Joshua · chapter 21 · verse 3
Joshua 21:3 in Hindi
तब इस्राएलियों ने यहोवा के कहने के अनुसार अपने अपने भाग में से लेवियों को चराईयों समेत ये नगर दिए।।
Tab israaeliyom ne yahovaa ke kahane ke anusaar apane apane bhaag mem se leviyom ko charaaeeyom samet ye nagar die..
Joshua 21:3 in English
- King James Version (KJV)
- And the children of Israel gave unto the Levites out of their inheritance, at the commandment of the LORD, these cities and their suburbs.
- World English Bible (WEB)
- The children of Israel gave to the Levites out of their inheritance, according to the commandment of the LORD, these cities with their pasture lands.
- American Standard Version (ASV)
- And the children of Israel gave unto the Levites out of their inheritance, according to the commandment of Jehovah, these cities with their suburbs.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the children of Israel out of their heritage gave to the Levites these towns with their grass-lands, by the order of the Lord.
- Darby Translation (DBY)
- And the children of Israel gave to the Levites out of their inheritance, according to the word of Jehovah, these cities and their suburbs.
- Webster's Bible (WBS)
- And the children of Israel gave to the Levites out of their inheritance, at the commandment of the LORD, these cities and their suburbs.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And the sons of Israel give to the Levites, out of their inheritance, at the command of Jehovah, these cities and their suburbs:
Read in context
- 1तब लेवियों के पूर्वजों के घरानों के मुख्य मुख्य पुरूष एलीआज़र याजक, और नून के पुत्रा यहोशू, और इस्राएली गोत्रों के पूर्वजों के घरानों के मुख्य मुख्य पुरूषों के पास आकर
- 2कनान देश के शीलो नगर में कहने लगे, यहोवा ने मूसा से हमें बसने के लिये नगर, और हमारे पशुओं के लिये उन्हीं नगरों की चराईयां भी देने की आज्ञा दिलाई थी।
- 3तब इस्राएलियों ने यहोवा के कहने के अनुसार अपने अपने भाग में से लेवियों को चराईयों समेत ये नगर दिए।।
- 4और कहतियों के कुलों के नाम पर चिट्ठी निकली। इसलिये लेवियों में से हारून याजक के वंश को यहूदी, शिमोन, और बिन्यामीन के गोत्रों के भागों में से तेरह नगर मिले।।
- 5और बाकी कहातियों को एप्रैम के गोत्रा के कुलों, और दान के गोत्रा, और मनश्शे के आधे गोत्रा के भागों में से चिट्ठी डाल डालकर दस नगर दिए गए।।
Cross references
- Genesis 49:7 उत्पत्ति 49:7धिक्कार उनके कोप को, जो प्रचण्ड था; और उनके रोष को, जो निर्दय था; मैं उन्हें याकूब में अलग अलग और इस्राएल में तित्तर बित्तर कर दूंगा।।
- Deuteronomy 33:8–10 व्यवस्थाविवरण 33:8–10फिर लेवी के विषय में उस ने कहा, तेरे तुम्मीम और ऊरीम तेरे भक्त के पास हैं, जिसको तू ने मस्सा में परख लिया, और जिसके साथ मरीबा नाम सोते पर तेरा वादविवाद हुआ; उस ने तो अपने माता पिता के विषय में कहा, कि मैं उनको नहीं जानता; और न तो उस ने अपने भाइयों को अपना माना, और न अपने पुत्रों को पहिचाना। क्योंकि उन्हों ने तेरी बातें मानी, और वे तेरी वाचा का पालन करते हैं।। वे याकूब को तेरे नियम, और इस्राएल को तेरी व्यवस्था सिखाएंगे; और तेरे आगे धूप और तेरी वेदी पर सर्वांग पशु को होमबलि करेंगे।।
- 1 Chronicles 6:54–81 1 इतिहास 6:54–81और उनके भागों में उनकी छावनियों के अनुसार उनकी बस्तियां ये हैं, अर्थात् कहात के कुलों में से पहिली चिट्ठी जो हारून की सन्तान के नाम पर निकली। अर्थात् चारों ओर की चराइयों समेत यहूदा देश का हेब्रोन उन्हें मिला। परन्तु उस नगर के खेत और गांव यपुन्ने के पुत्रा कालेब को दिए गए। और हारून की सन्तान को शरणनगर हेब्रोन, और चराइयों समेत लिब्ना, और यत्तीर और अपनी अपनी चराइयों समेत एशतमो। हीलेन, दबीर। आशान और बेतशेमेश। और बिन्यामीन के गोत्रा में से अपनी अपनी चराइयों समेत गेबा, अल्लेमेत और अनातोत दिए गए। उनके घरानों के सब नगर तेरह थे। और शेष कहातियों के गोत्रा के कुल, अर्थात् मनश्शे के आधे गोत्रा में से चिट्ठी डालकर दस नगर दिए गए। और गेश मियों के कुलों के अनुसार उन्हें इस्साकार, आशेर और नप्ताली के गोत्रा, और बाशान में रहनेवाले मनश्शे के गोत्रा में से तेरह नगर मिले। मरारियों के कुलों के अनुसार उन्हें रूबेन, गाद और जबूलून के गोत्रों में से चिट्ठी डालकर बारह नगर दिए गए। और इस्राएलियों ने लेवियों को ये नगर चराइयों समेत दिए। और उन्हों ने यहूदियों, शिमोनियों और बिन्यामीनियों के गोत्रों में से वे नगर दिए, जिनके नाम ऊपर दिए गए हैं। और कहातियों के कई कुलों को उनके भाग के नगर एप्रैम के गोत्रा में से मिले। सो उनको अपनी अपनी चराइयों समेत एप्रैम के पहाड़ी देश का शकेम जो शरण नगर था, फिर गेजेर। योकमाम, बेथेरोन। अरयालोन और गत्रिम्मोन। और मनश्शे के आधे गोत्रा में से अपनी अपनी चराइयों समेत आनेर और बिलाम शेष कहातियों के कुल को मिले। फिर गेश मियों को मनश्शे के आधे गोत्रा के कुल में से तो अपनी अपनी चराइयों समेत बाशान का गोलान और अशतारोत। और इस्साकार के गोत्रा में से अपनी अपनी चराइयों समेत केदेश, दाबरात। रामोत और आनेम, और आशेर के गोत्रा में से अपनी अपनी चराइयों समेत माशाल, अब्दोन। हूकोक और रहोब। और नप्ताली के गोत्रा में से अपनी अपनी चराइयों समेत गालील का केदेश हम्मोन और किर्यातैम मिले। फिर शेष लेवियों अर्थात् मरारियों को जबूलून के गोत्रा में से तो अपनी अपनी चराइयों समेत शिम्मोन और ताबोर। और यरीहो के पास की यरदन नदी की पूर्व और रूबेन के गोत्रा में से तो अपनी अपनी चराइयों समेत जंगल का बेसेर, यहसा। कदेमोत और मेपाता। और गाद के गोत्रा में से अपनी अपनी चराइयों समेत गिलाद का रामोत महनैम, हेशोबोन और याजेर दिए गए।