Genesis · chapter 49 · verse 7
Genesis 49:7 in Hindi
धिक्कार उनके कोप को, जो प्रचण्ड था; और उनके रोष को, जो निर्दय था; मैं उन्हें याकूब में अलग अलग और इस्राएल में तित्तर बित्तर कर दूंगा।।
Dhikkaar unake kop ko, jo prachand thaa; aur unake rosh ko, jo nirday thaa; maim unhem yaakoob mem alag alag aur israael mem tittar bittar kar doongaa..
Genesis 49:7 in English
- King James Version (KJV)
- Cursed [be] their anger, for [it was] fierce; and their wrath, for it was cruel: I will divide them in Jacob, and scatter them in Israel.
- World English Bible (WEB)
- Cursed be their anger, for it was fierce; and their wrath, for it was cruel. I will divide them in Jacob, and scatter them in Israel.
- American Standard Version (ASV)
- Cursed be their anger, for it was fierce; And their wrath, for it was cruel: I will divide them in Jacob, And scatter them in Israel.
- Bible in Basic English (BBE)
- A curse on their passion for it was bitter; and on their wrath for it was cruel. I will let their heritage in Jacob be broken up, driving them from their places in Israel.
- Darby Translation (DBY)
- Cursed be their anger, for it [was] violent; And their rage, for it [was] cruel! I will divide them in Jacob, And scatter them in Israel.
- Webster's Bible (WBS)
- Cursed [be] their anger, for [it was] fierce: and their wrath, for it was cruel: I will divide them in Jacob, and scatter them in Israel.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Cursed [is] their anger, for [it is] fierce, And their wrath, for [it is] sharp; I divide them in Jacob, And I scatter them in Israel.
Read in context
- 5शिमोन और लेवी तो भाई भाई हैं, उनकी तलवारें उपद्रव के हथियार हैं।
- 6हे मेरे जीव, उनके मर्म में न पड़, हे मेरी महिमा, उनकी सभा में मत मिल; क्योंकि उन्हों ने कोप से मनुष्यों को घात किया, और अपनी ही इच्छा पर चलकर बैलों की पूंछें काटी हैं।।
- 7धिक्कार उनके कोप को, जो प्रचण्ड था; और उनके रोष को, जो निर्दय था; मैं उन्हें याकूब में अलग अलग और इस्राएल में तित्तर बित्तर कर दूंगा।।
- 8हे यहूदा, तेरे भाई तेरा धन्यवाद करेंगे, तेरा हाथ तेरे शत्रुओं की गर्दन पर पड़ेगा; तेरे पिता के पुत्रा तुझे दण्डवत् करेंगे।।
- 9यहूदा सिंह का डांवरू है। हे मेरे पुत्रा, तू अहेर करके गुफा में गया है: वह सिंह वा सिंहनी की नाई दबकर बैठ गया; फिर कौन उसको छेड़ेगा।।
Cross references
- Joshua 19:1–9 यहोशू 19:1–9दूसरी चिट्ठी शमौन के नाम पर, अर्थात शिमोनियों के कुलों के अनुसार उनके गोत्र के नाम पर निकली; और उनका भाग यहूदियों के भाग के बीच में ठहरा। उनके भाग में ये नगर हैं, अर्थात बेर्शेबा, शेबा, मोलादा, हसर्शूआल, बाला, एसेम, एलतोलद, बतूल, होर्मा, सिक्लग, बेत्मर्काबोत, हसर्शूसा, बेतलबाओत, और शारूहेन; ये तेरह नगर और इनके गांव उन्हें मिले। फिर ऐन, रिम्मोन, ऐतेर, और आशान, ये चार नगर गांवों समेत; और बालत्बेर जो दक्खिन देश का रामा भी कहलाता है, वहां तक इन नगरों के चारों ओर के सब गांव भी उन्हें मिले। शिमानियों के गोत्र का भाग उनके कुलों के अनुसार यही ठहरा। शिमोनियों का भाग तो यहूदियों के अंश में से दिया गया; क्योंकि यहूदियों का भाग उनके लिये बहुत था, इस कारण शिमोनियों का भाग उन्हीं के भाग के बीच ठहरा॥
- 1 Chronicles 4:24–31 1 इतिहास 4:24–31शिमोन के पुत्रा नमूएल, यामीन, यारीब, जेरह और शाऊल। और शाऊल का पुत्रा शल्लूम, शल्लूम का पुत्रा मिबसाम और मिबसाम का मिश्मा हुआ। और मिश्मा का पुत्रा हम्मूएल, उसका पुत्रा जक्कूर, और उसका पुत्रा शिमी। शिमी के सोलह बेटे और छे बेटियां हुई परन्तु उसके भाइयों के बहुत बेटे न हुए; और उनका सारा कुल यहूदियों के बराबर न बढ़ा। वे बेर्शबा, मोलादा, हसर्शूआल। बिल्हा, एसेम, तोलाद। बतूएल, होर्मा, सिल्कग, बेतमर्काबोत, हसर्सूसीम, बेतबिरी और शारैम में बस गए; दाऊद के राजय के समय तक उनके ये ही नगर रहे।
