usakee jyoti soory ke tuly thee, usake haath se kirane nikal rahee theem; aur in mem usakaa saamarth chhipaa huaa thaa.
Habakkuk 3:4 in English
- King James Version (KJV)
- And [his] brightness was as the light; he had horns [coming] out of his hand: and there [was] the hiding of his power.
- World English Bible (WEB)
- His splendor is like the sunrise. Rays shine from his hand, where his power is hidden.
- American Standard Version (ASV)
- And [his] brightness was as the light; He had rays [coming forth] from his hand; And there was the hiding of his power.
- Bible in Basic English (BBE)
- He was shining like the light; he had rays coming out from his hand: there his power was kept secret.
- Darby Translation (DBY)
- And [his] brightness was as the light; Rays [came forth] from his hand; And there was the hiding of his power.
- Webster's Bible (WBS)
- And [his] brightness was as the light; he had horns [coming] out of his hand; and there [was] the hiding of his power.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And the brightness is as the light, He hath rays out of His hand, And there — the hiding of His strength.
Read in context
- 2हे यहेावा, मैं तेरी कीर्त्ति सुनकर डर गया। हे यहोवा, वर्तमान युग में अपने काम को पूरा कर; इसी युग में तू उसको प्रकट कर; क्रोध करते हुए भी दया करना स्मरण कर।।
- 3ईश्वर तेमान से आया, पवित्रा ईश्वर परान पर्वत से आ रहा है। उसका तेज आकाश पर छाया हुआ है, और पृथ्वी उसकी स्तुति से परिपूर्ण हो गई है।।
- 4उसकी ज्योति सूर्य के तुल्य थी, उसके हाथ से किरणे निकल रही थीं; और इन में उसका सामर्थ छिपा हुआ था।
- 5उसके आगे आगे मरी फैलती गई, और उसके पांवों से महाज्वर निकलता गया।
- 6वह खड़ा होकर पृथ्वी को नाप रहा था; उस ने देखा और जाति जाति के लोग घबरा गए; तब सनातन पर्वत चकनाचूर हो गए, और सनातन की पहाड़ियां झुक गई उसकी गति अनन्त काल से एक सी है।
Cross references
- Matthew 17:2 मत्ती 17:2और उनके साम्हने उसका रूपान्तर हुआ और उसका मुंह सूर्य की नाई चमका और उसका वस्त्रा ज्योति की नाईं उजला हो गया।
- Isaiah 60:19–20 यशायाह 60:19–20फिर दिन को सूर्य तेरा उजियाला न होगा, न चान्दनी के लिये चन्द्रमा परन्तु यहोवा तेरे लिये सदा का उजियाला और तेरा परमेश्वर तेरी शोभा ठहरेगा। तेरा सूर्य फिर कभी अस्त न होगा और न तेरे चन्द्रमा की ज्योति मलिन होगी; क्योंकि यहोवा तेरी सदैव की ज्योति होगा और तरे विलाप के दिन समाप्त हो जाएंगे।
- Revelation 22:5 प्रकाशितवाक्य 22:5और फिर रात न होगी, और उन्हें दीपक और सूर्य के उजियाले का प्रयोजन न होगा, क्योंकि प्रभु परमेश्वर उन्हें उजियाला देगा: और वे युगानुयुग राज्य करेंगे।।
- Exodus 14:20 निर्गमन 14:20इस प्रकार वह मिस्त्रियों की सेना और इस्राएलियों की सेना के बीच में आ गया; और बादल और अन्धकार तो हुआ, तौभी उससे रात को उन्हें प्रकाश मिलता रहा; और वे रात भर एक दूसरे के पास न आए।
- Job 26:14 अय्यूब 26:14देखो, ये तो उसकी गति के किनारे ही हैं; और उसकी आहट फुसफुसाहट ही सी तो सुन पड़ती है, फिर उसके पराक्रम के गरजने का भेद कौन समझ सकता है?
- 1 Timothy 6:16 1 तीमुथियुस 6:16और अमरता केवल उसी की है, और वह अगम्य ज्योति में रहता है, और न उसे किसी मनुष्य ने देखा, और न कभी देख सकता है: उस की प्रतिष्ठा और राज्य युगानुयुग रहेगा। आमीन।।
- Psalm 104:2 भजन संहिता 104:2जो उजियाले को चादर की नाई ओढ़े रहता है, और आकाश को तम्बू के समान ताने रहता है,
- Nehemiah 9:12 नहेमायाह 9:12फिर तू ने दिन को बादल के खम्भे में होकर और रात को आग के खम्भे में होकर उनकी अगुआई की, कि जिस मार्ग पर उन्हें चलना था, उस में उनको उजियाला मिले।
- Exodus 13:21 निर्गमन 13:21और यहोवा उन्हें दिन को मार्ग दिखाने के लिये मेघ के खम्भे में, और रात को उजियाला देने के लिये आग के खम्भे में होकर उनके आगे आगे चला करता था, जिससे वे रात और दिन दोनों में चल सकें।
- Revelation 21:23 प्रकाशितवाक्य 21:23और उस नगर में सूर्य और चान्द के उजाले का प्रयोजन नहीं, क्योंकि परमेश्वर के तेज से उस में उजाला हो रहा है, और मेम्ना उसका दीपक है।
- Proverbs 18:10 नीतिवचन 18:10यहोवा का नाम दृढ़ कोट है; धर्मी उस में भागकर सब दुर्घटनाओं से बचता है।