Jeremiah · chapter 1 · verse 5
Jeremiah 1:5 in Hindi
गर्भ में रचने से पहिले ही मैं ने तुझ पर चित्त लगाया, और उत्पन्न होने से पहिले ही मैं ने तुझे अभिषेक किया; मैं ने तुझे जातियों का भविष्यद्वक्ता ठहराया।
Garbh mem rachane se pahile hee maim ne tujh par chitt lagaayaa, aur utpann hone se pahile hee maim ne tujhe abhishek kiyaa; maim ne tujhe jaatiyom kaa bhavishyadvaktaa thaharaayaa.
Jeremiah 1:5 in English
- King James Version (KJV)
- Before I formed thee in the belly I knew thee; and before thou camest forth out of the womb I sanctified thee, [and] I ordained thee a prophet unto the nations.
- World English Bible (WEB)
- “Before I formed you in the womb, I knew you. Before you were born, I sanctified you. I have appointed you a prophet to the nations.”
- American Standard Version (ASV)
- Before I formed thee in the belly I knew thee, and before thou camest forth out of the womb I sanctified thee; I have appointed thee a prophet unto the nations.
- Bible in Basic English (BBE)
- Before you were formed in the body of your mother I had knowledge of you, and before your birth I made you holy; I have given you the work of being a prophet to the nations.
- Darby Translation (DBY)
- Before I formed thee in the belly I knew thee; and before thou camest forth out of the womb I hallowed thee, I appointed thee a prophet unto the nations.
- Webster's Bible (WBS)
- Before I formed thee in embryo I knew thee; and before thou wast born I sanctified thee, [and] I ordained thee a prophet to the nations.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'Before I form thee in the belly, I have known thee; and before thou comest forth from the womb I have separated thee, a prophet to nations I have made thee.'
Read in context
- 3इसके बाद योशिरयाह के पुत्रा यहूदा के राजा यहोयाकीम के दिनों में, और योशिरयाह के पुत्रा यहूदा के राजा सिदकिरयाह के राज्य के ग्यारहवें वर्ष के अन्त तक भी प्रगट होता रहा जब तक उसी वर्ष के पांचवें महीने में यरूशलेम के निवासी बंधुआई में न चले गए।
- 4तब यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुंचा,
- 5गर्भ में रचने से पहिले ही मैं ने तुझ पर चित्त लगाया, और उत्पन्न होने से पहिले ही मैं ने तुझे अभिषेक किया; मैं ने तुझे जातियों का भविष्यद्वक्ता ठहराया।
- 6तब मैं ने कहा, हाय, प्रभु यहोवा! देख, मैं तो बोलना ही नहीं जानता, क्योंकि मैं लड़का ही हूँ।
- 7परन्तु यहोवा ने मुझ से कहा, मत कह कि मैं लड़का हूँ; क्योंकि जिस किसी के पास मैं तुझे भेजूं वहां तू जाएगा, और जो कुछ मैं तुझे आजा दूं वही तू कहेगा।
Cross references
- Psalm 139:16 भजन संहिता 139:16तेरी आंखों ने मेरे बेड़ौल तत्व को देखा; और मेरे सब अंग जो दिन दिन बनते जाते थे वे रचे जाने से पहिले तेरी पुस्तक में लिखे हुए थे।
- Isaiah 49:1 यशायाह 49:1हे द्वीपो, मेरी और कान लगाकर सुनो; हे दूर दूर के राज्यों के लागों, ध्यान लगाकर मेरी सुनो! यहोवा ने मुझे गर्भ ही में से बुलाया, जब मैं माता के पेट में था, तब ही उस ने मेरा नाम बताया।
- Galatians 1:15–16 गलातियों 1:15–16परन्तु परमेश्वर की, जिस ने मेरी माता के गर्भ ही से मुझे ठहराया और अपने अनुग्रह से बुला लिया, जब इच्छा हुई, कि मुझ में अपने पुत्रा को प्रगट करे कि मैं अन्यजातियों में उसका सुसमाचार सुनाऊं; तो न मैं ने मांस और लोहू से सलाह ली;
- Psalm 71:5–6 भजन संहिता 71:5–6क्योंकि हे प्रभु यहोवा, मैं तेरी ही बाट जोहता आया हूं; बचपन से मेरा आधार तू है। मैं गर्भ से निकलते ही, तुझ से सम्भाला गया; मुझे मां की कोख से तू ही ने निकाला; इसलिये मैं नित्य तेरी स्तुति करता रहूंगा।।
- Romans 8:29 रोमियों 8:29क्योंकि जिन्हें उस ने पहिले से जान लिया है उन्हें पहिले से ठहराया भी है कि उसके पुत्रा के स्वरूप में हों ताकि वह बहुत भाइयों में पहिलौठा ठहरे।
- Isaiah 49:5 यशायाह 49:5ओर अब यहोवा जिस ने मुझे जन्म ही से इसलिये रख कि मैं उसका दास होकर याकूब को उसकी ओर फेर ले आऊं अर्थात् इस्राएल को उसके पास इकट्ठा करूं, क्योंकि यहोवा की दृष्टि में मैं आदरयोग्य हूं और मेरा परमेश्वर मेरा बल है,
- Isaiah 44:2 यशायाह 44:2तेरा कर्त्ता यहोवा, जो तुझे गर्भ ही से बनाता आया और तेरी सहायता करेगा, यों कहता है, हे मेरे दास याकूब, हे मेरे चुने हुए यशूरून, मत डर!
- 2 Timothy 2:19–21 2 तीमुथियुस 2:19–21तौभी परमेश्वर की पक्की नेव बनी रहती है, और उस पर यह छाप लगी है, कि प्रभु अपनों को पहिचानता है; और जो कोई प्रभु का नाम लेता है, वह अधर्म से बचा रहे। बड़े घर में न केवल सोने- चान्दी ही के, पर काठ और मिट्टी के बरतन भी होते हैं; कोई कोई आदर, और कोई कोई अनादर के लिये। यदि कोई अपने आप को इन से शुद्ध करेगा, तो वह आदर का बरतन, और पवित्रा ठहरेगा; और स्वामी के काम आएगा, और हर भले काम के लिये तैयार होगा।
- Luke 1:41 लूका 1:41ज्योंही इलीशिबा ने मरियम का नमस्कार सुना, त्योंही बच्चा उसके पेट में उछला, और इलीशिबा पवित्रा आत्मा से परिपूर्ण हो गई।
- Luke 1:76 लूका 1:76और तू हे बालक, परमप्रधान का भविष्यद्वक्ता कहलाएगा, क्योंकि तू प्रभु के मार्ग तैयार करने के लिये उसके आगे आगे चलेगा,
- Exodus 33:17 निर्गमन 33:17यहोवा ने मूसा से कहा, मैं यह काम भी जिसकी चर्चा तू ने की है करूंगा; कयोंकि मेरे अनुग्रह की दृष्टि तुझ पर है, और तेरा नाम मेरे चित्त में बसा है।
- Luke 1:15 लूका 1:15क्योंकि वह प्रभु के साम्हने महान होगा; और दाखरस और मदिरा कभी न पिएगा; और अपनी माता के गर्भ ही से पवित्रा आत्मा से परिपूर्ण हो जाएगा।