Job · chapter 16 · verse 10
Job 16:10 in Hindi
अब लोग मुझ पर मुंह पसारते हैं, और मेरी नामधराई करके मेरे गाल पर थपेड़ा मारते, और मेरे विरूद्ध भीड़ लगाते हैं।
Ab log mujh par munh pasaarate haim, aur meree naamadharaaee karake mere gaal par thapedaa maarate, aur mere virooddh bheed lagaate hain.
Job 16:10 in English
- King James Version (KJV)
- They have gaped upon me with their mouth; they have smitten me upon the cheek reproachfully; they have gathered themselves together against me.
- World English Bible (WEB)
- They have gaped on me with their mouth. They have struck me on the cheek reproachfully. They gather themselves together against me.
- American Standard Version (ASV)
- They have gaped upon me with their mouth; They have smitten me upon the cheek reproachfully: They gather themselves together against me.
- Bible in Basic English (BBE)
- Their mouths are open wide against me; the blows of his bitter words are falling on my face; all of them come together in a mass against me.
- Darby Translation (DBY)
- They gape upon me with their mouth; they smite my cheeks reproachfully; they range themselves together against me.
- Webster's Bible (WBS)
- They have gaped upon me with their mouth; they have smitten me upon the cheek reproachfully; they have gathered themselves against me.
- Young's Literal Translation (YLT)
- They have gaped on me with their mouth, In reproach they have smitten my cheeks, Together against me they set themselves.
Read in context
- 8और उस ने जो मेरे शरीर को सुखा डाला है, वह मेरे विरूद्ध साक्षी ठहरा है, और मेरा दुबलापन मेरे विरूद्ध खड़ा होकर मेरे साम्हने साक्षी देता है।
- 9उस ने क्रोध में आकर मुझ को फाड़ा और मेरे पीछे पड़ा है; वह मेरे विरूद्ध दांत पीसता; और मेरा वैरी मुझ को आंखें दिखाता है।
- 10अब लोग मुझ पर मुंह पसारते हैं, और मेरी नामधराई करके मेरे गाल पर थपेड़ा मारते, और मेरे विरूद्ध भीड़ लगाते हैं।
- 11ईश्वर ने मुझे कुटिलों के वश में कर दिया, और दुष्ट लोगों के हाथ में फेंक दिया है।
- 12मैं सुख से रहता था, और उस ने मुझे चूर चूर कर डाला; उस ने मेरी गर्दन पकड़कर मुझे टुकड़े टुकड़े कर दिया; फिर उस ने पुझे अपना निशाना बनाकर खड़ा किया है।
Cross references
- Psalm 35:15 भजन संहिता 35:15परन्तु जब मैं लंगड़ाने लगा तब वे लोग आनन्दित होकर इकट्ठे हुए, नीच लोग और जिन्हें मैं जानता भी न था वे मेरे विरूद्व इकट्ठे हुए; वे मुझे लगातार फाड़ते रहे;
- Psalm 22:13 भजन संहिता 22:13वह फाड़ने और गरजनेवाले सिंह की नाईं मुझ पर अपना मुंह पसारे हुए है।।
- Isaiah 50:6 यशायाह 50:6मैं ने मारनेवालों को अपनी पीठ और गलमोछ नोचनेवालों की ओर अपने गाल किए; अपमानित होने और थूकने से मैं ने मुंह न छिपाया।।
- Lamentations 3:30 विलापगीत 3:30वह अपना गाल अपने मारनेवाले की ओर फेरे, और नामधराई सहता रहे।
- Acts 23:2 प्रेरितों के काम 23:2हनन्याह महायाजक ने, उन को जो उसके पास खड़े थे, उसके मूंह पर थप्पड़ मारने की आज्ञा दी।
- Psalm 22:16–17 भजन संहिता 22:16–17क्योंकि कुत्तों ने मुझे घेर लिया है; कुकर्मियों की मण्डली मेरी चरों ओर मुझे घेरे हुए है; वह मेरे हाथ और मेरे पैर छेदते हैं। मैं अपनी सब हडि्डयां गिन सकता हूं; वे मुझे देखते और निहारते हैं;
- Micah 5:1 मीका 5:1अब हे बहुत दलों की स्वामिनी, दल बान्ध- बान्धकर इकट्ठी हो, क्योंकि उस ने हम लोगों को घेर लिया है; वे इस्राएल के न्यायी के गाल पर सोंटा मारेंगे।
- 2 Corinthians 11:20 2 कुरिन्थियों 11:20क्योंकि जब तुम्हें कोई दास बना लेता है, या खा जाता है, या फसा लेता है, या अपने आप को बड़ा बनाता है, या तुम्हारे मुंह पर थप्पड़ मारता है, तो तुम सह लेते हो।
- 1 Kings 22:24 1 राजा 22:24तब कनाना के पुत्रा सिदकिज्याह ने मीकायाह के निकट जा, उसके गाल पर थपेड़ा मार कर पूछा, यहोवा का आन्मा मुझे छोड़कर तूझ से बातें करने को किधर गया?
- Psalm 94:21 भजन संहिता 94:21वे धर्मी का प्राण लेने को दल बान्धते हैं, और निर्दोष को प्राणदण्ड देते हैं।
- John 18:22 यूहन्ना 18:22तब उस ने यह कहा, तो प्यादों में से एक ने जो पास खड़ा था, यीशु को थप्पड़ मारकर कहा, क्या तू महायाजक को इस प्रकार उत्तर देता है।
- Acts 4:27 प्रेरितों के काम 4:27क्योंकि सचमुच तेरे सेवक यीशु के विरोध में, जिस तू ने अभिषेक किया, हेरोदेस और पुन्तियुस पीलातुस भी अन्य जातियों और इस्त्राएलियों के साथ इस नगर में इकट्ठे हुए।