Jeremiah · chapter 47 · verse 4
Jeremiah 47:4 in Hindi
क्योंकि सब पलिश्तियों के नाश होने का दिन आता है; और सोर और सिदोन के सब बचे हुए सहायक मिट जाएंगे। क्योंकि यहोवा पलिश्तियों को जो कप्तोर नाम समुद्र तीर के बचे हुए रहनेवाले हैं, उनको भी नाश करने पर है।
Kyonki sab palishtiyom ke naash hone kaa din aataa hai; aur sor aur sidon ke sab bache hue sahaayak mit jaaenge. Kyonki yahovaa palishtiyom ko jo kaptor naam samudr teer ke bache hue rahanevaale haim, unako bhee naash karane par hai.
Jeremiah 47:4 in English
- King James Version (KJV)
- Because of the day that cometh to spoil all the Philistines, [and] to cut off from Tyrus and Zidon every helper that remaineth: for the LORD will spoil the Philistines, the remnant of the country of Caphtor.
- World English Bible (WEB)
- because of the day that comes to destroy all the Philistines, to cut off from Tyre and Sidon every helper who remains; for the LORD will destroy the Philistines, the remnant of the isle of Caphtor.
- American Standard Version (ASV)
- because of the day that cometh to destroy all the Philistines, to cut off from Tyre and Sidon every helper that remaineth: for Jehovah will destroy the Philistines, the remnant of the isle of Caphtor.
- Bible in Basic English (BBE)
- Because of the day which is coming with destruction on all the Philistines, cutting off from Tyre and Zidon the last of their helpers: for the Lord will send destruction on the Philistines, the rest of the sea-land of Caphtor.
- Darby Translation (DBY)
- because of the day that cometh to lay waste all the Philistines, to cut off from Tyre and Sidon every helper that remaineth; for Jehovah will lay waste the Philistines, the remnant of the island of Caphtor.
- Webster's Bible (WBS)
- Because of the day that cometh to lay waste all the Philistines, [and] to cut off from Tyre and Zidon every helper that remaineth: for the LORD will lay waste the Philistines, the remnant of the country of Caphtor.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Because of the day that hath come to spoil all the Philistines, To cut off to Tyre and to Zidon every helping remnant. For Jehovah is spoiling the Philistines, The remnant of the isle of Caphtor.
Read in context
- 2यहोवा यों कहता है कि देखो, उत्तर दिशा से उमण्डनेवाली नदी देश को उस सब समेत जो उस में है, और निवासियों समेत नगर को डुबो लेगी। तब मनुष्य चिल्लाएंगे, वरन देश के सब रहनेवाले हाय- हाय करेंगे।
- 3शत्रुओं के बलवन्त घोड़ों की टाप, रथों के वेग चलने और उनके पहियों के चलने का कोलाहल सुनकर पिता के हाथ- पांव ऐसे ढीले पड़ जाएंगे, कि वह मुंह मोड़कर अपने लड़कों को भी न देखेगा।
- 4क्योंकि सब पलिश्तियों के नाश होने का दिन आता है; और सोर और सिदोन के सब बचे हुए सहायक मिट जाएंगे। क्योंकि यहोवा पलिश्तियों को जो कप्तोर नाम समुद्र तीर के बचे हुए रहनेवाले हैं, उनको भी नाश करने पर है।
- 5गज़्जा के लोग सिर मुड़ाए हैं, अश्कलोन जो पलिश्तियों के नीचान में अकेला रह गया है, वह भी मिटाया गया है; तू कब तक अपनी देह चीरता रहेगा?
- 6हे यहोवा की तलवार! तू कब तक शान्त न होगी? तू अपनी मियान में घुस जा, शान्त हो, और थमी रह!
Cross references
- Amos 9:7 आमोस 9:7हे इस्राएलियों, यहोवा की यह वाणी है, क्या तुम मेरे लेखे कूशियों के समान नहीं हो? क्या मैं इस्राएल को मि देश से और पलिश्तियों को कप्तोर से नहीं निकाल लाया? और अरामियों को कीर से नहीं निकाल लाया?
- Deuteronomy 2:23 व्यवस्थाविवरण 2:23वैसा ही अव्वियों को, जो अज्जा नगर तक गाँवों में बसे हुए थे, उनको कप्तोरियों ने जो कप्तोर से निकले थे नाश किया, और उनके स्थान पर आप रहने लगे।)
- Isaiah 20:6 यशायाह 20:6और समुद्र के इस पार के बसनेवाले उस समय यह कहेंगे, देखो, जिन पर हम आशा रखते थे ओर जिनके पास हम अश्शूर के राजा से बचने के लिये भागने को थे उनकी ऐसी दशा हो गई है। तो फिर हम लोग कैसे बचेंगे?
