Leviticus · chapter 23 · verse 13
Leviticus 23:13 in Hindi
और उसके साथ का अन्नबलि एपा के दो दसवें अंश तेल से सने हुए मैदे का हो वह सुखदायक सुगन्ध के लिये यहोवा का हव्य हो; और उसके साथ का अर्घ हीन भर की चौथाई दाखमधु हो।
Aur usake saath kaa annabali epaa ke do dasavem ansh tel se sane hue maide kaa ho vah sukhadaayak sugandh ke liye yahovaa kaa havy ho; aur usake saath kaa argh heen bhar kee chauthaaee daakhamadhu ho.
Leviticus 23:13 in English
- King James Version (KJV)
- And the meat offering thereof [shall be] two tenth deals of fine flour mingled with oil, an offering made by fire unto the LORD [for] a sweet savour: and the drink offering thereof [shall be] of wine, the fourth [part] of an hin.
- World English Bible (WEB)
- The meal offering with it shall be two tenths of an ephah of fine flour mixed with oil, an offering made by fire to the LORD for a pleasant aroma; and the drink offering with it shall be of wine, the fourth part of a hin.
- American Standard Version (ASV)
- And the meal-offering thereof shall be two tenth parts [of an ephah] of fine flour mingled with oil, an offering made by fire unto Jehovah for a sweet savor; and the drink-offering thereof shall be of wine, the fourth part of a hin.
- Bible in Basic English (BBE)
- And let the meal offering with it be two tenth parts of an ephah of the best meal mixed with oil, an offering made by fire to the Lord for a sweet smell; and the drink offering with it is to be of wine, the fourth part of a hin.
- Darby Translation (DBY)
- and the oblation thereof: two tenths of fine flour mingled with oil, an offering by fire to Jehovah for a sweet odour; and the drink-offering thereof, of wine, a fourth part of a hin.
- Webster's Bible (WBS)
- And the meat-offering thereof [shall be] two tenth-parts of fine flour mingled with oil, an offering made by fire to the LORD [for] a sweet savor: and the drink-offering thereof [shall be] of wine, the fourth [part] of a hin.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and its present two tenth deals of flour mixed with oil, a fire-offering to Jehovah, a sweet fragrance, and its drink-offering, wine, a fourth of the hin.
Read in context
- 11और वह उस पूले को यहोवा के साम्हने हिलाए, कि वह तुम्हारे निमित्त ग्रहण किया जाए; वह उसे विश्रामदिन के दूसरे दिन हिलाए।
- 12और जिस दिन तुम पूले को हिलवाओ उसी दिन एक वर्ष का निर्दोष भेड़ का बच्चा यहोवा के लिये होमबलि चढ़ाना।
- 13और उसके साथ का अन्नबलि एपा के दो दसवें अंश तेल से सने हुए मैदे का हो वह सुखदायक सुगन्ध के लिये यहोवा का हव्य हो; और उसके साथ का अर्घ हीन भर की चौथाई दाखमधु हो।
- 14और जब तक तुम इस चढ़ावे को अपने परमेश्वर के पास न ले जाओ, उस दिन तक नये खेत में से न तो रोटी खाना और न भुना हुआ अन्न और न हरी बालें; यह तुम्हारी पीढ़ी पीढ़ी में तुम्हारे सारे घरानों में सदा की विधि ठहरे॥
- 15फिर उस विश्रामदिन के दूसरे दिन से, अर्थात जिस दिन तुम हिलाई जाने वाली भेंट के पूले को लाओगे, उस दिन से पूरे सात विश्रामदिन गिन लेना;
Cross references
- Leviticus 2:14–16 लैव्यव्यवस्था 2:14–16और यदि तू यहोवा के लिये पहिली उपज का अन्नबलि चढ़ाए, तो अपनी पहिली उपज के अन्नबलि के लिये आग से झुलसाई हुई हरी हरी बालें, अर्थात् हरी हरी बालों को मींजके निकाल लेना, तब अन्न को चढ़ाना। और उस में तेल डालना, और उसके ऊपर लोबान रखना; तब वह अन्नबलि हो जाएगा। और याजक सींजकर निकाले हुए अन्न को, और तेल को, और सारे लोबान को स्मरण दिलानेवाला भाग करके जला दे; वह यहोवा के लिये हवन ठहरे।।
