Leviticus · chapter 16 · verse 13
Leviticus 16:13 in Hindi
उस धूप को यहोवा के सम्मुख आग में डाले, जिस से धूप का धुआं साक्षीपत्रा के ऊपर के प्रायश्चित्त के ढकने के ऊपर छा जाए, नहीं तो वह मर जाएगा;
Us dhoop ko yahovaa ke sammukh aag mem daale, jis se dhoop kaa dhuaam saaksheepatraa ke oopar ke praayashchitt ke dhakane ke oopar chhaa jaae, naheem to vah mar jaaegaa;
Leviticus 16:13 in English
- King James Version (KJV)
- And he shall put the incense upon the fire before the LORD, that the cloud of the incense may cover the mercy seat that [is] upon the testimony, that he die not:
- World English Bible (WEB)
- He shall put the incense on the fire before the LORD, that the cloud of the incense may cover the mercy seat that is on the covenant, so that he will not die.
- American Standard Version (ASV)
- and he shall put the incense upon the fire before Jehovah, that the cloud of the incense may cover the mercy-seat that is upon the testimony, that he die not:
- Bible in Basic English (BBE)
- And let him put the perfume on the fire before the Lord so that the ark may be covered with a cloud of the smoke of the perfume, in order that death may not overtake him.
- Darby Translation (DBY)
- And he shall put the incense upon the fire before Jehovah, that the cloud of the incense may cover the mercy-seat which is upon the testimony, that he die not.
- Webster's Bible (WBS)
- And he shall put the incense upon the fire before the LORD, that the cloud of the incense may cover the mercy-seat that [is] upon the testimony, that he may not die.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and he hath put the perfume on the fire before Jehovah, and the cloud of the perfume hath covered the mercy-seat which [is] on the testimony, and he dieth not.
Read in context
- 11और हारून उस पापबलि के बछड़े को जो उसी के लिये होगा समीप ले आए, और उसको बलिदान करके अपने और अपने घराने के लिये प्रायश्चित्त करे।
- 12और जो वेदी यहोवा के सम्मुख है उस पर के जलते हुए कोयलों से भरे हुए धूपदान को लेकर, और अपनी दोनों मुटि्ठयों को फूटे हुए सुगन्धित धूप से भरकर, बीचवाले पर्दे के भीतर ले आकर
- 13उस धूप को यहोवा के सम्मुख आग में डाले, जिस से धूप का धुआं साक्षीपत्रा के ऊपर के प्रायश्चित्त के ढकने के ऊपर छा जाए, नहीं तो वह मर जाएगा;
- 14तब वह बछड़े के लोहू में से कुछ लेकर पूरब की ओर प्रायश्चित्त के ढकने के ऊपर अपनी उंगली से छिड़के, और फिर उस लोहू में से कुछ उंगली के द्वारा उस ढकने के साम्हने भी सात बार छिड़क दे।
- 15फिर वह उस पापबलि के बकरे को जो साधारण जनता के लिये होगा बलिदान करके उसके लोहू को बीचवाले पर्दे के भीतर ले आए, और जिस प्रकार बछड़े के लोहू से उस ने किया था ठीक वैसा ही वह बकरे के लोहू से भी करे, अर्थात् उसको प्रायश्चित्त के ढकने के ऊपर और उसके साम्हने छिड़के।
