Judges · chapter 5 · verse 1
Judges 5:1 in Hindi
उसी दिन दबोरा और अबीनोअम के पुत्रा बाराक ने यह गीत गाया,
Usee din daboraa aur abeenoam ke putraa baaraak ne yah geet gaayaa,
Judges 5:1 in English
- King James Version (KJV)
- Then sang Deborah and Barak the son of Abinoam on that day, saying,
- World English Bible (WEB)
- Then Deborah and Barak the son of Abinoam sang on that day, saying,
- American Standard Version (ASV)
- Then sang Deborah and Barak the son of Abinoam on that day, saying,
- Bible in Basic English (BBE)
- At that time Deborah and Barak, the son of Abinoam, made this song, saying:
- Darby Translation (DBY)
- Then sang Deborah and Barak, the son of Abinoam, on that day, saying,
- Webster's Bible (WBS)
- Then sang Deborah and Barak the son of Abinoam on that day, saying,
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Deborah singeth — also Barak son of Abinoam — on that day, saying: —
Read in context
- 1उसी दिन दबोरा और अबीनोअम के पुत्रा बाराक ने यह गीत गाया,
- 2कि इस्राएल के अगुवों ने जो अगुवाई की और प्रजा जो अपनी ही इच्छा से भरती हुई, इसके लिये यहोवा को धन्य कहो!
- 3हे राजाओ, सुनो; हे अधिपतियों कान लगाओ, मैं आप यहोवा के लिये गीत गाऊंगी; इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का मैं भजन करूंगी।।
Cross references
- Exodus 15:1 निर्गमन 15:1तब मूसा और इस्राएलियों ने यहोवा के लिये यह गीत गाया। उन्हों ने कहा, मैं यहोवा का गीत गाऊंगा, क्योंकि वह महाप्रतापी ठहरा है; घोड़ों समेत सवारों को उस ने समुद्र में डाल दिया है।।
- Revelation 15:3–4 प्रकाशितवाक्य 15:3–4और वे परमेश्वर के दास मूसा का गीत, और मेम्ने का गीत गा गाकर कहते थे, कि हे र्स्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर, तेरे कारर्य बड़े, और अद्भुत हैं, हे युग युग के राजा, तेरी चाल ठीक और सच्ची है। हे प्रभु, कौन तुझ से न डरेगा? और तेरे नाम की महिमा न करेगा? क्योंकि केवल तू ही पवित्रा है, और सारी जातियां आकर तेरे साम्हने दण्डवत् करेंगी, क्योंकि तेरे न्याय के काम प्रगट हो गए हैं।।
- Revelation 19:1–3 प्रकाशितवाक्य 19:1–3इस के बाद मैं ने स्वर्ग में मानो बड़ी भीड़ को ऊंचे शब्द से यह कहते सुना, कि हल्लिलूरयाह उद्धार, और महिमा, और सामर्थ हमारे परमेश्वर ही की है। क्योंकि उसके निर्णय सच्चे और ठीक हैं, इसलिये कि उस ने उस बड़ी वेश्या का जो अपने व्यभिचार से पृथ्वी को भ्रष्ट करती थी, न्याय किया, और उस से अपने दासों के लोहू का पलटा लिया है। फिर दूसरी बार उन्हों ने हल्लिलूरयाह कहा: और उसके जलने का धुआं युगानुयुग उठता रहेगा।
- Isaiah 12:1–6 यशायाह 12:1–6उस दिन तू कहेगा, हे यहोवा, मैं तेरा धन्यवाद करता हूं, क्योंकि यद्यिप तू मुझ पर क्रोधित हुआ था, परन्तु अब तेरा क्रोध शान्त हुआ, और तू ने मुझे शान्ति दी है।। परमेश्वर मेरा उद्धार है, मैं भरोसा रखूंगा और न थरथराऊंगा; क्योंकि प्रभु यहोवा मेरा बल और मेरे भजन का विषय है, और वह मेरा उद्धारकर्ता हो गया है।। तुम आनन्दपूर्वक उद्धार के सोतों से जल भरोगे। और उस दिन तुम कहोगे, यहोवा की स्तुति करो, उस से प्रार्थना करो; सब जातियों में उसके बड़े कामों का प्रचार करो, और कहो कि उसका नाम महान है।। यहोवा का भजन गाओ, क्योंकि उस ने प्रतापमय काम किए हैं, इसे सारी पृथ्वी पर प्रगट करो। हे सिरयोन में बसनेवाली तू जयजयकार कर और ऊंचे स्वर से गा, क्योंकि इस्राएल का पवित्रा तुझ में महान है।।
- Psalm 18:1 भजन संहिता 18:1हे परमेश्वर, हे मेरे बल, मैं तुझ से प्रेम करता हूं।
- Numbers 21:17 गिनती 21:17उस समय इस्त्राएल ने यह गीत गया, कि हे कूएं, उबल आ, उस कूएं के विषय में गाओ!
- Luke 1:46 लूका 1:46तब मरियम ने कहा, मेरा प्राण प्रभु की बड़ाई करता है।
- Exodus 15:21 निर्गमन 15:21और मरियम उनके साथ यह टेक गाती गई कि:- यहोवा का गीत गाओ, क्योंकि वह महाप्रतापी ठहरा है; घोड़ों समेत सवारों को उस ने समुद्र में डाल दिया है।।
- Luke 1:67–68 लूका 1:67–68और उसका पिता जकरयाह पवित्रा आत्मा से परिपूर्ण हो गया, और भविष्यद्ववाणी करने लगा। कि प्रभु इस्राएल का परमेश्वर धन्य हो, कि उस ने अपने लोगों पर दृष्टि की और उन का छुटकारा किया है।
- Isaiah 26:1 यशायाह 26:1उस समय यहूदा देश में यह गीत गाया जाएगा, हमारा एक दृढ़ नगर है; उद्धार का काम देने के लिये वह उसकी शहरपनाह और गढ़ को नियुक्त करता है।
- 2 Chronicles 20:27 2 इतिहास 20:27तब वे, अर्थात् यहूदा और यरूशलेम नगर के सब पुरूष और उनके आगे आगे यहोशापात, आनन्द के साथ यरूशलेम लौटे क्योंकि यहोवा ने उन्हें शत्रुओं पर आनन्दित किया था।
- Isaiah 25:1 यशायाह 25:1हे यहोवा, तू मेरा परमेश्वर है; मैं तुझे सराहूंगा, मैं तेरे नाम का धन्यवाद करूंगा; क्योंकि तू ने आश्चर्यकर्म किए हैं, तू ने प्राचीनकाल से पूरी सच्चाई के साथ युक्तियां की हैं।