Hosea · chapter 13 · verse 10
Hosea 13:10 in Hindi
अब तेरा राजा कहां रहा कि तेरे सब नगरों में वह तुझे बचाए? और तेरे न्यायी कहां रहे, जिनके विषय में तू ने कहा था कि मेरे लिये राजा और हाकिम ठहरा दें?
Ab teraa raajaa kahaam rahaa ki tere sab nagarom mem vah tujhe bachaae? Aur tere nyaayee kahaam rahe, jinake vishay mem too ne kahaa thaa ki mere liye raajaa aur haakim thaharaa dem?
Hosea 13:10 in English
- King James Version (KJV)
- I will be thy king: where [is any other] that may save thee in all thy cities? and thy judges of whom thou saidst, Give me a king and princes?
- World English Bible (WEB)
- Where is your king now, that he may save you in all your cities? And your judges, of whom you said, ‘Give me a king and princes’?
- American Standard Version (ASV)
- Where now is thy king, that he may save thee in all thy cities? and thy judges, of whom thou saidst, Give me a king and princes?
- Bible in Basic English (BBE)
- Where is your king, that he may be your saviour? and all your rulers, that they may take up your cause? of whom you said, Give me a king and rulers.
- Darby Translation (DBY)
- Where then is thy king, that he may save thee in all thy cities? and thy judges of whom thou saidst, Give me a king and princes? —
- Webster's Bible (WBS)
- I will be thy king: where [is any other] that may save thee in all thy cities? and thy judges of whom thou saidst, Give me a king and princes?
- Young's Literal Translation (YLT)
- Thou hast destroyed thyself, O Israel, But in Me [is] thy help, Where [is] thy king now — And he doth save thee in all thy cities? And thy judges of whom thou didst say, 'Give to me a king and heads?'
Read in context
- 8मैं बच्चे छीनी हुई रीछनी के समान बनकर उनको मिलूंगा, और उनके हृदय की झिल्ली को फाडूंगा, और सिंह की नाईं उनको वहीं खा डालूंगा, जैसे बन- पशु उनको फाड़ डाले।।
- 9हे इस्राएल, तेरे विनाश का कारण यह है, कि तू मेरा अर्थात् अपने सहायक का विरोधी है।
- 10अब तेरा राजा कहां रहा कि तेरे सब नगरों में वह तुझे बचाए? और तेरे न्यायी कहां रहे, जिनके विषय में तू ने कहा था कि मेरे लिये राजा और हाकिम ठहरा दें?
- 11मैं ने क्रोध में आकर तेरे लिये राजा बनाये, और फिर जलजलाहट में आकर उनको हटा भी दिया।
- 12एप्रैम का अधर्म गठा हुआ है, उनका पाप संचय किया हुआ है।
Cross references
- Hosea 8:4 होशे 8:4वे राजाओं को ठहराते रहे, परन्तु मेरी इच्छा से नहीं। वे हाकिमों को भी ठहराते रहे, परन्तु मेरे अनजाने में। उन्हों ने अपना सोना- चान्दी लेकर मूरतें बना लीं जिस से वे ही नाश हो जाएं।
- 1 Samuel 8:5–6 1 शमूएल 8:5–6उस से कहने लगे, सुन, तू तो अब बूढ़ा हो गया, और तेरे पुत्रा तेरी राह पर नहीं चलते; अब हम पर न्याय करने के लिये सब जातियों की रीति के अनुसार हमारे लिये एक राजा नियुक्त कर दे। परन्तु जो बात उन्हों ने कही, कि हम पर न्याय करने के लिये हमारे ऊपर राजा नियुक्त कर दे, यह बात शमूएल को बुरी लगी। और शमूएल ने यहोवा से प्रार्थना की।
- Hosea 10:3 होशे 10:3अब वे कहेंगे, हमारे कोई राजा नहीं है, क्योंकि हम ने यहोवा का भय नहीं माना; सो राजा हमारा क्या कर सकता है?
- Zechariah 14:9 जकर्याह 14:9तब यहोवा सारी पृथ्वी का राजा होगा; और उस समय एक ही यहोवा और उसका नाम भी एक ही माना जाएगा।।
- 1 Samuel 8:19–20 1 शमूएल 8:19–20तौभी उन लोगों ने शमूएल की बात न सुनी; और कहने लगे, नहीं! हम निश्चय अपने लिये राजा चाहते हैं, जिस से हम भी और सब जातियों के समान हो जाएं, और हमारा राजा हमारा न्याय करे, और हमारे आगे आगे चलकर हमारी ओर से युद्ध किया करे।
- John 1:49 यूहन्ना 1:49नतनएल ने उस से कहा, तू मुझे कहां से जानता है? यीशु ने उस को उत्तर दिया; उस से पहिले कि फिलिप्पुस ने तुझे बुलाया, जब तू अंजीर के पेड़ के तले था, तब मैं ने तुझे देखा था।
- 1 Samuel 12:11–12 1 शमूएल 12:11–12इसलिये यहोवा ने यरूब्बाल, बदान, यिप्तह, और शमूएल को भेजकर तुम को तुम्हारे चारों ओर के शत्रुओं के हाथ से छुड़ाया; और तुम निडर रहने लगे। और जब तुम ने देखा कि अम्मोनियों का राजा नाहाश हम पर चढ़ाई करता है, तब यद्यपि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हारा राजा था तौभी तुम ने मुझ से कहा, नहीं, हम पर एक राजा राज्य करेगा।
- Psalm 44:4 भजन संहिता 44:4हे परमेश्वर, तू ही हमारा महाराजा है, तू याकूब के उद्धार की आज्ञा देता है।
- Psalm 149:2 भजन संहिता 149:2इस्राएल अपने कर्त्ता के कारण आनन्दित को, सिरयोन के निवासी अपने राजा के कारण मगन हों!
- Psalm 89:18 भजन संहिता 89:18क्योंकि हमारी ढाल यहोवा की ओर से है हमारा राजा इस्राएल के पवित्रा की ओर से है।।
- Deuteronomy 32:37–39 व्यवस्थाविवरण 32:37–39तब वह कहेगा, उनके देवता कहां हैं, अर्थात वह चट्टान कहां जिस पर उनका भरोसा था, जो उनके बलिदानों की चर्बी खाते, और उनके तपावनों का दाखमधु पीते थे? वे ही उठकर तुम्हारी सहायता करें, और तुम्हारी आड़ हों! इसलिये अब तुम देख लो कि मैं ही वह हूं, और मेरे संग कोई देवता नहीं; मैं ही मार डालता, और मैं जिलाता भी हूं; मैं ही घायल करता, और मैं ही चंगा भी करता हूं; और मेरे हाथ से कोई नहीं छुड़ा सकता।।
- Psalm 10:16 भजन संहिता 10:16यहोवा अनन्तकाल के लिये महाराज है; उसके देश में से अन्यजाति लोग नाश हो गए हैं।।