- Leviticus 6:20 लैव्यव्यवस्था 6:20जिस दिन हारून का अभिषेक हो उस दिन वह अपने पुत्रों के साथ यहोवा को यह चढ़ावा चढ़ाए; अर्थात् एपा का दसवां भाग मैदा नित्य अन्नबलि में चढ़ाए, उस में से आधा भोर को और आधा सन्ध्या के समय चढ़ाए।
- Joel 1:9 योएल 1:9यहोवा के भवन में न तो अन्नबलि और न अर्ध आता है। उसके टहलुए जो याजक हैं, वे विलाप कर रहे हैं।
- Exodus 30:9 निर्गमन 30:9और उस वेदी पर तुम और प्रकार का धूप न जलाना, और न उस पर होमबलि और न अन्नबलि चढ़ाना; और न इस पर अर्घ देना।
- Ezekiel 46:14 यहेजकेल 46:14और प्रति भोर को उसके साथ एक अन्नबलि तैयार करना, अर्थात् एपा का छठवां अंश और मैदा में मिलाने के लिये हीन भर तेल की तिहाई यहोवा के लिये सदा का अन्नबलि नित्य विधि के अनुसार चढ़ाया जाए।
- Numbers 28:10 गिनती 28:10नित्य होमबलि और उसके अर्घ के अलावा प्रत्येक विश्रामदिन का यही होमबलि ठहरा है।।
- Ezekiel 45:24 यहेजकेल 45:24और हर एक बछड़े और मेढ़े के साथ वह एपा भर अन्नबलि, और एपा पीछे हीन भर तेल तैयार करे।
- Numbers 15:3–12 गिनती 15:3–12और यहोवा के लिये क्या होमबलि, क्या मेलबलि, कोई हव्य चढ़ावो, चाहे वह विशेष मन्नत पूरी करने का हो चाहे स्वेच्छाबलि का हो, चाहे तुम्हारे नियत समयों में का हो, या वह चाहे गाय- बैल चाहे भेड़- बकरियों में का हो, जिस से यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्ध हो; तब उस होमबलि वा मेलबलि के संग भेड़ के बच्चे पीछे यहोवा के लिये चौथाई हिन तेल से सना हुआ एपा का दसवां अंश मैदा अन्नबलि करके चढ़ाना, और चौथाई हिन दाखमधु अर्घ करके देना। और मेढ़े पीछे तिहाई हिन तेल से सना हुआ एपा का दो दसवां अंश मैदा अन्नबलि करके चढ़ाना; और उसका अर्घ यहोवा को सुखदायक सुगन्ध देनेवाला तिहाई दिन दाखमधु देना। और जब तू यहोवा को होमबलि वा किसी विशेष मन्नत पूरी करने के लिये बलि वा मेलबलि करके बछड़ा चढ़ाए, तब बछड़े का चढ़ानेवाला उसके संग आध हिन तेल से सना हुआ एपा का तीन दसवां अंश मैदा अन्नबलि करके चढ़ाए। और उसका अर्घ आध हिन दाखमधु चढ़ाए, वह यहोवा को सुखदायक सुगन्ध देनेवाला हव्य होगा। एक एक बछड़े, वा मेढ़े, वा भेड़ के बच्चे, वा बकरी के बच्चे के साथ इसी रीति चढ़ावा चढ़ाया जाए। तुम्हारे बलिपशुओं की जितनी गिनती हो, उसी गिनती के अनुसार एक एक के साथ ऐसा ही किया करना।
- Exodus 29:40–41 निर्गमन 29:40–41और एक भेड़ के बच्चे के संग हीन की चौथाई कूटके निकाले हुए तेल से सना हुआ एपा का दसवां भाग मैदा, और अर्घ के लिये ही की चौथाई दाखमधु देना। और दूसरे भेड़ के बच्चे को गोधूलि के समय चढ़ाना, और उसके साथ भोर की रीति अनुसार अन्नबलि और अर्घ दोनों देना, जिस से वह सुखदायक सुगन्ध और यहोवा के लिये हवन ठहरे।
- Leviticus 14:10 लैव्यव्यवस्था 14:10और आठवें दिन वह दो निर्दोष भेड़ के बच्चे, और अन्नबलि के लिये तेल से सना हुआ एपा का तीन दहाई अंश मैदा, और लोज भर तेल लाए।
- Joel 2:14 योएल 2:14क्या जाने वह फिरकर पछताए और ऐसी आशीष दे जिस से तुम्हारे परमेश्वर यहोवा का अन्नबलि और अर्ध दिया जाए।।
- Ezekiel 4:11 यहेजकेल 4:11पानी भी तू मापकर पिया करना, अर्थात् प्रति दिन हीन का छठवां अंश पीना; और उसको समय समय पर पीना।
Original words (Hebrew)
- offering · H4503מִנְחָה minchâh
- two · H8147שְׁנַיִם shᵉnayim
- deals · H6241עִשָּׂרוֹן ʻissârôwn
- flour · H5560סֹלֶת çôleth
- mingled · H1101בָּלַל bâlal
- oil · H8081שֶׁמֶן shemen
- fire · H801אִשָּׁה ʼishshâh
- sweet · H5207נִיחוֹחַ nîychôwach
- savour · H7381רֵיחַ rêyach
- offering · H5262נֶסֶךְ neçek
- wine · H3196יַיִן yayin
- fourth · H7243רְבִיעִי rᵉbîyʻîy
- hin · H1969הִין hîyn