Isaiah · chapter 65 · verse 8
Isaiah 65:8 in Hindi
यहोवा यों कहता है, जिस भांति दाख के किसी गुच्छे में जब नया दाखमधु भर आता है, तब लोग कहते हैं, उसे नाश मत कर, क्योंकि उस में आशीष है; उसी भांति मैं अपने दासों के निमित्त ऐसा करूंगा कि सभों को नाश न करूंगा।
Yahovaa yom kahataa hai, jis bhaanti daakh ke kisee guchchhe mem jab nayaa daakhamadhu bhar aataa hai, tab log kahate haim, use naash mat kar, kyonki us mem aasheesh hai; usee bhaanti maim apane daasom ke nimitt aisaa karoongaa ki sabhom ko naash na karoongaa.
Isaiah 65:8 in English
- King James Version (KJV)
- Thus saith the LORD, As the new wine is found in the cluster, and [one] saith, Destroy it not; for a blessing [is] in it: so will I do for my servants’ sakes, that I may not destroy them all.
- World English Bible (WEB)
- The LORD says, “As the new wine is found in the cluster, and one says, ‘Don’t destroy it, for a blessing is in it:’ so I will do for my servants’ sake, that I may not destroy them all.
- American Standard Version (ASV)
- Thus saith Jehovah, As the new wine is found in the cluster, and one saith, Destroy it not, for a blessing is in it: so will I do for my servants’ sake, that I may not destroy them all.
- Bible in Basic English (BBE)
- This is the word of the Lord: As the new wine is seen in the grapes, and they say, Do not send destruction on it, for a blessing is in it: so will I do for my servants, in order that I may not put an end to them all.
- Darby Translation (DBY)
- Thus saith Jehovah: As the new wine is found in the cluster, and it is said, Destroy it not, for a blessing is in it; so will I do for my servants' sakes, that I may not destroy [them] all.
- Webster's Bible (WBS)
- Thus saith the LORD, As the new wine is found in the cluster, and [one] saith, Destroy it not; for a blessing [is] in it: so will I do for my servants' sake, that I may not destroy them all.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Thus said Jehovah: As the new wine is found in the cluster, And one hath said, 'Destroy it not for a blessing [is] in it,' So I do for My servants' sake, not to destroy the whole.
Read in context
- 6देखो, यह बात मेरे साम्हने लिखी हुई है: मैं चुप न रहूंगा, मैं निश्चय बदला दूंगा वरन तुम्हारे और तुम्हारे पुरखाओं के भी अधर्म के कामों का बदला तुम्हारी गोद में भर दूंगा।
- 7क्योंकि उन्हों ने पहाड़ों पर धूप जलाया और पहाड़ियों पर मेरी निन्दा की है, इसलिये मैं यहोवा कहता हूं, कि, उनके पिछले कामों के बदले को मैं इनकी गोद में तौलकर दूंगा।।
- 8यहोवा यों कहता है, जिस भांति दाख के किसी गुच्छे में जब नया दाखमधु भर आता है, तब लोग कहते हैं, उसे नाश मत कर, क्योंकि उस में आशीष है; उसी भांति मैं अपने दासों के निमित्त ऐसा करूंगा कि सभों को नाश न करूंगा।
