Jonah · chapter 2 · verse 3
Jonah 2:3 in Hindi
तू ने मुझे गहिरे सागर में समुद्र की थाह तक डाल दिया; और मैं धाराओं के बीच में पड़ा था, तेरी भड़काई हुई सब तरंग और लहरें मेरे ऊपर से बह गईं।
Too ne mujhe gahire saagar mem samudr kee thaah tak daal diyaa; aur maim dhaaraaom ke beech mem padaa thaa, teree bhadakaaee huee sab tarang aur laharem mere oopar se bah gaeen.
Jonah 2:3 in English
- King James Version (KJV)
- For thou hadst cast me into the deep, in the midst of the seas; and the floods compassed me about: all thy billows and thy waves passed over me.
- World English Bible (WEB)
- For you threw me into the depths, in the heart of the seas. The flood was all around me. All your waves and your billows passed over me.
- American Standard Version (ASV)
- For thou didst cast me into the depth, in the heart of the seas, And the flood was round about me; All thy waves and thy billows passed over me.
- Bible in Basic English (BBE)
- For you have put me down into the deep, into the heart of the sea; and the river was round about me; all your waves and your rolling waters went over me.
- Darby Translation (DBY)
- For thou didst cast me into the depth, into the heart of the seas, And the flood was round about me: All thy breakers and thy billows are gone over me.
- Webster's Bible (WBS)
- For thou hadst cast me into the deep, in the midst of the seas; and the floods encompassed me: all thy billows and thy waves passed over me.
- Young's Literal Translation (YLT)
- When Thou dost cast me [into] the deep, Into the heart of the seas, Then the flood doth compass me, All Thy breakers and Thy billows have passed over me.
Read in context
- 1तब योना ने उसके पेट में से अपने परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना करके कहा,
- 2मैं ने संकट में पड़े हुए यहोवा की दोहाई दी, और उस ने मेरी सुन ली है; अधोलोक के उदर में से मैं चिल्ला उठा, और तू ने मेरी सुन ली।
- 3तू ने मुझे गहिरे सागर में समुद्र की थाह तक डाल दिया; और मैं धाराओं के बीच में पड़ा था, तेरी भड़काई हुई सब तरंग और लहरें मेरे ऊपर से बह गईं।
- 4तब मैं ने कहा, मैं तेरे साम्हने से निकाल दिया गया हूं; तौभी तेरे पवित्रा मन्दिर की ओर फिर ताकूंगा।
- 5मैं जल से यहां तक घिरा हुआ था कि मेरे प्राण निकले जाते थे; गहिरा सागर मेरे चारों ओर था, और मेरे सिर में सिवार लिपटा हुआ था।
Cross references
- Psalm 42:7 भजन संहिता 42:7तेरी जलधाराओं का शब्द सुनकर जल, जल को पुकारता है; तेरी सारी तरंगों और लहरों में मैं डूब गया हूं।
- Lamentations 3:54 विलापगीत 3:54मेरे सिर पर से जल बह गया, मैं ने कहा, मैं अब नाश हो गया।
- Psalm 69:1–2 भजन संहिता 69:1–2हे परमेश्वर, मेरा उद्धार कर, मैं जल में डूबा जाता हूं। मैं बड़े दलदल में धसा जाता हूं, और मेरे पैर कहीं नहीं रूकते; मैं गहिरे जल में आ गया, और धारा में डूबा जाता हूं।
- Psalm 88:5–8 भजन संहिता 88:5–8मैं मुर्दों के बीच छोड़ा गया हूं, और जो घात होकर कबर में पड़े हैं, जिनको तू फिर स्मरण नहीं करता और वे तेरी सहायता रहित हैं, उनके समान मैं हो गया हूं। तू ने मुझे गड़हे के तल ही में, अन्धेरे और गहिरे स्थान में रखा है। तेरी जलजलाहट मुझी पर बनी हुई है, और तू ने अपने सब तरंगों से मुझे दु:ख दिया है; तू ने मेरे पहिचानवालों को मुझ से दूर किया है; और मुझ को उनकी दृष्टि में घिनौना किया है। मैं बन्दी हूं और निकल नही सकता;
- Psalm 69:14–15 भजन संहिता 69:14–15मुझ को दलदल में से उबार, कि मैं धंस न जाऊं; मैं अपने बैरियों से, और गहिरे जल में से बच जाऊं। मैं धारा में डूब न जाऊं, और न मैं गहिरे जल में डूब मरूं, और न पाताल का मुंह मेरे ऊपर बन्द हो।।