Luke · chapter 1 · verse 2
Luke 1:2 in Hindi
जैसा कि उन्हों ने जो पहिले ही से इन बातों के देखनेवाले और वचन के सेवक थे हम तक पहुंचाया।
Jaisaa ki unhom ne jo pahile hee se in baatom ke dekhanevaale aur vachan ke sevak the ham tak pahunchaayaa.
Luke 1:2 in English
- King James Version (KJV)
- Even as they delivered them unto us, which from the beginning were eyewitnesses, and ministers of the word;
- World English Bible (WEB)
- even as those who from the beginning were eyewitnesses and servants of the word delivered them to us,
- American Standard Version (ASV)
- even as they delivered them unto us, who from the beginning were eyewitnesses and ministers of the word,
- Bible in Basic English (BBE)
- As they were handed down to us by those who saw them from the first and were preachers of the word,
- Darby Translation (DBY)
- as those who from the beginning were eye-witnesses of and attendants on the Word have delivered them to us,
- Webster's Bible (WBS)
- Even as they delivered them to us, who from the beginning were eye-witnesses, and ministers of the word;
- Young's Literal Translation (YLT)
- as they did deliver to us, who from the beginning became eye-witnesses, and officers of the Word, —
Read in context
- 1इसलिये कि बहुतों ने उन बातों को जो हमारे बीच में होती हैं इतिहास लिखने में हाथ लगाया है।
- 2जैसा कि उन्हों ने जो पहिले ही से इन बातों के देखनेवाले और वचन के सेवक थे हम तक पहुंचाया।
- 3इसलिये हे श्रीमान थियुफिलुस मुझे भी यह उचित मालूम हुआ कि उन सब बातों का सम्पूर्ण हाल आरम्भ से ठीक ठीक जांच करके उन्हें तेरे लिये क्रमानुसार लिखूं।
- 4कि तू यह जान ले, कि ये बातें जिनकी तू ने शिक्षा पाई है, कैसी अटल हैं।।
Cross references
- John 15:27 यूहन्ना 15:27और तुम भी गवाह हो क्योंकि तुम आरम्भ से मेरे साथ रहे हो।।
- Acts 26:16 प्रेरितों के काम 26:16परन्तु तू उठ, अपने पांवों पर खड़ा हो; क्योंकि मैं ने तुझे इसलिये दर्शन दिया है, कि तुझे उन बातों पर भी सेवक और गवाह ठहराऊं, जो तू ने देखी हैं, और उन का भी जिन के लिये मैं तुझे दर्शन दूंगा।
- Hebrews 2:3 इब्रानियों 2:3तो हम लोग ऐसे बड़े उद्धार से निश्चिन्त रह कर क्योंकर बच सकते हैं? जिस की चर्चा पहिले पहिल प्रभु के द्वारा हुई, और सुनने वालों के द्वारा हमें निश्चय हुआ।
- 2 Peter 1:16 2 पतरस 1:16क्योंकि जब हम ने तुम्हें अपने प्रभु यीशु मसीह की सामर्थ का, और आगमन का समाचार दिया था तो वह चतुराई से गढ़ी हुई कहानियों का अनुकरण नहीं किया था बरन हम ने आप ही उसके प्रताप को देखा था।
- 1 John 1:1–3 1 यूहन्ना 1:1–3उस जीवन के वचन के विषय में जो आदि से था, जिसे हम ने सुना, और जिसे अपनी आंखों से देखा, वरन जिसे हम ने ध्यान से देखा; और हाथों से छूआ। (यह जीवन प्रगट हुआ, और हम ने उसे देखा, और उस की गवाही देते हैं, और तुम्हें उस अनन्त जीवन का समाचार देते हैं, जो पिता के साथ था, और हम पर प्रगट हुआ)। जो कुछ हम ने देखा और सुना है उसका समाचार तुम्हें भी देते हैं, इसलिये कि तुम भी हमारे साथ सहभागी हो; और हमारी यह सहभागिता पिता के साथ, और उसके पुत्रा यीशु मसीह के साथ है।
- Acts 1:21–22 प्रेरितों के काम 1:21–22इसलिये जितने दिन तक प्रभु यीशु हमारे साथ आता जाता रहा, अर्थात यूहन्ना के बपतिस्मा से लेकर उसके हमारे पास से उठाए जाने तक, जो लोग बराबर हमारे साथ रहे। उचित है कि उन में से एक व्यक्ति हमारे साथ उसके जी उठने का गवाह हो जाए।
- Acts 1:3 प्रेरितों के काम 1:3और उस ने दु:ख उठाने के बाद बहुत से पड़े प्रमाणों से अपने आप को उन्हें जीवित दिखाया, और चालीस दिन तक वह उन्हें दिखाई देता रहा: और परमेश्वर के राज्य की बातें करता रहा।
- Acts 10:39–41 प्रेरितों के काम 10:39–41और हम उन सब कामों के गवाह हैं; जो उस ने यहूदिया के देश और यरूशलेम में भी किए, और उन्होंने उसे काठ पर लटकाकर मार डाला। उस को परमेश्वर ने तीसरे दिन जिलाया, और प्रगट भी कर दिया है। सब लोगों को नहीं वरन उन गवाहों को जिन्हें परमेश्वर ने पहिले से चुन लिया था, अर्थात हम को जिन्हों ने उसके मरे हुओं में से जी उठने के बाद उसके साथ खाया पीया।
- Mark 1:1 मरकुस 1:1परमेश्वर के पुत्रा यीशु मसीह के सुसमाचार का आरम्भ।
- 1 Peter 5:1 1 पतरस 5:1तुम में जो प्राचीन हैं, मैं उन की नाईं प्राचीन और मसीह के दुखों का गवाह और प्रगट होनेवाली महिमा में सहभागी होकर उन्हें यह समझाता हूं।
- Colossians 1:23–25 कुलुस्सियों 1:23–25यदि तुम विश्वास की नेव पर दृढ़ बने रहो, और उस सुसमाचार की आशा को जिसे तुम ने सुना है न छोड़ो, जिस का प्रचार आकाश के नीचे की सारी सृष्टि में किया गया; और जिस का मैं पौलुस सेवक बना।। अब मैं उन दुखों के कारण आनन्द करता हूं, जो तुम्हारे लिये उठाता हूं, और मसीह के क्लेशों की घटी उस की देह के लिये, अर्थात् कलीसिया के लिये, अपने शरीर में पूरी किए देता हूं। जिस का मैं परमेश्वर के उस प्रबन्ध के अनुसार सेवक बना, जो तुम्हारे लिये मुझे सौंपा गया, ताकि मैं परमेश्वर के वचन को पूरा पूरा प्रचार करूं।
- Luke 24:48 लूका 24:48तुम इन सब बातें के गवाह हो।