1 Chronicles · chapter 6 · verse 54
1 Chronicles 6:54 in Hindi
और उनके भागों में उनकी छावनियों के अनुसार उनकी बस्तियां ये हैं, अर्थात् कहात के कुलों में से पहिली चिट्ठी जो हारून की सन्तान के नाम पर निकली।
Aur unake bhaagom mem unakee chhaavaniyom ke anusaar unakee bastiyaam ye haim, arthaat kahaat ke kulom mem se pahilee chitthee jo haaroon kee santaan ke naam par nikalee.
1 Chronicles 6:54 in English
- King James Version (KJV)
- Now these [are] their dwelling places throughout their castles in their coasts, of the sons of Aaron, of the families of the Kohathites: for theirs was the lot.
- World English Bible (WEB)
- Now these are their dwelling places according to their encampments in their borders: to the sons of Aaron, of the families of the Kohathites (for theirs was the first lot),
- American Standard Version (ASV)
- Now these are their dwelling-places according to their encampments in their borders: to the sons of Aaron, of the families of the Kohathites (for theirs was the [first] lot),
- Bible in Basic English (BBE)
- Now these are their living-places, the limits inside which they were to put up their tents: to the sons of Aaron, of the families of the Kohathites, because they had the first selection,
- Darby Translation (DBY)
- And these are their dwelling-places according to their encampments, within their borders. For the sons of Aaron, of the family of the Kohathites, for theirs was the lot;
- Webster's Bible (WBS)
- Now these [are] their dwelling-places throughout their castles in their limits, of the sons of Aaron, of the families of the Kohathites: for theirs was the lot.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And these [are] their dwellings, throughout their towers, in their borders, of the sons of Aaron, of the family of the Kohathite, for theirs was the lot;
Read in context
- 52जरह्माह का मरायोत, मरायोत का अमर्याह, अमर्याह का अहीतूब।
- 53अहीतूब का सादोक और सादोक का अहीमास पुत्रा हुआ।
- 54और उनके भागों में उनकी छावनियों के अनुसार उनकी बस्तियां ये हैं, अर्थात् कहात के कुलों में से पहिली चिट्ठी जो हारून की सन्तान के नाम पर निकली।
- 55अर्थात् चारों ओर की चराइयों समेत यहूदा देश का हेब्रोन उन्हें मिला।
- 56परन्तु उस नगर के खेत और गांव यपुन्ने के पुत्रा कालेब को दिए गए।
Cross references
- Genesis 25:16 उत्पत्ति 25:16इश्माएल के पुत्रा ये ही हुए, और इन्हीं के नामों के अनुसार इनके गांवों, और छावनियों के नाम भी पड़े; और ये ही बारह अपने अपने कुल के प्रधान हुए।
- Numbers 31:10 गिनती 31:10और उनके निवास के सब नगरों, और सब छावनियों को फूंक दिया;
- Joshua 21:10 यहोशू 21:10ये नगर लेवीय कहाती कुलों में से हारून के वंश के लिये थे; क्योंकि पहिली चिट्ठी उन्हीं के नाम पर निकली थी।
- Numbers 35:1–8 गिनती 35:1–8फिर यहोवा ने, मोआब के अराबा में, यरीहो के पास की यरदन नदी के तट पर मूसा से कहा, इस्त्राएलियों को आज्ञा दे, कि तुम अपने अपने निज भाग की भूमि में से लेवियों को रहने के लिये नगर देना; और नगरों के चारों ओर की चराइयां भी उनको देना। नगर तो उनके रहने के लिये, और चराइयां उनके गाय- बैल और भेड़- बकरी आदि, उनके सब पशुओं के लिये होंगी। और नगरों की चराइयां, जिन्हें तुम लेवियों को दोगे, वह एक एक नगर की शहरपनाह से बाहर चारों ओर एक एक हजार हाथ तक की हों। और नगर के बाहर पूर्व, दक्खिन, पच्छिम, और उत्तर अलंग, दो दो हजार हाथ इस रीति से नापना कि नगर बीचोंबीच हो; लेवियों के एक एक नगर की चराई इतनी ही भूमि की हो। और जो नगर तुम लेवियों को दोगे उन में से छ: शरणनगर हों, जिन्हें तुम को खूनी के भागने के लिये ठहराना होगा, और उन से अधिक बयालीस नगर और भी देना। जितने नगर तुम लेवियों को दोगे वे सब अड़तालीस हों, और उनके साथ चराइयां देना। और जो नगर तुम इस्त्राएलियों की निज भूमि में से दो, वे जिनके बहुत नगर हों उन से थोड़े लेकर देना; सब अपने अपने नगरों में से लेवियों को अपने ही अपने भाग के अनुसार दें।।
- Joshua 21:3–8 यहोशू 21:3–8तब इस्राएलियों ने यहोवा के कहने के अनुसार अपने अपने भाग में से लेवियों को चराईयों समेत ये नगर दिए।। और कहतियों के कुलों के नाम पर चिट्ठी निकली। इसलिये लेवियों में से हारून याजक के वंश को यहूदी, शिमोन, और बिन्यामीन के गोत्रों के भागों में से तेरह नगर मिले।। और बाकी कहातियों को एप्रैम के गोत्रा के कुलों, और दान के गोत्रा, और मनश्शे के आधे गोत्रा के भागों में से चिट्ठी डाल डालकर दस नगर दिए गए।। और गेर्शोनियों को इस्साकार के गोत्रा के कुलों, और आशेर, और नप्ताली के गोत्रों के भागों में से, और मनश्शे के उस आधे गोत्रा के भागों में से भी जो बाशान में था चिट्ठी डाल डालकर तेरह नगर दिए गए।। और कुलों के अनुसार मरारियों को रूबेन, गाद, और जबूलून के गोत्रों के भागों में से बारह नगर दिए गए।। जो आज्ञा यहोवा ने मूसा से दिलाई भी उसके अनुसार इस्राएलियों ने लेवियों को चराइयों समेत ये नगर चिट्ठी डाल डालकर दिए।