- 1 Chronicles 6:65 1 इतिहास 6:65और उन्हों ने यहूदियों, शिमोनियों और बिन्यामीनियों के गोत्रों में से वे नगर दिए, जिनके नाम ऊपर दिए गए हैं।
- 2 Samuel 13:15 2 शमूएल 13:15तब अम्नोन उस से अत्यन्त बैर रखने लगा; यहां तक कि यह बैर उसके पहिले मोह से बढ़कर हुआ। तब अम्नोन ने उस से कहा, उठकर चली जा।
- Proverbs 26:24–25 नीतिवचन 26:24–25जो बैरी बात से तो अपने को भोला बनाता है, परन्तु अपने भीतर छल रखता है, उसकी मीठी- मीठी बात प्रतीति न करना, क्योंकि उसके मन में सात घिनौनी वस्तुएं रहती हैं;
- Proverbs 27:3 नीतिवचन 27:3पत्थर तो भारी है और बालू में बोझ है, परन्तु मूढ का क्रोध उन दोनों से भी भारी है।
- 1 Chronicles 4:39–40 1 इतिहास 4:39–40ये अपनी भेड़- बकरियों के लिये चराई ढूंढ़ने को गदोर की घाटी की तराई की पूर्व ओर तक गए। और उनको उत्तम से उत्तम चराई मिली, और देश लम्बा- चौड़ा, चैत और शांति का था; क्योंकि वहां के पहिले रहनेवाले हाम के वंश के थे।
- 2 Samuel 13:22–28 2 शमूएल 13:22–28और अबशालोम ने अम्नोन से भला- बुरा कुछ न कहा, क्योंकि अम्नोन ने उसकी बहिन तामार को भ्रष्ट किया था, इस कारण अबशालोम उस से घृणा रखता था। दो पर्ष के बाद अबशालोम ने एप्रैम के निकट के बाल्हासोर में अपनी भेड़ोंका ऊन कतरवाया और अबशालोम ने सब राजकुमारों को नेवता दिया। वह राजा के पास जाकर कहनलगा, बिनती यह है, कि तेरे दास की भेड़ों का ऊन कतरा जाता है, इसलिये राजा अपने कर्मचारियो समेत अपने दास के संग चले। राजा ने अबशालोम से कहा, हे मेरे बेटे, ऐसा नहीं; हम सब न चलेंगे, ऐसा न हो कि तुझे अधिक कष्ट हो। तब अबशालोम ने उसे बिनती करके दबाया, परन्तु उस ने जाने से इनकार किया, तौभी उसे आशीर्वाद दिया। तब अबशालोम ने कहा, यदि तू नहीं तो मेरे भाई अम्नोन को हमारे संग जाने दे। राजा ने उस से पूछा, वह तेरे संग क्यों चले? परन्तु अबशालोम ने उसे ऐसा दबाया कि उस ने अम्नोन और सब राजकुमारों को उसके साथ जाने दिया। औा अबशालोम ने अपने सेवको को आज्ञा दी, कि सावधान रहो और जब अम्नोन दाखमधु पीकर नशे में आ जाए, और मैं तुम से कहूं, अम्नोन को मार डालना। क्या इस आज्ञा का देनेवाला मैं नहीं हूं? हियाव बान्धकर पुरूषार्थ करना।
- Joshua 21:1–45 यहोशू 21:1–45तब लेवियों के पूर्वजों के घरानों के मुख्य मुख्य पुरूष एलीआज़र याजक, और नून के पुत्रा यहोशू, और इस्राएली गोत्रों के पूर्वजों के घरानों के मुख्य मुख्य पुरूषों के पास आकर कनान देश के शीलो नगर में कहने लगे, यहोवा ने मूसा से हमें बसने के लिये नगर, और हमारे पशुओं के लिये उन्हीं नगरों की चराईयां भी देने की आज्ञा दिलाई थी। तब इस्राएलियों ने यहोवा के कहने के अनुसार अपने अपने भाग में से लेवियों को चराईयों समेत ये नगर दिए।। और कहतियों के कुलों के नाम पर चिट्ठी निकली। इसलिये लेवियों में से हारून याजक के वंश को यहूदी, शिमोन, और बिन्यामीन के गोत्रों के भागों में से तेरह नगर मिले।। और बाकी कहातियों को एप्रैम के गोत्रा के कुलों, और दान के गोत्रा, और मनश्शे के आधे गोत्रा के भागों में से चिट्ठी डाल डालकर दस नगर दिए गए।। और गेर्शोनियों को इस्साकार के गोत्रा के कुलों, और आशेर, और नप्ताली के गोत्रों के भागों में से, और मनश्शे के उस आधे गोत्रा के भागों में से भी जो बाशान में था चिट्ठी डाल डालकर तेरह नगर दिए गए।। और कुलों के अनुसार मरारियों को रूबेन, गाद, और जबूलून के गोत्रों के भागों में से बारह नगर दिए गए।। जो आज्ञा यहोवा ने मूसा से दिलाई भी उसके अनुसार इस्राएलियों ने लेवियों को चराइयों समेत ये नगर चिट्ठी डाल डालकर दिए। उन्हों ने