Jeremiah · chapter 10 · verse 18
Jeremiah 10:18 in Hindi
क्योंकि यहोवा यों कहता है, मैं अब की बार इस देश के रहनेवालों को मानो गोफ़न में धरके फेंक दूंगा, और उन्हें ऐसे ऐसे संकट में डालूंगा कि उनकी समझ में भी नहीं आएगा।
Kyonki yahovaa yom kahataa hai, maim ab kee baar is desh ke rahanevaalom ko maano gophan mem dharake phenk doongaa, aur unhem aise aise sankat mem daaloongaa ki unakee samajh mem bhee naheem aaegaa.
Jeremiah 10:18 in English
- King James Version (KJV)
- For thus saith the LORD, Behold, I will sling out the inhabitants of the land at this once, and will distress them, that they may find [it so].
- World English Bible (WEB)
- For the LORD says, “Behold, I will sling out the inhabitants of the land at this time, and will distress them, that they may feel it.”
- American Standard Version (ASV)
- For thus saith Jehovah, Behold, I will sling out the inhabitants of the land at this time, and will distress them, that they may feel [it].
- Bible in Basic English (BBE)
- For the Lord has said, I will send the people in flight like a stone from the land at this time, troubling them so that they will be conscious of it.
- Darby Translation (DBY)
- For thus saith Jehovah: Behold, I will this time sling out the inhabitants of the land, and will distress them, that they may be found.
- Webster's Bible (WBS)
- For thus saith the LORD; Behold, I will sling out the inhabitants of the land at this once, and will distress them that they may find [it so] .
- Young's Literal Translation (YLT)
- For thus said Jehovah: Lo, I am slinging out the inhabitants of the land at this time, And have been an adversary to them, So that they are found out.
Read in context
- 16परन्तु याकूब का निज भाग उनके समान नहीं है, क्योंकि वह तो सब का सृजनहार है, और इस्राएल उसके निज भाग का गोत्रा है; सेनाओं का यहोवा उसका नाम है।
- 17हे घेरे हुए नगर की रहनेवाली, अपनी गठरी भूमि पर से उठा!
- 18क्योंकि यहोवा यों कहता है, मैं अब की बार इस देश के रहनेवालों को मानो गोफ़न में धरके फेंक दूंगा, और उन्हें ऐसे ऐसे संकट में डालूंगा कि उनकी समझ में भी नहीं आएगा।
- 19मुझ पर हाय! मेरा घाव चंगा होने का नहीं। फिर मैं ने सोचा, यह तो रोग ही है, इसलिये मुझ को इसे सहना चाहिये।
- 20मेरा तम्बू लूटा गया, और सब रस्सियां टूट गई हैं; मेरे लड़केबाले मेरे पास से चले गए, और नहीं हैं; अब कोई नहीं रहा जो मेरे तम्बू को ताने और मेरी कनातें खड़ी करे।
Cross references
- 1 Samuel 25:29 1 शमूएल 25:29और यद्यपि एक मनुष्य तेरा पीछा करनेऔर तेरे प्राण का ग्राहक होने को उठा है, तौभी मेरे प्रभु का प्राण तेरे परमेश्वर यहोवा की जीवनरूपी गठरी में बन्धा रहेगा, और तेरे शत्रुओं के प्राणों को वह मानो गोफन में रखकर फेंक देगा।
- Zechariah 1:6 जकर्याह 1:6परन्तु मेरे वचन और मेरी आज्ञाएं जिन को मैं ने अपने दास नबियों को दिया था, क्या वे तुम्हारे पुरखाओं पर पूरी न हुई? तब उन्हों ने मन फिराया और कहा, सेनाओं के यहोवा ने हमारे चालचलन और कामों के अनुसार हम से जैसा व्यवहार करने को कहा था, वैसा ही उस ने हम को बदला दिया है।।
- Jeremiah 16:13 यिर्मयाह 16:13इस कारण मैं तुम को इस देश से उखाड़कर ऐसे देश में फेंक दूंगा, जिसको न तो तुम जानते हो और न तुम्हारे पुरखा जानते थे; और वहां तुम रात- दिन दूसरे देवताओं की उपासना करते रहोगे, क्योंकि वहां मैं तुम पर कुछ अनुग्रह न करूंगा।
- Deuteronomy 28:63–64 व्यवस्थाविवरण 28:63–64और जैसे अब यहोवा की तुम्हारी भलाई और बढ़ती करने से हर्ष होता है, वैसे ही तब उसको तुम्हें नाश वरन सत्यानाश करने से हर्ष होगा; और जिस भूमि के अधिकारी होने को तुम जा रहे हो उस पर से तुम उखाड़े जाओगे। और यहोवा तुझ को पृथ्वी के इस छोर से लेकर उस छोर तक के सब देशों के लोगों में तित्तर बित्तर करेगा; और वहां रहकर तू अपने और अपने पुरखाओं के अनजाने काठ और पत्थर के दूसरे देवताओं की उपासना करेगा।
- Ezekiel 6:10 यहेजकेल 6:10तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ, और उनकी सारी हानि करने को मैं ने जो यह कहा है, उसे व्यर्थ नहीं कहा।
- Jeremiah 23:20 यिर्मयाह 23:20जब तक यहोवा अपना काम और अपनी युक्तियों को पूरी न कर चुके, तब तक उसका क्रोध शान्त न होगा। अन्त के दिनों में तुम इस बात को भली भांति समझ सकोगे।
- Jeremiah 15:1–2 यिर्मयाह 15:1–2फिर यहोवा ने मुझ से कहा, यदि मूसा और शमूएल भी मेरे साम्हने खड़े होते, तौभी मेरा मन इन लोगों की ओर न फिरता। इनको मेरे साम्हने से निकाल दो कि वे निकल जाएं! और यदि वे तुझ से पूछें कि हम कहां निकल जाएं? तो कहना कि यहोवा यों कहता है, जो मरनेवाले हैं, वे मरने को चले जाएं, जो तलवार से मरनेवाले हैं, वे तलवार से मरने को; जो आकाल से मरनेवाले हैं, वे आकाल से मरने को, और जो बंधुए होनेवाले हैं, वे बंधुआई में चले जाएें।