Leviticus · chapter 15 · verse 18
Leviticus 15:18 in Hindi
और जब कोई पुरूष स्त्री से प्रसंग करे, तो वे दोनो जल से स्नान करें, और सांझ तक अशुद्ध रहें।।
Aur jab koee puroosh stree se prasang kare, to ve dono jal se snaan karem, aur saanjh tak ashuddh rahen..
Leviticus 15:18 in English
- King James Version (KJV)
- The woman also with whom man shall lie [with] seed of copulation, they shall [both] bathe [themselves] in water, and be unclean until the even.
- World English Bible (WEB)
- If a man lies with a woman and there is an emission of semen, they shall both bathe themselves in water, and be unclean until the evening.
- American Standard Version (ASV)
- The woman also with whom a man shall lie with seed of copulation, they shall both bathe themselves in water, and be unclean until the even.
- Bible in Basic English (BBE)
- And if a man has sex relations with a woman and his seed goes out from him, the two of them will have to be bathed in water and will be unclean till evening.
- Darby Translation (DBY)
- And a woman with whom a man lieth with seed of copulation — they shall bathe in water, and be unclean until the even.
- Webster's Bible (WBS)
- The woman also with whom man shall lie [with] seed of copulation, they shall [both] bathe [themselves] in water, and be unclean until the evening.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'And a woman with whom a man lieth with seed of copulation, they also have bathed with water, and been unclean till the evening.
Read in context
- 16फिर यदि किसी पुरूष का वीरर्य स्खलित हो जाए, तो वह अपने सारे शरीर को जल से धोए, और सांझ तक अशुद्ध रहे।
- 17और जिस किसी वस्त्रा वा चमड़े पर वह वीरर्य पड़े वह जल से धोया जाए, और सांझ तक अशुद्ध रहे।
- 18और जब कोई पुरूष स्त्री से प्रसंग करे, तो वे दोनो जल से स्नान करें, और सांझ तक अशुद्ध रहें।।
- 19फिर जब कोई स्त्री ऋतुमती रहे, तो वह सात दिन तक अशुद्ध ठहरी रहे, और जो कोई उसको छूए वह सांझ तक अशुद्ध रहे।
- 20और जब तक वह अशुद्ध रहे तब तक जिस जिस वस्तु पर वह लेटे, और जिस जिस वस्तु पर वह बैठे वे सब अशुद्ध ठहरें।
Cross references
- 1 Corinthians 6:18 1 कुरिन्थियों 6:18व्यभिचार से बचे रहो: जितने और पाप मनुष्य करता है, वे देह के बाहर हैं, परन्तु व्यभिचार करनेवाला अपनी ही देह के विरूद्ध पाप करता है।
- 1 Peter 2:11 1 पतरस 2:11हे प्रियों मैं तुम से बिनती करता हूं, कि तुम अपने आप को परदेशी और यात्री जानकर उस सांसारिक अभिलाषाओं से जो आत्मा से युद्ध करती हैं, बचे रहो।
- Ephesians 4:17–19 इफिसियों 4:17–19इसलिये मैं यह कहता हूं, और प्रभु में जताए देता हूं कि जैसे अन्यजातीय लोग अपने मन की अनर्थ की रीति पर चलते हैं, तुम अब से फिर ऐसे न चलो। क्योंकि उनकी बुद्धि अन्धेरी हो गई है और उस अज्ञानता के कारण जो उन में है और उनके मन की कठोरता के कारण वे परमेश्वर के जीवन से अलग किए हुए हैं। और वे सुन्न होकर, लुचपन में लग गए हैं, कि सब प्रकार के गन्दे काम लालसा से किया करें।
- Exodus 19:15 निर्गमन 19:15और उस ने लोगों से कहा, तीसरे दिन तक तैयार हो रहो; स्त्री के पास न जाना।
- 1 Thessalonians 4:3–5 1 थिस्सलुनीकियों 4:3–5क्योंकि परमेश्वर की इच्छा यह है, कि तुम पवित्रा बनो: अर्थात् व्यभिचार से बचे रहो। और तुम में से हर एक पवित्राता और आदर के साथ अपने पात्रा को प्राप्त करना जाने। और यह काम अभिलाषा से नहीं, और न उन जातियों की नाई, जो परमेश्वर को नहीं जानतीं।
- Psalm 51:5 भजन संहिता 51:5देख, मैं अधर्म के साथ उत्पन्न हुआ, और पाप के साथ अपनी माता के गर्भ में पड़ा।।
- 1 Samuel 21:4–5 1 शमूएल 21:4–5याजक ने दाऊद से कहा, मेरे पास साधारण रोटी तो कुछ नहीं है, केवल पवित्रा रोटी है; इतना हो कि वे जवान स्त्रियों से अलग रहे हों। दाऊद ने याजक को उत्तर देकर उस से कहा, सच है कि हम तीन दिन से स्त्रियों से अलग हैं; फिर जब मैं निकल आया, तब तो जवानों के बर्तन पवित्रा थे; यद्यपि यात्रा साधारण है तो आज उनके बर्तन अवश्य ही पवित्रा होंगे।
- Hebrews 13:4 इब्रानियों 13:4विवाह सब में आदर की बात समझी जाए, और बिछौना निष्कलंक रहे; क्योंकि परमेश्वर व्यभिचारियों, और परस्त्रीगामियों का न्याय करेगा।
- Leviticus 15:5 लैव्यव्यवस्था 15:5और जो कोई उसके बिछौने को छूए वह अपने वस्त्रों को धोकर जल से स्नान करे, और सांझ तक अशुद्ध ठहरा रहे।
- 2 Timothy 2:22 2 तीमुथियुस 2:22जवानी की अभिलाषाओं से भाग; और जो शुद्ध मन से प्रभु का नाम लेते हैं, उन के साथ धर्म, और विश्वास, और प्रेम, और मेल- मिलाप का पीछा कर।
- 1 Corinthians 6:12 1 कुरिन्थियों 6:12सब वस्तुएं मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब वस्तुएं लाभ की नहीं, सब वस्तुएं मेरे लिये उचित हैं, परन्तु मैं किसी बात के आधीन न हूंगा।
- Ephesians 5:3–11 इफिसियों 5:3–11और जैसा पवित्रा लागों के योग्य है, वैसा तु में व्यभिचार, और किसी प्रकार अशुद्ध काम, या लोभ की चर्चा तक न हो। और न निर्लज्जता, न मूढ़ता की बातचीत की, न ठट्ठे की, क्योंकि ये बातें सोहती नहीं, बरन धन्यवाद ही सुना जाएं। क्योंकि तुम यह जानते हो, कि किसी व्यभिचारी, या अशुद्ध जन, या लोभी मनुष्य की, जो मूरत पूजनेवाले के बराबर है, मसीह और परमेश्वर के राज्य में मीरास नहीं। कोई तुम्हें व्यर्थ बातों से धोखा न दे; क्योंकि इन ही कामों के कारण परमेश्वर का क्रोध आज्ञा ने माननेवालों पर भड़कता है। इसलिये तुम उन के सहभागी न हो। क्योंकि तुम तो पहले अन्धकार थे परन्तु अब प्रभु में ज्योति हो, सो ज्योति की सन्तान की नाई चलो। (क्योंकि ज्योंति का फल सब प्रकार की भलाई, और धार्मिकता, और सत्य है)। और यह परखो, कि प्रभु को क्या भाता है? और अन्धकार के निष्फल कामों में सहभागी न हो, बरन उन पर उलाहना दो।