Luke · chapter 11 · verse 18
Luke 11:18 in Hindi
और यदि शैतान अपना ही विरोधी हो जाए, तो उसका राज्य क्योंकर बना रहेगा? क्योंकि तुम मेरे विषय में तो कहते हो, कि यह शैतान की सहायता से दुष्टात्मा निकालता है।
Aur yadi shaitaan apanaa hee virodhee ho jaae, to usakaa raajy kyonkar banaa rahegaa? Kyonki tum mere vishay mem to kahate ho, ki yah shaitaan kee sahaayataa se dushtaatmaa nikaalataa hai.
Luke 11:18 in English
- King James Version (KJV)
- If Satan also be divided against himself, how shall his kingdom stand? because ye say that I cast out devils through Beelzebub.
- World English Bible (WEB)
- If Satan also is divided against himself, how will his kingdom stand? For you say that I cast out demons by Beelzebul.
- American Standard Version (ASV)
- And if Satan also is divided against himself, how shall his kingdom stand? because ye say that I cast out demons by Beelzebub.
- Bible in Basic English (BBE)
- If, then, Satan is at war with himself, how will he keep his kingdom? because you say that I send evil spirits out of men by the help of Beelzebul.
- Darby Translation (DBY)
- and if also Satan is divided against himself, how shall his kingdom subsist? because ye say that I cast out demons by Beelzebub.
- Webster's Bible (WBS)
- If Satan also is divided against himself, how shall his kingdom stand? because ye say that I cast out demons through Beelzebub.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and if also the Adversary against himself was divided, how shall his kingdom be made to stand? for ye say, by Beelzeboul is my casting forth the demons.
Read in context
- 16औरों ने उस की परीक्षा करने के लिये उस से आकाश का एक चिन्ह मांगा।
- 17परन्तु उस ने, उन के मन की बातें जानकर, उन से कहा; जिस जिस राज्य में फूट होती है, वह राज्य उजड़ जाता है: और जिस घर में फूट होती है, वह नाश हो जाता है।
- 18और यदि शैतान अपना ही विरोधी हो जाए, तो उसका राज्य क्योंकर बना रहेगा? क्योंकि तुम मेरे विषय में तो कहते हो, कि यह शैतान की सहायता से दुष्टात्मा निकालता है।
- 19भला यदि मैं शैतान की सहायता से दुष्टात्माओं को निकालता हूं, तो तुम्हारी सन्तान किस की सहायता से निकालते हैं? इसलिये वे ही तुम्हारा न्याय चुकाएंगे।
- 20परन्तु यदि मैं परमेश्वर की सामर्थ से दुष्टात्माओं को निकालता हूं, तो परमेश्वर का राज्य तुम्हारे पास आ पहुंचा।
Cross references
- Matthew 12:26 मत्ती 12:26और यदि शैतान ही शैतान को निकाले, तो वह अपना ही विरोधी हो गया है; फिर उसका राज्य क्योंकर बना रहेगा?
- Matthew 12:31–34 मत्ती 12:31–34इसलिये मैं तुम से कहता हूं, कि मनुष्य का सब प्रकार का पाप और निन्दा क्षमा की जाएगी, पर आत्मा की निन्दा क्षमा न की जाएगी। जो कोई मनुष्य के पुत्रा के विरोध में कोई बात कहेगा, उसका यह अपराध क्षमा किया जाएगा, परन्तु जो कोई पवित्राआत्मा के विरोध में कुछ कहेगा, उसका अपराध न तो इस लोक में और न परलोक में क्षमा किया जाएगा। यदि पेड़ को अच्छा कहो, तो उसके फल को भी अच्छा कहो; या पेड़ को निकम्मा कहो; क्योंकि पेड़ फल ही से पहचाना जाता है। हे सांप के बच्चों, तुम बुरे होकर क्योंकर अच्छी बातें कह सकते हो? क्योंकि जो मन में भरा है, वही मुंह पर आता है।
- James 3:5–8 याकूब 3:5–8वैसे ही जीभ भी एक छोटा सा अंग है और बड़ी बड़ी डींगे मारती है: देखो, थोड़ी सी आग से कितने बड़े बन में आग लग जाती है। जीभ भी एक आग है: भी हमारे अंगों में अधर्म का एक लोक है और सारी देह पर कलंक लगाती है, और भवचक्र में आग लगा देती है और नरक कुण्ड की आग से जलती रहती है। क्योंकि हर प्रकार के बन- पशु, पक्षी, और रेंगनेवाले जन्तु और जलचर तो मनुष्य जाति के वश में हो सकते हैं और हो भी गए हैं। पर जीभ को मनुष्यों में से कोई वश में नहीं कर सकता; वह एक ऐसी बला है जो कभी रूकती ही नहीं; वह प्राण नाशक विष से भरी हुई है।
- Matthew 4:10 मत्ती 4:10तब यीशु ने उस से कहा; हे शैतान दूर हो जा, क्योंकि लिखा है, कि तू प्रभु अपने परमेश्वर को प्रणाम कर, और केवल उसी की उपासना कर।
- Luke 11:15 लूका 11:15परन्तु उन में से कितनों ने कहा, यह तो शैतान नाम दुष्टात्माओं के प्रधान की सहायता से दुष्टात्माओं को निकालता है।