Cross references
- Exodus 25:21 निर्गमन 25:21और प्रायश्चित्त के ढकने को सन्दूक के ऊपर लगवाना; और जो साक्षीपत्रा मैं तुझे दूंगा उसे सन्दूक के भीतर रखना।
- Exodus 30:7–8 निर्गमन 30:7–8और उसी वेदी पर हारून सुगन्धित धूप जलाया करे; प्रतिदिन भोर को जब वह दीपक को ठीक करे तब वह धूप को जलाए, तब गोधूलि के समय जब हारून दीपकों को जलाए तब धूप जलाया करे, यह धूप यहोवा के साम्हने तुम्हारी पीढ़ी पीढ़ी में नित्य जलाया जाए।
- 1 John 2:1–2 1 यूहन्ना 2:1–2हे मेरे बालको, मैं ये बातें तुम्हें इसलिये लिखता हूं, कि तुम पाप न करो; और यदि कोई पाप करे, तो पिता के पास हमारा एक सहायक है, अर्थात् धार्मिक यीशु मसीह। और वही हमारे पापों का प्रायश्चित्त है: और केवल हमारे ही नहीं, बरन सारे जगत के पापों का भी।
- Exodus 30:1 निर्गमन 30:1फिर धूप जलाने के लिये बबूल की लकड़ी की वेदी बनाना।
- Hebrews 9:24 इब्रानियों 9:24क्योंकि मसीह ने उस हाथ के बनाए हुए पवित्रा स्थान में जो सच्चे पवित्रा स्थान का नमूना है, प्रवेश नहीं किया, पर स्वर्ग ही में प्रवेश किया, ताकि हमारे लिये अब परमेश्वर के साम्हने दिखाई दे।
- Exodus 28:43 निर्गमन 28:43और जब जब हारून वा उसके पुत्रा मिलापवाले तम्बू में प्रवेश करें, वा पवित्रा स्थान में सेवा टहल करने को वेदी के पास जाएं तब तब वे उन जांघियों को पहिने रहें, न हो कि वे पापी ठहरें और मर जाएं। यह हारून के लिये और उसके बाद उसके वंश के लिये भी सदा की विधि ठहरें।।
- Hebrews 4:14–16 इब्रानियों 4:14–16सो जब हमारा ऐसा बड़ा महायाजक है, जो स्वर्गों से होकर गया है, अर्थात् परमेश्वर का पुत्रा यीशु; तो आओ, हम अपने अंगीकार को दृढ़ता से थामें रहे। क्योंकि हमारा ऐसा महायाजक नहीं, जो हमारी निर्बलताओं में हमारे साथ दुखी न हो सके; बरन वह सब बातों में हमारी नाई परखा तो गया, तौभी निष्पाप निकला। इसलिये आओ, हम अनुग्रह के सिंहासन के निकट हियाव बान्धकर चलें, कि हम पर दया हो, और वह अनुग्रह पाएं, जो आवश्यकता के समय हमारी सहायता करे।।
- Numbers 16:18 गिनती 16:18सो उन्हों ने अपना अपना धूपदान लेकर और उन में आग रखकर उन पर धूप डाला; और मूसा और हारून के साथ मिलापवाले तम्बू के द्वार पर खड़े हुए।
- Numbers 16:7 गिनती 16:7और कल उन में आग रखकर यहोवा के साम्हने धूप देना, तब जिसको यहोवा चुन ले वही पवित्रा ठहरेगा। हे लेवियों, तुम भी बड़ी बड़ी बातें करते हो, अब बस करो।
- Leviticus 22:9 लैव्यव्यवस्था 22:9इसलिये याजक लोग मेरी सौपी हुई वस्तुओं की रक्षा करें, ऐसा न हो कि वे उनको अपवित्रा करके पाप का भार उठाएं, और इसके कारण मर भी जाएं; मैं उनका पवित्रा करनेवाला यहोवा हूं।
- Hebrews 7:25 इब्रानियों 7:25इसी लिये जो उसके द्वारा परमेश्वर के पास आते हैं, वह उन का पूरा पूरा उद्धार कर सकता है, क्योंकि वह उन के लिये बिनती करने को सर्वदा जीवित है।।
- Numbers 16:46 गिनती 16:46और मूसा ने हारून से कहा, धूपदान को लेकर उस में वेदी पर से आग रखकर उस पर धूप डाल, मण्डली के पास फुरती से जाकर उसके लिये प्रायश्चित्त कर; क्योंकि यहोवा का कोप अत्यन्त भड़का है, और मरी फैलने लगी है।