यहूदियों और शिमोनियों के गोत्रों के भागों में से ये नगर जिनके नाम लिखे हैं दिए; ये नगर लेवीय कहाती कुलों में से हारून के वंश के लिये थे; क्योंकि पहिली चिट्ठी उन्हीं के नाम पर निकली थी। अर्थात् उन्हों ने उन को यहूदा के पहाड़ी देश में चारों ओर की चराइयों समेत किर्यतर्बा नगर दे दिया, जो अनाक के पिता अर्बा के नाम पर कहलाया और हेब्रोन भी कहलाता है। परन्तु उस नगर के खेत और उसके गांव उन्हों ने यपुन्ने के पुत्रा कालेब को उसकी निज भूमि करके दे दिए।। तब उन्हों ने हारून याजक के वंश को चराइयों समेत खूनी के शरण नगर हेब्रोन, और अपनी अपनी चराइयों समेत लिब्ना, यत्तीर, एशतमो, होलोन, दबीर, ऐन, युत्ता और बेतशेमेश दिए; इस प्रकार उन दोनों गोत्रों के भागों में से नौ नगर दिए गए। और बिन्यामीन के गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत ये चार नगर दिए गए, अर्थात्गिबोन, गेबा, अनातोत और अल्मोन इस प्रकार हारूनवंशी याजकों को तेरह नगर और उनकी चराईयां मिली।। फिर बाकी कहाती लेवियों के कुलों के भाग के नगर चिट्ठी डाल डालकर एप्रैम के गोत्रा के भाग में से दिए गए। अर्थात् उनको चराइयों समेत एप्रैम के पहाड़ी देश में खूनी शरण लेने का शकेम नगर दिया गया, फिर अपनी अपनी चराइयों समेत गेजेर, किबसैम, और बेथोरोन; ये चार नगर दिए गए। और दान के गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत, एलतके, गिब्बतोन, अरयालोन, और गत्रिम्मोन; ये चार नगर दिए गए। और मनश्शे के आधे गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत तानाक और गत्रिम्मोन; ये दो नगर दिए गए। इस प्रकार बाकी कहातियों के कुलों के सब नगर चराइयों समेत दस ठहरे।। फिर लेवियों के कुलों में के गेर्शोनियों को मनश्शे के आधे गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत खूनी के शरण नगर बाशान का गोलान और बेशतरा; ये दो नगर दिए गए। और इस्साकार के गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत किश्योन, दाबरत, यर्मूत, और एनगन्नीम; ये चार नगर दिए गए। और आशेर के गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत मिशाल, अब्दोन, हेल्कात, और रहोब; ये चार नगर दिए गए। और नप्ताली के गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत खूनी के शरण नगर गलील का केदेश, फिर हम्मोतदोर, और कर्तान; ये तीन नगर दिए गए। गेर्शोनियों के कुलों के अनुसार उनके सब नगर अपनी अपनी चराइयों समेत तेरह ठहरे।। फिर बाकी लेवियों, अर्थात् मरारियों के कुलों को जबूलून के गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत योक्नाम, कर्ता, दिम्ना, और नहलाल; ये चार नगर दिए गए। और रूबेन के गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत बेसेर, यहसा, केदेमोत, और मेपात; ये चार नगर दिए गए। और गाद के गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत खूनी के शरण नगर गिलाद में का रामोत, फिर महनैम, हेशबोन, और याजेर, जो सब मिलाकर चार नगर हैं दिए गए। लेवियों के बाकी कुलों अर्थात् मरारियों के कुलों के अनुसार उनके सब नगर ये ही ठहरे, इस प्रकार उनको बारह नगर चिट्ठी डाल डालकर दिए गए।। इस्राएलियों की निज भूमि के बीच लेवियों के सब नगर अपनी अपनी चराइयों समेत अड़तालीस ठहरे। ये सब नगर अपने अपने चारों ओर की चराइयों के साथ ठहरे; इन सब नगरों की यही दशा थी।। इस प्रकार यहोवा ने इस्राएलियों को वह सारा देश दिया, जिसे उस ने उनके पूर्वजों से शपथ खाकर देने को कहा था; और वे उसके अधिकारी होकर उस में बस गए। और यहोवा ने उन सब बातों के अनुसार, जो उस ने उनके पूर्वजों से शपथ खाकर कही थीं, उन्हें चारों ओर से विश्राम दिया; और उनके शत्रुओं में से कोई भी उनके साम्हने टिक न सका; यहोवा ने उन सभों को उनके वश में कर दिया। जितनी भलाई की बातें यहोवा ने इस्राएल के घराने से कही थीं उन में से कोई भी न छूटी; सब की सब पूरी हुई।।