- 9मैं याकूब में से एक वंश, और यहूदा में से अपने पर्वतों का एक वारिस उत्पन्न करूंगा; मेरे चुने हुए उसके वारिस होंगे, और मेरे दास वहां निवास करेंगे।
- 10मेरी प्रजा जो मुझे ढूंढ़ती है, उसकी भेंड़- बकरियां तो शारोन में चरेंगी, और उसके गाय- बैल आकोर नाम तराई में विश्राम करेंगे।
Cross references
- Romans 9:27–29 रोमियों 9:27–29और यशायाह इस्त्राएल के विषय में पुकारकर कहता है, कि चाहे इस्त्राएल की सन्तानों की गिनती समुद्र के बालू के बारबर हो, तौभी उन में से थोड़े ही बचेंगे। क्योंकि प्रभु अपना वचन पृथ्वी पर पूरा करके, धार्मिकता से शीघ्र उसे सिद्ध करेगा। जैसा यशायाह ने पहिले भी कहा था, कि यदि सेनाओं का प्रभु हमारे लिये कुछ वंश न छोड़ता, तो हम सदोम की नाईं हो जाते, और अमोरा के सरीखे ठहरते।।
- Amos 9:8–9 आमोस 9:8–9देखो, परमेश्वर यहोवा की दृष्टि इस पाप- मय राज्य पर लगी है, और मैं इसको धरती पर से नाश करूंगा; तौभी मैं पूरी रीति से याकूब के घराने को नाश न करूंगा, यहोवा की यही वाणी है। मेरी आज्ञा से इस्राएल का धराना सब जातियों में ऐसा चला जाएगा जैसा अन्न चलनी में चला जाता है, परन्तु उसका एक भी पुष्ट दाना भूमि पर न गिरेगा।
- Isaiah 6:13 यशायाह 6:13चाहे उसके निवासियों का दसवां अंश भी रह जाए, तौभी वह नाश किया जाएगा, परनतु जैसे छोटे वा बड़े बांजवृक्ष को काट डालने पर भी उसका ठूंठ बना रहता है, वैसे ही पवित्रा वंश उसका ठूंठ ठहरेगा।।
- Romans 11:24–26 रोमियों 11:24–26क्योंकि यदि तू उस जलपाई से, जो स्वभाव से जंगली है काटा गया और स्वभाव के विरूद्ध अच्छी जलपाई में साटा गया तो ये जो स्वाभाविक डालियां हैं, अपने ही जलपाई में साटे क्यों न जाएंगे। हे भाइयों, कहीं ऐसा न हो, कि तुम अपने आप को बुद्धिमान समझ लो; इसलिये मैं नहीं चाहता कि तुम इस भेद से अनजान रहो, कि जब तक अन्यजातियां पूरी रीति से प्रवेश न कर लें, तब तक इस्त्राएल का एक भाग ऐसा ही कठोर रहेगा। और इस रीति से सारा इस्त्राएल उद्धार पाएगा; जैसा लिखा है, कि छुड़ानेवाला सिरयोन से आएगा, और अभक्ति को याकूब से दूर करेगा।
- Jeremiah 30:11 यिर्मयाह 30:11क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, तुम्हारा उठ्ठार करने के लिये मैं तुम्हारे संग हूँ; इसलिये मैं उन सब जातियों का अन्त कर डालूंगा, जिन में मैं ने उन्हें तितर- बितर किया है, परन्तु तुम्हारा अन्त न करूंगा। तुम्हारी ताड़ना मैं विचार करके करूंगा, और तुम्हें किसी प्रकार से निदष न ठहराऊंगा।
- Romans 11:5–6 रोमियों 11:5–6सो इसी रीति से इस समय भी, अनुग्रह से चुने हुए कितने लोग बाकी हैं। यदि यह अनुग्रह से हुआ है, तो फिर कर्मों से नहीं, नहीं तो अनुग्रह फिर अनुग्रह नहीं रहा।
- Mark 13:20 मरकुस 13:20और यदि प्रभु उन दिनों को न घटाता, तो कोई प्राणी भी न बचता; परन्तु उन चुने हुओं के कारण जिन को उस ने चुना है, उन दिनों को घटाया।
- Matthew 24:22 मत्ती 24:22और यदि वे दिन घटाए न जाते, तो कोई प्राणी न बचता; परन्तु चुने हुओं के कारण वे दिन घटाए जाएंगे।
- Joel 2:14 योएल 2:14क्या जाने वह फिरकर पछताए और ऐसी आशीष दे जिस से तुम्हारे परमेश्वर यहोवा का अन्नबलि और अर्ध दिया जाए।।