Job · chapter 20 · verse 16
Job 20:16 in Hindi
वह नागों का विष चूस लेगा, वह करैत के डसने से मर जाएगा।
Vah naagom kaa vish choos legaa, vah karait ke dasane se mar jaaegaa.
Job 20:16 in English
- King James Version (KJV)
- He shall suck the poison of asps: the viper’s tongue shall slay him.
- World English Bible (WEB)
- He will suck cobra venom. The viper’s tongue will kill him.
- American Standard Version (ASV)
- He shall suck the poison of asps: The viper’s tongue shall slay him.
- Bible in Basic English (BBE)
- He takes the poison of snakes into his mouth, the tongue of the snake is the cause of his death.
- Darby Translation (DBY)
- He shall suck the poison of asps; the viper's tongue shall kill him.
- Webster's Bible (WBS)
- He shall suck the poison of asps: the viper's tongue shall slay him.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Gall of asps he sucketh, Slay him doth the tongue of a viper.
Read in context
- 14तौभी उसका भोजन उसके पेट में पलटेगा, वह उसके अन्दर नाग का सा विष बन जाएगा।
- 15उस ने जो धन निगल लिया है उसे वह फिर उगल देगा; ईश्वर उसे उसके पेट में से निकाल देगा।
- 16वह नागों का विष चूस लेगा, वह करैत के डसने से मर जाएगा।
- 17वह नदियों अर्थात् मधु और दही की नदियों को देखने न पाएगा।
- 18जिसके लिये उस ने परिश्रम किया, उसको उसे लौटा देना पड़ेगा, और वह उसे निगलने न पाएगा; उसकी मोल ली हुई वस्तुओं से जितना आनन्द होना चाहिये, उतना तो उसे न मिलेगा।
Cross references
- Acts 28:3–6 प्रेरितों के काम 28:3–6जब पौलुस ने लकड़ियों का गट्ठा बटोरकर आग पर रखा, तो एक सांप आंच पाकर निकला और उसके हाथ से लिपट गया। जब उन जंगलियों ने सांप को उसके हाथ में लटके हुए देखा, तो आपस में कहा; सचमुच यह मनुष्य हत्यारा है, कि यद्यपि समुद्र से बच गया, तौभी न्याय ने जीवित रहने न दिया। तब उस ने सांप को आग में झटक दिया, और उसे कुछ हानि न पहुंची। परन्तु वे बाट जोहते थे, कि वह सूज जाएगा, या एकाएक गिरके मर जाएगा, परन्तु जब वे बहुत देर तक देखते रहे, और देखा, कि उसका कुछ भी नहीं बिगड़ा, तो और ही विचार कर कहा; यह तो कोई देवता है।।
- Romans 3:13 रोमियों 3:13उन का गला खुली हुई कब्र है: उन्हीं ने अपनी जीभों से छल किया है: उन के होठों में सापों का विष है।
- Deuteronomy 32:24 व्यवस्थाविवरण 32:24वे भूख से दुबले हो जाएंगे, और अंगारों से और कठिन महारोगों से ग्रसित हो जाएंगे; और मैं उन पर पशुओं के दांत लगवाऊंगा, और धूलि पर रेंगनेवाले सर्पों का विष छोड़ दूंगा।।
- Isaiah 30:6 यशायाह 30:6दक्खिन देश के पशुओं के विषय भारी वचन। वे अपनी धन सम्पति को जवान गदहों की पीठ पर, और अपने खजानों को ऊंटों के कूबड़ों पर लादे हुए, संकट और सकेती के देश में होकर, जहां सिंह और सिंहनी, नाग और उड़नेवाले तेज विषधर सर्प रहते हैं, उन लोगों के पास जा रहे हैं जिन से उनको लाभ न होगा।
- Matthew 3:7 मत्ती 3:7जब उस ने बहुतेरे फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा के लिये अपने पास आते देखा, तो उन से कहा, कि हे सांप के बच्चों तुम्हें किस ने जता दिया, कि आनेवाले क्रोध से भागो?