- Ezekiel 21:25 यहेजकेल 21:25और हे इस्राएल दुष्ट प्रधान, तेरा दिन आ गया है; अधर्म के अन्त का समय पहुंच गया है।
- Amos 1:8–10 आमोस 1:8–10मैं अशदोद के रहनेवालों को और अश्कलोन के राजदण्डधारी को भी नाश करूंगा; मैं अपना हाथ एक्रोन के विरूद्ध चलाऊंगा, और शेष पलिश्ती लोग नाश होंगे, परमेश्वर यहोवा का यही वचन है।। यहोवा यों कहता है, सोर के तीन क्या, वरन चार अपराधों के कारण मैं उसका दण्ड न छोडूंगा; क्योंकि उन्हों ने सब लोगों को बंधुआ करके एदोम के वश में कर दिया और भाई की सी वाचा का स्मरण न किया। इसलिये मैं सोर की शहरपनाह पर आग लगाऊंगा, और उस से उसके भवन भी भस्म हो जाएंगे।।
- Ezekiel 21:29 यहेजकेल 21:29जब तक कि वे तेरे विषय में झूठे दर्शन पाते, और झूठे भावी तुझ को बताते हैं--- कि तू उन दुष्ट असाध्य घायलों की गर्दनों पर पड़े जिनका दिन आ गया, और जिनके अधर्म के अन्त का समय आ पहुंचा है।
- Jeremiah 46:10 यिर्मयाह 46:10क्योंकि वह दिन सेनाओं के यहोवा प्रभु के बदला लेने का दिन होगा जिस में वह अपने द्रोहियों से बदला लेगा। सो तलवार खाकर तृप्त होगी, और उनका लोहू पीकर छक जाएगी। क्योंकि, उत्तर के देश में परान महानद के तीर पर, सेनाओं के यहोवा प्रभु का यज्ञ है।
- Ezekiel 7:5–7 यहेजकेल 7:5–7प्रभु यहोवा यों कहता है, विपत्ति है, एक बड़ी विपत्ति है! देखो, वह आती है। अन्त आ गया है, सब का अन्त आया है; वह तेरे विरूद्ध जागा है। देखो, वह आता है। हे देश के निवासी, तेरे लिये चक्र घूम चुका, समय आ गया, दिन निकट है; पहाड़ों पर आनन्द के शब्द का दिन नहीं, हुल्लड़ ही का होगा।
- Ezekiel 7:12 यहेजकेल 7:12समय आ गया, दिन निकट आ गया है; न तो मोल लेनेवाला आनन्द करे और न बेचनेवाला शोक करे, क्योंकि उनकी सारी भीड़ पर कोप भड़क उठा है।
- Psalm 37:13 भजन संहिता 37:13परन्तु प्रभु उस पर हंसेगा, क्योंकि वह देखता है कि उसका दिन आनेवाला है।।
- Hosea 9:7 होशे 9:7दण्ड के दिन आए हैं; बदला लेने के दिन आए हैं; और इस्राएल यह जान लेगा। उनके बहुत से अधर्म और बड़े द्वेष के कारण भविष्यद्वक्ता तो मूर्ख, और जिस पुरूष पर आत्मा उतरता है, वह बावला ठहरेगा।।
- Zechariah 9:2–5 जकर्याह 9:2–5हमात की ओर जो दमिश्क के निकट है, और सोर और सीदोन की ओर, ये तो बहुत ही बुद्धिमान् हैं। सोर ने अपने लिये एक गढ़ बनाया, और धूलि के किनकों की नाईं चान्दी, और सड़कों की कीच के समान चोखा सोना बटोर रखा है। देखो, परमेश्वर उसको औरों के अधिकार में कर देगा, और उसके घमण्ड को तोड़कर समुद्र में डाल देगा; और वह नगर आग का कौर हो जाएगा।। यह देखकर अशकलोन डरेगा; अज्जा को दुख होगा, और एक्रोन भी डरेगा, क्योंकि उसकी आशा टूटेगी; और अज्जा में फिर राजा न रहेगा और अश्कलोन फिर बसी न रहेगी।
Original words (Hebrew)
- day · H3117יוֹם yôwm
- cometh · H935בּוֹא bôwʼ
- spoil · H7703שָׁדַד shâdad
- Philistines · H6430פְּלִשְׁתִּי Pᵉlishtîy
- off · H3772כָּרַת kârath
- Tyrus · H6865צֹר Tsôr
- Zidon · H6721צִידוֹן Tsîydôwn
- helper · H5826עָזַר ʻâzar
- remaineth · H8300שָׂרִיד sârîyd
- spoil · H7703שָׁדַד shâdad
- Philistines · H6430פְּלִשְׁתִּי Pᵉlishtîy
- remnant · H7611שְׁאֵרִית shᵉʼêrîyth
- country · H339אִי ʼîy
- Caphtor · H3731כַּפְתֹּר Kaphtôr