Matthew · chapter 27 · verse 41
Matthew 27:41 in Hindi
इसी रीति से महायाजक भी शास्त्रियों और पुरनियों समेत ठट्ठा कर करके कहते थे, इस ने औरों को बचाया, और अपने को नहीं बचा सकता।
Isee reeti se mahaayaajak bhee shaastriyom aur puraniyom samet thatthaa kar karake kahate the, is ne aurom ko bachaayaa, aur apane ko naheem bachaa sakataa.
Matthew 27:41 in English
- King James Version (KJV)
- Likewise also the chief priests mocking [him], with the scribes and elders, said,
- World English Bible (WEB)
- Likewise the chief priests also mocking with the scribes, the Pharisees, and the elders, said,
- American Standard Version (ASV)
- In like manner also the chief priests mocking [him], with the scribes and elders, said,
- Bible in Basic English (BBE)
- In the same way, the chief priests, making sport of him, with the scribes and those in authority, said,
- Darby Translation (DBY)
- [And] in like manner the chief priests also, mocking, with the scribes and elders, said,
- Webster's Bible (WBS)
- Likewise also the chief priests mocking [him] , with the scribes and elders, said,
- Young's Literal Translation (YLT)
- And in like manner also the chief priests mocking, with the scribes and elders, said,
Read in context
- 39और आने जाने वाले सिर हिला हिलाकर उस की निन्दा करते थे।
- 40और यह कहते थे, कि हे मन्दिर के ढानेवाले और तीन दिन में बनानेवाले, अपने आप को तो बचा; यदि तू परमेश्वर का पुत्रा है, तो क्रूस पर से उतर आ।
- 41इसी रीति से महायाजक भी शास्त्रियों और पुरनियों समेत ठट्ठा कर करके कहते थे, इस ने औरों को बचाया, और अपने को नहीं बचा सकता।
- 42यह तो "इस्राएल का राजा है"। अब क्रूस पर से उतर आए, तो हम उस पर विश्वास करें।
- 43उस ने परमेश्वर का भरोसा रखा है, यदि वह इस को चाहता है, तो अब इसे छुड़ा ले, क्योंकि इस ने कहा था, कि "मैं परमेश्वर का पुत्रा हूं"।
Cross references
- Psalm 35:26 भजन संहिता 35:26जो मेरी हाति से आनन्दित होते हैं उनके मुंह लज्जा के मारे एक साथ काले हों! जो मेरे विरूद्ध बड़ाई मारते हैं वह लज्जा और अनादर से ढ़ंप जाएं!
- Mark 15:31–32 मरकुस 15:31–32आपस में ठट्ठे से कहते थे; कि इस ने औरों को बचाया, और अपने को नहीं बचा सकता। इस्राएल का राजा मसीह अब क्रूस पर से उतर आए कि हम देखकर विश्वास करें: और जो उसके साथ क्रूसों पर चढ़ाए गए थे, वे भी उस की निन्दा करते थे।।
- Luke 22:52 लूका 22:52तब यीशु ने महायाजकों; और मन्दिर के पहरूओं के सरदरों और पुरनियों से, जो उस पर चढ़ आए थे, कहा; क्या तुम मुझे डाकू जानकर तलवारें और लाठियां लिए हुए निकले हो?
- Isaiah 28:22 यशायाह 28:22इसलिये अब तुम ठट्ठा मत करो, नहीं तो तुम्हारे बन्धन कसे जाएंगे; क्योंकि मैं ने सेनाओं के प्रभु यहोवा से यह सुना है कि सारे देश का सत्यानाश ठाना गया है।।
- Luke 18:32 लूका 18:32क्योंकि वह अन्यजातियों के हाथ में सौंपा जाएगा, और वे उसे ठट्ठों में उड़ाएंगे; और उसका अपमान करेंगे, और उस पर थूकेंगे।
- Luke 23:35 लूका 23:35लोग खड़े खड़े देख रहे थे, और सरदार भी ठट्ठा कर करके कहते थे, कि इस ने औरों को बचाया, यदि यह परमेश्वर का मसीह है, और उसका चुना हुआ है, तो अपने आप को बचा ले।
- Zechariah 11:8 जकर्याह 11:8और मैं ने उनके तीनों चरवाहों को एक महीने में नाश कर दिया, परन्तु मैं उनके कारण अधीर था, और वे मुझे से घृणा करती थीं।
- Job 13:9 अय्यूब 13:9क्या यह भला होगा, कि वह तुम को जांचे? क्या जैसा कोई मनुष्य को धोखा दे, वैसा ही तुम क्या उसको भी धेखा दोगे?
- Isaiah 49:7 यशायाह 49:7जो मनुष्यों से तुच्छ जाना जाता, जिस से जातियों को घृणा है, और, जो अपराधियों का दास है, इस्राएल का छुड़ानेवाला और उसका पवित्रा अर्थात् यहावेा यों कहता है, कि राजा उसे देखकर खड़े हो जाएंगे और हाकिम दण्डवत् करेंगे; यह यहोवा के निमित्त होगा, जो सच्चा और इस्राएल का पवित्रा है और जिस ने तुझे चुन लिया है।।
- Psalm 22:12–13 भजन संहिता 22:12–13बहुत से सांढ़ों ने मुझे घेर लिया है, बाशान के बलवन्त सांढ़ मेरे चारों ओर मुझे घेरे हुए है। वह फाड़ने और गरजनेवाले सिंह की नाईं मुझ पर अपना मुंह पसारे हुए है।।