Matthew · chapter 13 · verse 42
Matthew 13:42 in Hindi
और उन्हें आग के कुंड में डालेंगे, वहां रोना और दांत पीसना होगा।
Aur unhem aag ke kund mem daalenge, vahaam ronaa aur daant peesanaa hogaa.
Matthew 13:42 in English
- King James Version (KJV)
- And shall cast them into a furnace of fire: there shall be wailing and gnashing of teeth.
- World English Bible (WEB)
- and will cast them into the furnace of fire. There will be weeping and gnashing of teeth.
- American Standard Version (ASV)
- and shall cast them into the furnace of fire: there shall be the weeping and the gnashing of teeth.
- Bible in Basic English (BBE)
- And will put them into the fire; there will be weeping and cries of sorrow.
- Darby Translation (DBY)
- and they shall cast them into the furnace of fire; there shall be the weeping and the gnashing of teeth.
- Webster's Bible (WBS)
- And shall cast them into a furnace of fire: there shall be wailing and gnashing of teeth.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and shall cast them to the furnace of the fire; there shall be the weeping and the gnashing of the teeth.
Read in context
- 40सो जैसे जंगली दाने बटोरे जाते और जलाए जाते हैं वैसा ही जगत के अन्त में होगा।
- 41मनुष्य का पुत्रा अपने स्वर्गदूतों को भेजेगा, और वे उसके राज्य में से सब ठोकर के कारणों को और कुकर्म करनेवालों को इकट्ठा करेंगे।
- 42और उन्हें आग के कुंड में डालेंगे, वहां रोना और दांत पीसना होगा।
- 43उस समय धर्मी अपने पिता के राज्य में सूर्य की नाई चमकेंगे; जिस के कान हों वह सुन ले।।
- 44स्वर्ग का राज्य खेत में छिपे हुए धन के समान है, जिसे किसी मनुष्य ने पाकर छिपा दिया, और मारे आनन्द के जाकर और अपना सब कुछ बेचकर उस खेत को मोल लिया।।
Cross references
- Matthew 13:50 मत्ती 13:50वहां रोना और दांत पीसना होगा।
- Luke 16:23–24 लूका 16:23–24और अधोलोक में उस ने पीड़ा में पड़े हुए अपनी आंखें उठाई, और दूर से इब्राहीम की गोद में लाजर को देखा। और उस ने पुकार कर कहा, हे पिता इब्राहीम, मुझ पर दया करके लाजर को भेज दे, ताकि वह अपनी उंगुली का सिरा पानी में भिगो कर मेरी जीभ को ठंडी करे, क्योंकि मैं इस ज्वाला में तड़प रहा हूं।
- Matthew 8:12 मत्ती 8:12परन्तु राज्य के सन्तान बाहर अन्धियारे में डाल दिए जाएंगे: वहां रोना और दांतों का पीसना होगा।
- Revelation 20:14–15 प्रकाशितवाक्य 20:14–15और मृत्यु और अधोलोक भी आग की झील में डाले गए; यह आग की झील में डाले गए; यह आग की झील तो दूसरी मृत्यु है। और जिस किसी का नाम जीवन की पुस्तक में लिखा हुआ न मिला, वह आग की झील में डाला गया।।
- Revelation 20:10 प्रकाशितवाक्य 20:10और उन का भरमानेवाला शैतान आग और गन्धक की उस झाील में, जिस में वह पशु और झूठा भविष्यद्वक्ता भी होगा, डाल दिया जाएगा, और वे रात दिन युगानुयुग पीड़ में तड़पते रहेंगे।।
- Revelation 19:20 प्रकाशितवाक्य 19:20और वह पशु और उसके साथ वह झूठा भविष्यद्वक्ता पकड़ा गया, जिस ने उसके साम्हने ऐसे चिन्ह दिखाए थे, जिन के द्वारा उस ने उन को भरमाया, जिन्हो ने उस पशु की छाप ली थी, और जो उस की मूरत की पूजा करते थे, ये दोनों जीते जी उस आग की झील में जो गन्धक से जलती है, डाले गए।
- Mark 9:43–49 मरकुस 9:43–49यदि तेरा हाथ तुझे ठोकर खिलाए तो उसे काट डाल टुण्डा होकर जीवन में प्रवेश करना, तेरे लिये इस से भला है कि दो हाथ रहते हुए नरक के बीच उस आग में डाला जाए जो कभी बुझने की नहीं। . और यदि तेरा पांव तुझे ठोकर खिलाए तो उसे काट डाल। लंगड़ा होकर जीवन में प्रवेश करना तेरे लिये इस से भला है, कि दो पांव रहते हुए नरक में डाला जाए। और यदि तेरी आंख तुझे ठोकर खिलाए तो उसे निकाल डाल, काना होकर परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना तेरे लिये इस से भला है, कि दो आंख रहते हुए तू नरक में डाला जाए। जहां उन का कीड़ा नहीं मरता और आग नहीं बुझती। क्योंकि हर एक जन आग से नमकीन किया जाएगा।
- Psalm 21:9 भजन संहिता 21:9तू अपने मुख के सम्मुख उन्हें जलते हुए भट्टे की नाई जलाएगा। यहोवा अपने क्रोध में उन्हें निगल जाएगा, और आग उनको भस्म कर डालेगी।
- Revelation 14:10 प्रकाशितवाक्य 14:10तो वह परमेश्वर का प्रकोप की निरी मदिरा जो उसके क्रोध के कटोरे में डाली गई है, पीएगा और पवित्रा स्वर्गदूतों के साम्हने, और मेम्ने के साम्हने आग और गन्धक की पीड़ा में पड़ेगा।
- Daniel 3:6 दानिय्येल 3:6और जो कोई गिरकर दण्डवत् न करेगा वह उसी घड़ी धधकते हुए भट्ठे के बीच में डाल दिया जाएगा।
- Matthew 22:13 मत्ती 22:13तब राजा ने सेवकों से कहा, इस के हाथ पांव बान्धकर उसे बाहर अन्धियारे में डाल दो, वहां रोना, और दांत पीसना होगा।
- Daniel 3:21–22 दानिय्येल 3:21–22तब वे पुरूष अपने मोजों, अंगरखों, बागों और और वस्त्रों सहित बान्धकर, उस धधकते हुए भट्ठे में डाल दिए गए। वह भट्ठा तो राजा की दृढ़ आज्ञा होने के कारण अत्यन्त धधकाया गया था, इस कारण जिन पुरूषों ने शद्रक, मेशक और अबेदनगो को उठाया वे ही आग की आंच से जल मरे।