Exodus · chapter 30 · verse 7
Exodus 30:7 in Hindi
और उसी वेदी पर हारून सुगन्धित धूप जलाया करे; प्रतिदिन भोर को जब वह दीपक को ठीक करे तब वह धूप को जलाए,
Aur usee vedee par haaroon sugandhit dhoop jalaayaa kare; pratidin bhor ko jab vah deepak ko theek kare tab vah dhoop ko jalaae,
Exodus 30:7 in English
- King James Version (KJV)
- And Aaron shall burn thereon sweet incense every morning: when he dresseth the lamps, he shall burn incense upon it.
- World English Bible (WEB)
- Aaron shall burn incense of sweet spices on it every morning. When he tends the lamps, he shall burn it.
- American Standard Version (ASV)
- And Aaron shall burn thereon incense of sweet spices: every morning, when he dresseth the lamps, he shall burn it.
- Bible in Basic English (BBE)
- And on this altar sweet spices are to be burned by Aaron every morning when he sees to the lights.
- Darby Translation (DBY)
- And Aaron shall burn thereon fragrant incense: every morning, when he dresseth the lamps, he shall burn the incense.
- Webster's Bible (WBS)
- And Aaron shall burn upon it sweet incense every morning: when he dresseth the lamps, he shall burn incense upon it.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'And Aaron hath made perfume on it, perfume of spices, morning by morning; in his making the lamps right he doth perfume it,
Read in context
- 5और डण्डों को बबूल की लकड़ी के बनाकर उन को सोने से मढ़ना।
- 6और तू उसको उस पर्दे के आगे रखना जो साक्षीपत्र के सन्दूक के साम्हने है, अर्थात प्रायश्चित्त वाले ढकने के आगे जो साक्षीपत्र के ऊपर है, वहीं मैं तुझ से मिला करूंगा।
- 7और उसी वेदी पर हारून सुगन्धित धूप जलाया करे; प्रतिदिन भोर को जब वह दीपक को ठीक करे तब वह धूप को जलाए,
- 8तब गोधूलि के समय जब हारून दीपकों को जलाए तब धूप जलाया करे, यह धूप यहोवा के साम्हने तुम्हारी पीढ़ी पीढ़ी में नित्य जलाया जाए।
- 9और उस वेदी पर तुम और प्रकार का धूप न जलाना, और न उस पर होमबलि और न अन्नबलि चढ़ाना; और न इस पर अर्घ देना।
Cross references
- 1 Samuel 2:28 1 शमूएल 2:28और क्या मैं ने उसे इस्राएल के सब गोत्रों में से इसलिये चुन नहीं लिया था, कि मेरा याजक होकर मेरी वेदी के ऊपर चढ़ावे चढ़ाए, और धूप जलाए, और मेरे साम्हने एपोद पहिना करे? और क्या मैं ने तेरे मूलपुरूष के घराने को इस्राएलियों के कुल हव्य न दिए थे?
- Exodus 27:20–21 निर्गमन 27:20–21फिर तू इस्त्राएलियों को आज्ञा देना, कि मेरे पास दीवट के लिये कूट के निकाला हुआ जलपाई का निर्मल तेल ले आना, जिस से दीपक नित्य जलता रहे। मिलाप के तम्बू में, उस बीचवाले पर्दे से बाहर जो साक्षीपत्रा के आगे होगा, हारून और उसके पुत्रा दीवट सांझ से भोर तक यहोवा के साम्हने सजा कर रखें। यह विधि इस्त्राएलियों की पीढ़ियों के लिये सदैव बनी रहेगी।।
- 1 Chronicles 23:13 1 इतिहास 23:13हारून तो इसलिये अलग किया गया, कि वह और उसके सन्तान सदा परमपवित्रा वस्तुओं को पवित्रा ठहराएं, और सदा यहोवा के सम्मुख धूप जलाया करें और उसकी सेवा टहल करें, और उसके नाम से आशीर्वाद दिया करें।
- Luke 1:9 लूका 1:9तो याजकों की रीति के अनुसार उसके नाम पर चिट्ठी निकली, कि प्रभु के मन्दिर में जाकर धूप जलाए।
- Exodus 30:34 निर्गमन 30:34फिर यहोवा ने मूसा से कहा, बोल, नखी और कुन्दरू, ये सुगन्ध द्रव्य निर्मल लोबान समेत ले लेना, ये सब एक तौल के हों,
- Acts 6:4 प्रेरितों के काम 6:4परन्तु हम तो प्रार्थना में और वचन की सेवा में लगे रहेंगे।
- 1 Samuel 3:3 1 शमूएल 3:3और परमेश्वर का दीपक अब तक बुझा नहीं था, और शमूएल यहेवा के मन्दिर में जंहा परमेश्वर का सन्दूक था लेटा था;