Isaiah · chapter 46 · verse 12
Isaiah 46:12 in Hindi
हे कठोर मनवालो तुम जो धर्म से दूर हो, कान लगाकर मेरी सुनो।
He kathor manavaalo tum jo dharm se door ho, kaan lagaakar meree suno.
Isaiah 46:12 in English
- King James Version (KJV)
- Hearken unto me, ye stouthearted, that [are] far from righteousness:
- World English Bible (WEB)
- Listen to me, you stubborn-hearted, who are far from righteousness!
- American Standard Version (ASV)
- Hearken unto me, ye stout-hearted, that are far from righteousness:
- Bible in Basic English (BBE)
- Give ear to me, you feeble-hearted, who have no faith in my righteousness:
- Darby Translation (DBY)
- Hearken unto me, ye stout-hearted, that are far from righteousness:
- Webster's Bible (WBS)
- Hearken to me, ye stout-hearted, that [are] far from righteousness:
- Young's Literal Translation (YLT)
- Hearken unto Me, ye mighty in heart, Who are far from righteousness.
Read in context
- 10मै तो अन्त की बात आदि से और प्राचीनकाल से उस बात को बताता आया हूं जो अब तक नहीं हुई। मैं कहता हूं, मेरी युक्ति स्थिर रहेगी और मैं अपनी इच्छा को पूरी करूंगा।
- 11मैं पूर्व से एक उकाब पक्षी को अर्थात् दूर देश से अपनी युक्ति के पूरा करनेवाले पुरूष को बुलाता हूं। मैं ही ने यह बात कही है और उसे पूरी भी करूंगा; मैं ने यह विचार बान्घा है और उसे सुफल भी करूंगा।
- 12हे कठोर मनवालो तुम जो धर्म से दूर हो, कान लगाकर मेरी सुनो।
- 13मैं अपनी धार्मिकता को समीप ले आने पर हूं वह दूर नहीं है, और मेरे उद्धार करने में विलम्ब न होगा; मैं सिरयोन का उद्धार करूंगा और इस्राएल को महिमा दूंगा।।
Cross references
- Jeremiah 2:5 यिर्मयाह 2:5यहोवा यों कहता है, तुम्हारे पुरखाओं ने मुझ में कौन ऐसी कुटिलता पाई कि मुझ से दूर हट गए और निकम्मी वस्तुओं के पीछे होकर स्वयं निकम्मेे हो गए?
- Ephesians 2:13 इफिसियों 2:13पर अब तो मसीह यीशु में तुम जो पहिले दूर थे, मसीह के लोहू के द्वारा निकट हो गए हो।
- Isaiah 46:3 यशायाह 46:3हे याकूब के घराने, हे इस्राएल के घराने के सब बचे हुए लोगो, मेरी ओर कान लगाकर सुनो; तुम को मैं तुम्हारी उत्पत्ति ही से उठाए रहा और जन्म ही से लिए फिरता आया हूं।
- Psalm 76:5 भजन संहिता 76:5दृढ़ मनवाले लुट गए, और भरी नींद में पड़े हैं;
- Psalm 119:155 भजन संहिता 119:155दुष्टों को उद्धार मिलना कठिन है, क्योंकि वे तेरी विधियों की सुधि नहीं रखते।
- Isaiah 28:23 यशायाह 28:23कान लगाकर मेरी सुनो, ध्यान धरकर मेरा वचन सुनो।
- Psalm 49:1 भजन संहिता 49:1हे देश देश के सब लोगों यह सुनो! हे संसार के सब निवासियों, कान लगाओ!
- Proverbs 8:1–5 नीतिवचन 8:1–5क्या बुद्धि नहीं पुकारती है, क्या समझ ऊंचे शब्द से नहीं बोलती है? वह तो ऊंचे स्थानों पर मार्ग की एक ओर ओर तिर्मुहानियों में खड़ी होती है; फाटकों के पास नगर के पैठाव में, और द्वारों ही में वह ऊंचे स्वर से कहती है, हे मनुष्यों, मैं तुम को पुकारती हूं, और मेरी बात सब आदमियों के लिये है। हे भोलो, चतुराई सीखो; और हे मूर्खों, अपने मन में समझ लों
- Zechariah 7:11–12 जकर्याह 7:11–12परन्तु उन्हों ने चित्त लगाना न चाहा, और हठ किया, और अपने कानों को मूंद लिया ताकि सुन न सकें। वरन उन्हों ने अपने हृदय को इसलिये बज्र सा बना लिया, कि वे उस व्यवस्था और उस वचनों को न मान सकें जिन्हें सेनाओं के यहोवा ने अपने आत्मा के द्वारा अगले भविष्यद्वक्ताओं से कहला भेजा था। इस कारण सेनाओं के यहोवा की ओर से उन पर बड़ा क्रोध भड़का।
- Proverbs 1:22–23 नीतिवचन 1:22–23हे भोले लोगो, तुम कब तक भोलेपन से प्रीति रखोगे? और हे ठट्ठा करनेवालो, तुम कब तक ठट्ठा करने से प्रसन्न रहोगे? और हे मूर्खों, तुम कब तक ज्ञान से बैर रखोगे? तुम मेरी डांट सुनकर मन फिराओ; सुनो, मैं अपनी आत्मा तुम्हारे लिये उण्डेल दूंगी; मैं तुम को अपने वचन बताऊंगी।
- Isaiah 48:4 यशायाह 48:4मैं जानता था कि तू हठीला है और तेरी गर्दन लोहे की नस और तेरा माथा पीतल का है।
- Psalm 119:150 भजन संहिता 119:150जो दुष्टता में धुन लगाते हैं, वे निकट आ गए हैं; वे तेरी व्यवस्था से दूर हैं।