Job · chapter 20 · verse 17
Job 20:17 in Hindi
वह नदियों अर्थात् मधु और दही की नदियों को देखने न पाएगा।
Vah nadiyom arthaat madhu aur dahee kee nadiyom ko dekhane na paaegaa.
Job 20:17 in English
- King James Version (KJV)
- He shall not see the rivers, the floods, the brooks of honey and butter.
- World English Bible (WEB)
- He will not look at the rivers, the flowing streams of honey and butter.
- American Standard Version (ASV)
- He shall not look upon the rivers, The flowing streams of honey and butter.
- Bible in Basic English (BBE)
- Let him not see the rivers of oil, the streams of honey and milk.
- Darby Translation (DBY)
- He shall not see streams, rivers, brooks of honey and butter.
- Webster's Bible (WBS)
- He shall not see the river, the floods, the brooks of honey and buttermilk.
- Young's Literal Translation (YLT)
- He looketh not on rivulets, Flowing of brooks of honey and butter.
Read in context
- 15उस ने जो धन निगल लिया है उसे वह फिर उगल देगा; ईश्वर उसे उसके पेट में से निकाल देगा।
- 16वह नागों का विष चूस लेगा, वह करैत के डसने से मर जाएगा।
- 17वह नदियों अर्थात् मधु और दही की नदियों को देखने न पाएगा।
- 18जिसके लिये उस ने परिश्रम किया, उसको उसे लौटा देना पड़ेगा, और वह उसे निगलने न पाएगा; उसकी मोल ली हुई वस्तुओं से जितना आनन्द होना चाहिये, उतना तो उसे न मिलेगा।
- 19क्योंकि उस ने कंगालों को पीसकर छोड़ दिया, उस ने घर को छीन लिया, उसको वह बढ़ाने न पाएगा।
Cross references
- Deuteronomy 32:13–14 व्यवस्थाविवरण 32:13–14उस ने उसको पृथ्वी के ऊंचे ऊंचे स्थानों पर सवार कराया, और उसको खेतों की उपज खिलाई; उस ने उसे चट्टान में से मधु और चकमक की चट्ठान में से तेल चुसाया।। गायों का दही, और भेड़- बकरियों का दूध, मेम्नों की चर्बी, बकरे और बाशान की जाति के मेढ़े, और गेहूं का उत्तम से उत्तम आटा भी; और तू दाखरस का मधु पिया करता था।।
- Job 29:6 अय्यूब 29:6तब मैं अपने पगों को मलाई से धोता था और मेरे पास की चट्टानों से तेल की धाराएं बहा करती थीं।
- Luke 16:24 लूका 16:24और उस ने पुकार कर कहा, हे पिता इब्राहीम, मुझ पर दया करके लाजर को भेज दे, ताकि वह अपनी उंगुली का सिरा पानी में भिगो कर मेरी जीभ को ठंडी करे, क्योंकि मैं इस ज्वाला में तड़प रहा हूं।
- Psalm 36:8–9 भजन संहिता 36:8–9वे तेरे भवन के चिकने भोजन से तृप्त होंगे, और तू अपनी सुख की नदी में से उन्हें पिलाएगा। क्योंकि जीवन का सोता तेरे ही पास है; तेरे प्रकाश के द्वारा हम प्रकाश पाएंगे।।
- Numbers 14:23 गिनती 14:23इसलिये जिस देश के विषय मैं ने उनके पूर्वजों से शपथ खाई, उसको वे कभी देखने न पाएंगे; अर्थात् जितनों ने मेरा अपमान किया है उन में से कोई भी उसे देखने न पाएगा।
- 2 Kings 7:2 2 राजा 7:2तब उस सरदार ने जिसके हाथ पर राजा तकिया करता थ, परमेश्वर के भक्त को उत्तर देकर कहा, सुन, चाहे यहोवा आकाश के झरोखे खोले, तौभी क्या ऐसी बात हो सकेगी? उस ने कहा, सुन, तू यह अपनी आंखों से तो देखेगा, परन्तु उस अन्न में से कुछ खाने न पाएगा।
- Isaiah 7:22 यशायाह 7:22और वे इतना दूध देंगी कि वह मक्खन खाया करेगा; क्योंकि जितने इस देश में रह जाएंगे वह सब मक्खन और मधु खाया करेंगे।।
- Psalm 81:16 भजन संहिता 81:16और वह उनको उत्तम से उत्तम गेहूं खिलाता, और मैं चट्टान में के मधु से उनको तृप्त करूं।।
- 2 Samuel 17:29 2 शमूएल 17:29मधु, मक्खन, भेड़बकरियां, और गाय के दही का पनीर, दाऊद और उसके संगियों के खाने को यह सोचकर ले आए, कि जंगल में वे लोग भूखे प्यासे और थके मांदे होंगे।
- Isaiah 41:17 यशायाह 41:17जब दी और दरिद्र लोग जल ढूंढ़ने पर भी न पायें और उनका तालू प्यास के मारे सूख जाये; मैं यहोवा उनकी बिनती सुनूंगा, मैं इस्राएल का परमेश्वर उनको त्याग न दूंगां
- Isaiah 7:15 यशायाह 7:15और जब तक वह बुरे को त्यागना और भले को ग्रहण करना न जाने तब तक वह मक्खन और मधु खाएगा।
- Jeremiah 17:6–8 यिर्मयाह 17:6–8वह निर्जल देश के अधमूए पेड़ के समान होगा और कभी भलाई न देखेगा। वह निर्जल और निर्जन तथा लोनछाई भूमि पर बसेगा। धन्य है वह पुरूष जो यहोवा पर भरोसा रखता है, जिस ने परमेश्वर को अपना आधार माना हो। वह उस वृक्ष के समान होगा जो नदी के तीर पर लगा हो और उसकी जड़ जल के पास फैली हो; जब घाम होगा तब उसको न लगेगा, उसके पत्ते हरे रहेंगे, और सूखे वर्ष में भी उनके विषय में कुछ चिन्ता न होगी, क्योंकि वह तब भी फलता रहेगा।