Leviticus · chapter 26 · verse 29
Leviticus 26:29 in Hindi
और तुम को अपने बेटों और बेटियों का मांस खाना पड़ेगा।
Aur tum ko apane betom aur betiyom kaa maans khaanaa padegaa.
Leviticus 26:29 in English
- King James Version (KJV)
- And ye shall eat the flesh of your sons, and the flesh of your daughters shall ye eat.
- World English Bible (WEB)
- You will eat the flesh of your sons, and you will eat the flesh of your daughters.
- American Standard Version (ASV)
- And ye shall eat the flesh of your sons, and the flesh of your daughters shall ye eat.
- Bible in Basic English (BBE)
- Then you will take the flesh of your sons and the flesh of your daughters for food;
- Darby Translation (DBY)
- And ye shall eat the flesh of your sons, and the flesh of your daughters shall ye eat.
- Webster's Bible (WBS)
- And ye shall eat the flesh of your sons, and the flesh of your daughters shall ye eat.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'And ye have eaten the flesh of your sons; even flesh of your daughters ye do eat.
Read in context
- 27फिर यदि तुम इसके उपरान्त भी मेरी न सुनोगे, और मेरे विरूद्ध चलते ही रहोगे,
- 28तो मैं अपने न्याय में तुम्हारे विरूद्ध चलूंगा, और तुम्हारे पापों के कारण तुम को सातगुणी ताड़ना और भी दूंगा।
- 29और तुम को अपने बेटों और बेटियों का मांस खाना पड़ेगा।
- 30और मैं तुम्हारे पूजा के ऊंचे स्थानों को ढा दूंगा, और तुम्हारे सूर्य की प्रतिमाएं तोड़ डालूंगा, और तुम्हारी लोथों को तुम्हारी तोड़ी हुई मूरतों पर फूंक दूंगा; और मेरी आत्मा को तुम से घृणा हो जाएगी।
- 31और मैं तुम्हारे नगरों को उजाड़ दूंगा, और तुम्हारे पवित्रा स्थानों को उजाड़ दूंगा, और तुम्हारा सुखदायक सुगन्ध ग्रहण न करूंगा।
Cross references
- Deuteronomy 28:53–57 व्यवस्थाविवरण 28:53–57तब घिर जाने और उस सकेती के समय जिस में तेरे शत्रु तुझ को डालेंगे, तू अपने निज जन्माए बेटे- बेटियों का मांस जिन्हें तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ को देगा खाएगा। और तुझ में जो पुरूष कोमल और अति सुकुमार हो वह भी अपने भाई, और अपनी प्राणप्यारी, और अपने बचे हुए बालकों को क्रूर दृष्टि से देखेगा; और वह उन में से किसी को भी अपने बालकों के मांस में से जो वह आप खाएगा कुछ न देगा, क्योंकि घिर जाने और उस सकेती में, जिस में तेरे शत्रु तेरे सारे फाटकों के भीतर तुझे घेर डालेंगे, उसके पास कुछ न रहेगा। और तुझ में जो स्त्री यहां तक कोमल और सुकुमार हो कि सुकुमारपन के और कोमलता के मारे भूमि पर पांव धरते भी डरती हो, वह भी अपने प्राणप्रिय पति, और बेटे, और बेटी को, अपनी खेरी, वरन अपने जने हुए बच्चों को क्रूर दृष्टि से देखेगी, क्योंकि घिर जाने और सकेती के समय जिस में तेरे शत्रु तुझे तेरे फाटकों के भीतर घेरकर रखेंगे, वह सब वस्तुओं की घटी के मारे उन्हें छिप के खाएगी।
- Lamentations 4:10 विलापगीत 4:10दयालु स्त्रियों ने अपने ही हाथों से अपने बच्चों को पकाया है; मेरे लोगों के विनाश के समय वे ही उनका आहार बन गए।
- Matthew 24:19 मत्ती 24:19उन दिनों में जो गर्भवती और दूध पिलाती होंगी, उन के लिये हाय, हाय।
- Ezekiel 5:10 यहेजकेल 5:10सो तेरे बीच लड़केबाले अपने अपने बाप का, और बाप अपने अपने लड़केबालों का मांस खाएंगे; और मैं तुझ को दण्ड दूंगा,
- 2 Kings 6:28–29 2 राजा 6:28–29फिर राजा ने उस से पूछा, तुझे क्या हुआ? उस ने उत्तर दिया, इस स्त्री ने मुझ से कहा था, मुझे अपना बेटा दे, कि हम आज उसे खा लें, फिर कल मैं अपना बेटा दूंगी, और हम उसे भी खाएंगी। तब मेरे बेटे को पकाकर हम ने खा लिया, फिर दूसरे दिन जब मैं ने इस से कहा कि अपना बेटा दे कि हम उसे खा लें, तब इस ने अपने बेटे को छिपा रखा।
- Jeremiah 19:9 यिर्मयाह 19:9और घिर जाने और उस सकेती के समय जिस में उनके प्राण के शत्रु उन्हें डाल देंगे, मैं उनके बेटे-बेटियों का मांस उन्हें खिलाऊंगा और एक दूसरे का भी मांस खिलाऊंगा।
- Luke 23:29 लूका 23:29क्योंकि देखो, वे दिन आते हैं, जिन में कहेंगे, धन्य हैं वे जो बांझ हैं, और वे गर्भ जो न जने और वे स्तन जिन्हों ने दूध न पिलाया।
- Lamentations 2:20 विलापगीत 2:20हे यहोवा दृष्टि कर, और ध्यान से देख कि तू ने यह सब दु:ख किस को दिया है? क्या स्त्रियां अपना फल अर्थात् अपनी गोद के बच्चों को खा डालें? हे प्रभु, क्या याजक और भविष्यद्वक्ता तेरे पवित्रास्थान में घात किए जएं?