Matthew · chapter 18 · verse 4
Matthew 18:4 in Hindi
जो कोई अपने आप को इस बालक के समान छोटा करेगा, वह स्वर्ग के राज्य में बड़ा होगा।
Jo koee apane aap ko is baalak ke samaan chhotaa karegaa, vah svarg ke raajy mem badaa hogaa.
Matthew 18:4 in English
- King James Version (KJV)
- Whosoever therefore shall humble himself as this little child, the same is greatest in the kingdom of heaven.
- World English Bible (WEB)
- Whoever therefore humbles himself as this little child is the greatest in the Kingdom of Heaven.
- American Standard Version (ASV)
- Whosoever therefore shall humble himself as this little child, the same is the greatest in the kingdom of heaven.
- Bible in Basic English (BBE)
- Whoever, then, will make himself as low as this little child, the same is the greatest in the kingdom of heaven.
- Darby Translation (DBY)
- Whoever therefore shall humble himself as this little child, he is the greatest in the kingdom of the heavens;
- Webster's Bible (WBS)
- Whoever therefore shall humble himself as this little child, the same is greatest in the kingdom of heaven.
- Young's Literal Translation (YLT)
- whoever then may humble himself as this child, he is the greater in the reign of the heavens.
Read in context
- 2इस पर उस ने एक बालक को पास बुलाकर उन के बीच में खड़ा किया।
- 3और कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, यदि तुम न फिरो और बालकों के समान न बनो, तो स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने नहीं पाओगे।
- 4जो कोई अपने आप को इस बालक के समान छोटा करेगा, वह स्वर्ग के राज्य में बड़ा होगा।
- 5और जो कोई मेरे नाम से एक ऐसे बालक को ग्रहण करता है वह मुझे ग्रहण करता है।
- 6पर जो कोई इन छोटों में से जो मुझ पर विश्वास करते हैं एक को ठोकर खिलाए, उसके लिये भला होता, कि बड़ी चक्की का पाट उसके गले में लटकाया जाता, और वह गहिरे समुद्र में डुबाया जाता।
Cross references
- James 4:10 याकूब 4:10प्रभु के साम्हने दीन बनो, तो वह तुम्हें शिरोमणि बनाएगा।
- Mark 10:43 मरकुस 10:43पर तुम में ऐसा नहीं है, बरन जो कोई तुम में बड़ा होना चाहे वह तुम्हारा सेवक बने।
- Luke 14:11 लूका 14:11और जो कोई अपने आप को बड़ा बनाएगा, वह छोटा किया जाएगा; और जो कोई अपने आप को छोटा बनाएगा, वह बड़ा किया जाएगा।।
- Luke 9:48 लूका 9:48और उन से कहा; जो कोई मेरे नाम से इस बालक को ग्रहण करता है, वह मुझे ग्रहण करता है, वह मेरे भेजनेवाले को ग्रहण करता है क्योंकि जो तुम में सब से छोटे से छोटा है, वही बड़ा है।
- Matthew 20:26–27 मत्ती 20:26–27परन्तु तुम में ऐसा न होगा; परन्तु जो कोई तुम में बड़ा होना चाहे, वह तुम्हारा सेवक बने। और जो तुम में प्रधान होना चाहे वह तुम्हारा दास बने।
- Matthew 23:11–12 मत्ती 23:11–12जो तुम में बड़ा हो, वह तुम्हारा सेवक बने। जो कोई अपने आप को बड़ा बनाएगा, वह छोटा किया जाएगा: और जो कोई अपने आप को छोटा बनाएगा, वह बड़ा किया जाएगा।।
- 1 Peter 5:5 1 पतरस 5:5हे नवयुवकों, तुम भी प्राचीनों के आधीन रहो, बरन तुम सब के सब एक दूसरे की सेवा के लिये दीनता से कमर बान्धे रहो, क्योंकि परमेश्वर अभिमानियों का साम्हना करता है, परन्तु दीनों पर अनुग्रह करता है।
- Matthew 18:1 मत्ती 18:1उसी घड़ी चेले यीशु के पास आकर पूछने लगे, कि स्वर्ग के राज्य में बड़ा कौन है?
- Isaiah 57:15 यशायाह 57:15क्योंकि जो महान और उत्तम और सदैव स्थिर रहता, और जिसका नाम पवित्रा है, वह यों कहता है, मैं ऊंचे पर और पवित्रा स्थान में निवास करता हूं, और उसके संग भी रहता हूं, जो खेदित और नम्र हैं, कि, नम्र लोगों के हृदय और खेदित लोगों के मन को हर्षित करूं।
- Psalm 131:1–2 भजन संहिता 131:1–2हे यहोवा, न तो मेरा मन गर्व से और न मेरी दृष्टि घमण्ड से भरी है; और जो बातें बड़ी और मेरे लिये अधिक कठिन हैं, उन से मैं काम नहीं रखता। निश्चय मैं ने अपने मन को शान्त और चुप कर दिया है, जैसे दूध छुड़ाया हुआ लड़का अपनी मां की गोद में रहता है, वैसे ही दूध छुड़ाए हुए लड़के के समान मेरा मन भी रहता है।।