Leviticus · chapter 24 · verse 14
Leviticus 24:14 in Hindi
तुम लोग उस शाप देने वाले को छावनी से बाहर लिवा ले जाओ; और जितनों ने वह निन्दा सुनी हो वे सब अपने अपने हाथ उसके सिर पर टेकें, तब सारी मण्डली के लोग उसको पत्थरवाह करें।
Tum log us shaap dene vaale ko chhaavanee se baahar livaa le jaao; aur jitanom ne vah nindaa sunee ho ve sab apane apane haath usake sir par tekem, tab saaree mandalee ke log usako pattharavaah karen.
Leviticus 24:14 in English
- King James Version (KJV)
- Bring forth him that hath cursed without the camp; and let all that heard [him] lay their hands upon his head, and let all the congregation stone him.
- World English Bible (WEB)
- “Bring him who cursed out of the camp; and let all who heard him lay their hands on his head, and let all the congregation stone him.
- American Standard Version (ASV)
- Bring forth him that hath cursed without the camp; and let all that heard him lay their hands upon his head, and let all the congregation stone him.
- Bible in Basic English (BBE)
- Take the curser outside the tent-circle; and let all in whose hearing the words were said put their hands on his head, and let him be stoned by all the people.
- Darby Translation (DBY)
- Lead the reviler outside the camp; and all that heard [him] shall lay their hands upon his head, and the whole assembly shall stone him.
- Webster's Bible (WBS)
- Bring forth him that hath cursed without the camp; and let all that heard [him] lay their hands upon his head, and let all the congregation stone him.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'Bring out the reviler unto the outside of the camp; and all those hearing have laid their hands on his head, and all the company have stoned him.
Read in context
- 12उन्हों ने उसको हवालात में बन्द किया, जिस से यहोवा की आज्ञा से इस बात पर विचार किया जाए।।
- 13तब यहोवा ने मूसा से कहा,
- 14तुम लोग उस शाप देने वाले को छावनी से बाहर लिवा ले जाओ; और जितनों ने वह निन्दा सुनी हो वे सब अपने अपने हाथ उसके सिर पर टेकें, तब सारी मण्डली के लोग उसको पत्थरवाह करें।
- 15और तू इस्त्राएलियों से कह, कि कोई क्यों न हो जो अपने परमेश्वर को शाप दे उसे अपने पाप का भार उठाना पड़ेगा।
- 16यहोवा के नाम की निन्दा करनेवाला निश्चय मार डाला जाए; सारी मण्डली के लोग निश्चय उसको पत्थरवाह करें; चाहे देशी हो चाहे परदेशी, यदि कोई उस नाम की निन्दा करें तो वह मार डाला जाए।
Cross references
- Deuteronomy 17:7 व्यवस्थाविवरण 17:7उसके मार डालने के लिये सब से पहिले साक्षियों के हाथ, और उनके बाद और सब लोगों के हाथ उस पर उठें। इसी रीति से ऐसी बुराई को अपने मध्य से दूर करना।।
- Deuteronomy 21:21 व्यवस्थाविवरण 21:21तब उस नगर के सब पुरूष उसको पत्थरवाह करके मार डाले, यों तू अपने मध्य में से ऐसी बुराई को दूर करना, तब सारे इस्राएली सुनकर भय खाएंगे।
- Leviticus 20:27 लैव्यव्यवस्था 20:27यदि कोई पुरूष वा स्त्री ओझाई वा भूत की साधना करे, तो वह निश्चय मार डाला जाए; ऐसों का पत्थरवाह किया जाए, उनका खून उन्हीं के सिर पर पड़ेगा।।
- John 10:31–33 यूहन्ना 10:31–33यहूदियों ने उसे पत्थरवाह करते को फिर पत्थर उठाए। इस पर यीशु ने उन से कहा, कि मैं ने तुम्हें अपने पिता की ओर से बहुत से भले काम दिखाए हैं, उन में से किस काम के लिये तुम मुझे पत्थरवाह करते हो? यहूदियों ने उस को उत्तर दिया, कि भले काम के लिये हम तुझे पत्थरवाह नहीं करते, परन्तु परमेश्वर की निन्दा के कारण और इसलिये कि तू मनुष्य होकर अपने आप को परमेश्वर बनाता है।
- Acts 7:58–59 प्रेरितों के काम 7:58–59और उसे नगर के बाहर निकालकर पत्थरवाह करने लगे, और गवाहों ने अपने कपड़े उतार रखे। और वे स्तिुफनुस को पत्थरवाह करते रहे, और वह यह कहकर प्रार्थना करता रहा; कि हे प्रभु यीशु, मेरी आत्मा को ग्रहण कर।
- Leviticus 20:2 लैव्यव्यवस्था 20:2इस्त्राएलियों से कह, कि इस्त्राएलियों में से, वा इस्त्राएलियों के बीच रहनेवाले परदेशियों में से, कोई क्यों न हो जो अपनी कोई सन्तान मोलेक को बलिदान करे वह निश्चय मार डाला जाए; और जनता उसको पत्थरवाह करे।
- John 8:59 यूहन्ना 8:59तब उन्हों ने उसे मारने के लिये पत्थर उठाए, परन्तु यीशु छिपकर मन्दिर से निकल गया।।
- Leviticus 13:46 लैव्यव्यवस्था 13:46जितने दिन तक वह व्याधि उस में रहे उतने दिन तक वह तो अशुद्ध रहेगा; और वह अशुद्ध ठहरा रहे; इसलिये वह अकेला रहा करे, उसका निवास स्थान छावनी के बाहर हो।।
- Joshua 7:25 यहोशू 7:25तब यहोशू ने उस से कहा, तू ने हमें क्यों कष्ट दिया है? आज के दिन यहोवा तुझी को कष्ट देगा। तब सब इस्राएलियों ने उसको पत्थरवाह किया; और उनको आग में डालकर जलाया, और उनके ऊपर पत्थर डाल दिए।
- Numbers 15:35–36 गिनती 15:35–36तब यहोवा ने मूसा से कहा, वह मनुष्य निश्चय मार डाला जाए; सारी मण्डली के लोग छावनी के बाहर उस पर पत्थरवाह करें। सो जैसा यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी उसी के अनुसार सारी मण्डली के लोगों ने उसको छावनी से बाहर ले जाकर पत्थरवाह किया, और वह मर गया।
- Deuteronomy 13:9–10 व्यवस्थाविवरण 13:9–10उसको अवश्य घात करना; उसके घात करने में पहिले तेरा हाथ उठे, पीछे सब लोगों के हाथ उठे। उस पर ऐसा पत्थरवाह करना कि वह मर जाए, क्योंकि उस ने तुझ को तेरे उस परमेश्वर यहोवा से, जो तुझ को दासत्व के घर अर्थात् मि देश से निकाल लाया है, बहकाने का यत्न किया है।
- Deuteronomy 22:21 व्यवस्थाविवरण 22:21तो वे उस कन्या को उसके पिता के घर के द्वार पर ले जाएं, और उस नगर के पुरूष उसको पत्थरवाह करके मार डालें; उस ने तो अपने पिता के घर में वेश्या का काम करके बुराई की है; यों तू अपने मध्य में से ऐसी बुराई को दूर करना।।