Judges · chapter 10 · verse 14
Judges 10:14 in Hindi
जाओ, अपने माने हुए देवताओं की दोहाई दो; तुम्हारे संकट के समय वे ही तुम्हें छुड़ाएं।
Jaao, apane maane hue devataaom kee dohaaee do; tumhaare sankat ke samay ve hee tumhem chhudaaen.
Judges 10:14 in English
- King James Version (KJV)
- Go and cry unto the gods which ye have chosen; let them deliver you in the time of your tribulation.
- World English Bible (WEB)
- Go and cry to the gods which you have chosen. Let them save you in the time of your distress!”
- American Standard Version (ASV)
- Go and cry unto the gods which ye have chosen; let them save you in the time of your distress.
- Bible in Basic English (BBE)
- Go, send up your cry for help to the gods of your selection; let them be your saviours in the time of your trouble.
- Darby Translation (DBY)
- Go and cry to the gods that ye have chosen: let them save you in the time of your trouble.
- Webster's Bible (WBS)
- Go and cry to the gods which ye have chosen; let them deliver you in the time of your tribulation.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Go and cry unto the gods on which ye have fixed; they — they save you in the time of your adversity.'
Read in context
- 12फिर जब सीदोनी, और अमालेकी, और माओनी लोगों ने तुम पर अन्धेर किया; और तुम ने मेरी दोहाई दी, तब मैं ने तुम को उनके हाथ से भी न छुड़ाया?
- 13तौभी तुम ने मुझे त्यागकर पराये देवताओं की उपासना की है; इसलिये मैं फिर तुम को न छुड़ाऊंगा।
- 14जाओ, अपने माने हुए देवताओं की दोहाई दो; तुम्हारे संकट के समय वे ही तुम्हें छुड़ाएं।
- 15इस्राएलियों ने यहोवा से कहा, हम ने पाप किया है; इसलिये जो कुछ तेरी दृष्टि में भला हो वही हम से कर; परन्तु अभी हमें छुड़ा।
- 16तब वे पराए देवताओं को अपने मध्य में से दूर करके यहोवा की उपासना करने लगे; और वह इस्राएलियों के कष्ट के कारण खेदित हुआ।।
Cross references
- Jeremiah 2:28 यिर्मयाह 2:28परन्तु जो देवता तू ने बना लिए हैं, वे कहां रहे? यदि वे तेरी विपत्ति के समय तुझे बचा सकते हैं तो अभी उठें; क्योंकि हे यहूदा, तेरे नगरों के बराबर तेरे देवता भी बहुत हैं।
- Deuteronomy 32:37–38 व्यवस्थाविवरण 32:37–38तब वह कहेगा, उनके देवता कहां हैं, अर्थात वह चट्टान कहां जिस पर उनका भरोसा था, जो उनके बलिदानों की चर्बी खाते, और उनके तपावनों का दाखमधु पीते थे? वे ही उठकर तुम्हारी सहायता करें, और तुम्हारी आड़ हों!
- Proverbs 1:25–27 नीतिवचन 1:25–27वरन तुम ने मेरी सारी सम्मति को अनसुनी किया, और मेरी ताड़ना का मूल्य न जाना; इसलिये मैं भी तुम्हारी विपत्ति के समय हंसूंगी; और जब तुम पर भय आ पड़ेगा, वरन आंधी की नाई तुम पर भय आ पड़ेगा, और विपत्ति बवण्डर के समान आ पड़ेगी, और तुम संकट और सकेती में फंसोगे, तब मैं ठट्ठा करूंगी।
- Deuteronomy 32:26–28 व्यवस्थाविवरण 32:26–28मैं ने कहा था, कि मैं उनको दूर दूर से तित्तर- बित्तर करूंगा, और मनुष्यों में से उनका स्मरण तक मिटा डालूंगा; परन्तु मुझे शत्रुओं की छेड़ छाड़ का डर था, ऐसा न हो कि द्रोही इसको उलटा समझकर यह कहने लगें, कि हम अपने ही बाहुबल से प्रबल हुए, और यह सब यहोवा से नहीं हुआ।। यह जाति युक्तहीन तो है, और इन में समझ है ही नहीं।।
- Isaiah 10:3 यशायाह 10:3तुम दण्ड के दिन और उस आपत्ति के दिन जो दूर से आएगी क्या करोगे? तुम सहायता के लिये किसके पास भाग कर जाओगे?
- 2 Kings 3:13 2 राजा 3:13तब एलीशा ने इस्राएल के राजा से कहा, मेरा तुझ से क्या काम है? अपने पिता के भविष्यद्वक्ताओं और अपनी माता के नबियों के पास जा। इस्राएल के राजा ने उस से कहा, ऐसा न कह, क्योंकि यहोवा ने इन तीनों राजाओं को इसलिये इकट्ठा किया, कि इनको मोआब के हाथ में कर दे।
- 1 Kings 18:27–28 1 राजा 18:27–28दोपहर को एलिरयाह ने यह कहकर उनका ठट्ठा किया, कि ऊंचे शब्द से पुकारो, वह तो देवता है; वह तो ध्यान लगाए होगा, वा कहीं गया होगा वा यात्रा में होगा, वा हो सकता है कि सोता हो और उसे जगाना चाहिए। और उन्हों ने बड़े शब्द से पुकार पुकार के अपनी रीति के अनुसार छुरियों और बर्छियों से अपने अपने को यहां तक घायल किया कि लोहू लुहान हो गए।