Luke · chapter 5 · verse 13
Luke 5:13 in Hindi
उस ने हाथ बढ़ाकर उसे छूआ और कहा मैं चाहता हूं तू शुद्ध हो जा: और उसका कोढ़ तुरन्त जाता रहा।
Us ne haath badhaakar use chhooaa aur kahaa maim chaahataa hoom too shuddh ho jaa: aur usakaa kodh turant jaataa rahaa.
Luke 5:13 in English
- King James Version (KJV)
- And he put forth [his] hand, and touched him, saying, I will: be thou clean. And immediately the leprosy departed from him.
- World English Bible (WEB)
- He stretched out his hand and touched him, saying, “I want to. Be made clean.” Immediately the leprosy left him.
- American Standard Version (ASV)
- And he stretched forth his hand, and touched him, saying, I will; be thou made clean. And straightway the leprosy departed from him.
- Bible in Basic English (BBE)
- And he put out his hand to him and said, It is my pleasure; be clean. And straight away his disease went from him.
- Darby Translation (DBY)
- And stretching forth his hand he touched him, saying, I will; be thou cleansed: and immediately the leprosy departed from him.
- Webster's Bible (WBS)
- And he put forth [his] hand, and touched him, saying, I will: Be thou clean. And immediately the leprosy departed from him.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and having stretched forth [his] hand, he touched him, having said, 'I will; be thou cleansed;' and immediately the leprosy went away from him.
Read in context
- 11और व नावों को किनारे पर ले आए और सब कुछ छोड़कर उसके पीछे हो लिए।।
- 12जब वह किसी नगर में था, तो देखो, वहां कोढ़ से भरा हुआ एक मनुष्य था, और वह यीशु को देखकर मुंह के बल गिरा, और बिनती की; कि हे प्रभु यदि तू चाहे हो मुझे शुद्ध कर सकता है।
- 13उस ने हाथ बढ़ाकर उसे छूआ और कहा मैं चाहता हूं तू शुद्ध हो जा: और उसका कोढ़ तुरन्त जाता रहा।
- 14तब उस ने उसे चिताया, कि किसी से न कह, परन्तु जाके अपने आप को याजक को दिखा, और अपने शुद्ध होने के विषय में जो कुछ मूसा ने चढ़ावा ठहराया है उसे चढ़ा; कि उन पर गवाही हो।
- 15परन्तु उस की चर्चा और भी फैलती गई, और भीड़ की भीड़ उस की सुनने के लिये और अपनी बिमारियों से चंगे होने के लिये इकट्ठी हुई।
Cross references
- Matthew 9:29–30 मत्ती 9:29–30तब उस ने उन की आंखे छूकर कहा, तुम्हारे विश्वास के अनुसार तुम्हारे लिये हो। और उन की आंखे खुल गई और यीशु ने उन्हें चिताकर कहा; सावधान, कोई इस बात को न जाने।
- John 4:50–53 यूहन्ना 4:50–53यीशु ने उस से कहा, जा, तेरा पुत्रा जीवित है: उस मनुष्य ने यीशु की कही हुई बात की प्रतीति की, और चला गया। वह मार्ग में जा रहा था, कि उसके दास उस से आ मिले और कहने लगे कि तेरा लड़का जीवित है। उस न उन से पूछा कि किस घड़ी वह अच्दा होने लगा? उन्हों ने उस से कहा, कल सातवें घण्टे में उसका ज्वर उतर गया। तब पिता जान गया, कि यह उसी घड़ी हुआ जिस घड़ी यीशु ने उस से कहा, तेरा पुत्रा जीवित है, और उस ने और उसके सारे घराने ने विश्वास किया।
- 2 Kings 5:14 2 राजा 5:14तब उस ने परमेश्वर के भक्त के वचन के अनुसार यरदन को जाकर उस में सात बार डुबकी मारी, और उसका शरीर छोटे लड़के का सा हो गया; और वह शुठ्ठ हो गया।
- Ezekiel 36:25–27 यहेजकेल 36:25–27मैं तुम पर शुद्ध जल छिड़कूंगा, और तुम शुद्ध हो जाओगे; और मैं तुम को तुम्हारी सारी अशुद्धता और मूरतों से शुद्ध करूंगा। मैं तुम को नया मन दूंगा, और तुम्हारे भीतर नई आत्मा उत्पन्न करूंगा; और तुम्हारी देह में से पत्थर का हृदय निकालकर तुम को मांस का हृदय दूंगा। और मैं अपना आत्मा तुम्हारे भीतर देकर ऐसा करूंगा कि तुम मेरी विधियों पर चलोगे और मेरे नियमों को मानकर उनके अनुसार करोगे।
- Hosea 14:4 होशे 14:4मैं उनकी भटक जाने की आदत को दूर करूंगा; मैं सेंतमेंत उन से प्रेम करूंगा, क्योंकि मेरा क्रोध उन पर से उतर गया है।
- Ezekiel 36:29 यहेजकेल 36:29और मैं तुम को तुम्हारी सारी अशुद्धता से छुड़ाऊंगा, और अन्न उपजने की आज्ञा देकर, उसे बढ़ाऊंगा और तुम्हारे बीच अकाल न डालूंगा।
- Genesis 1:9 उत्पत्ति 1:9फिर परमेश्वर ने कहा, आकाश के नीचे का जल एक स्थान में इकट्ठा हो जाए और सूखी भूमि दिखाई दे; और वैसा ही हो गया।
- Luke 4:39 लूका 4:39उस ने उसके निकट खड़े होकर ज्वर को डांटा और वह उस पर से उतर गया और वह तुरन्त उठकर उन की सेवा टहल करने लगी।।
- Psalm 33:9 भजन संहिता 33:9क्योंकि जब उस ने कहा, तब हो गया; जब उस ने आज्ञा दी, तब वास्तव में वैसा ही हो गया।।
- 2 Kings 5:10 2 राजा 5:10तब एलीशा ने एक दूत से उसके पास यह कहला भेजा, कि तू जाकर यरदन में सात बार डुबकी मार, तब तेरा शरीर ज्यों का त्यों हो जाएगा, और तू शुठ्ठ होगा।
- Luke 8:54–55 लूका 8:54–55परन्तु उस ने उसका हाथ पकड़ा, और पुकारकर कहा, हे लड़की उठ! तब उसके प्राण फिर आए और वह तुरन्त उठी; फिर उस ने आज्ञा दी, कि उसे कुछ खाने को दिया जाए।
- Genesis 1:3 उत्पत्ति 1:3तब परमेश्वर ने कहा, उजियाला हो: तो उजियाला हो गया।